47% तक कमाई का मौका! गुरुवार को इन 2 शेयरों पर रखें नजर, ब्रोकरेज बुलिश

Stocks to Buy: मजबूत बिजनेस ग्रोथ, बेहतर मुनाफे और स्थिर एसेट क्वालिटी के दम पर 47% तक के अपसाइड की संभावना जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत ग्रोथ ट्रिगर्स के साथ आगे बढ़ रही हैं.
47% तक कमाई का मौका! गुरुवार को इन 2 शेयरों पर रखें नजर, ब्रोकरेज बुलिश

  (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Stocks to Buy: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उठा-पटक देखने के मिला. अगर आप गुरुवार के कारोबार में अच्छे निवेश अवसर तलाश रहे हैं, तो Eternal और Ujjivan Small Finance Bank पर नजर रख सकते हैं. Q4 नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस Axis Securities ने इन दोनों शेयरों पर पॉजिटिव राय दी है. मजबूत बिजनेस ग्रोथ, बेहतर मुनाफे और स्थिर एसेट क्वालिटी के दम पर 47% तक के अपसाइड की संभावना जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत ग्रोथ ट्रिगर्स के साथ आगे बढ़ रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, Eternal सबसे पसंदीदा शेयरों में शामिल है. इसके लिए 360 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 44% ज्यादा है. इसके अलावा Ujjivan Small Finance Bank में 43% तक अपसाइड का अनुमान लगाया गया है.

Ujjivan SFB में क्या है खास?

एक्सिस सिक्योरिटीज ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के डाइवर्सिफिकेशन और सुरक्षित लोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की रणनीति की सराहना की है. रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजमेंट का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक कुल लोन मिक्स में सुरक्षित एडवांस की हिस्सेदारी बढ़ाकर 56% करने का है, जो वित्त वर्ष 2026 में 49% थी.

सिक्योर्ड पोर्टफोलियो में 35-40% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच बैंक की क्रेडिट ग्रोथ 25% CAGR की मजबूत रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद जताई गई है. बैंक की एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है और क्रेडिट कॉस्ट में भी कमी आ रही है.

पैमानाFY27-28E
क्रेडिट ग्रोथ25% CAGR (FY26-28E)
नेट इंटरेस्ट मार्जिन8.0% से 8.2% के बीच रहने की उम्मीद
क्रेडिट कॉस्ट1.4% से 1.5% के बीच रहने का अनुमान
रिटर्न ऑन एसेट्सबढ़कर 1.6% से 1.8% तक पहुंचने की संभावना

अप्रैल 2026 में ब्याज दरों में किए गए बदलावों से बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 8.0% से 8.2% के बीच मजबूत बना रहेगा. पश्चिम एशिया संकट का बैंक की एसेट क्वालिटी पर कोई असर नहीं है.

बिना गारंटी वाले लोन (MFI) में जोखिम ज्यादा होता है. जब बैंक सिक्योर्ड लोन का हिस्सा बढ़ाएगा, तो बैंक के डूबने वाले कर्ज में कमी आएगी. इससे बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और लंबी अवधि के निवेशकों को शेयर में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

Eternal पर क्यों बुलिश है ब्रोकरेज?

ब्रोकरेज का मानना है कि Eternal का Quick Commerce कारोबार आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बन सकता है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने चारों प्रमुख वर्टिकल्स- Zomato, Blinkit, District और Hyperpure के दम पर कंजम्पशन इंडस्ट्री को नए सिरे से परिभाषित कर रही है.

चौथी तिमाही (Q4FY26) में ब्लिंकिट की नेट ऑर्डर वैल्यू 95.4% बढ़कर ₹14,386 करोड़ रही. इसका एडजस्टेड EBITDA पहली बार पॉजिटिव (NOV का 0.3%) दर्ज किया गया. फूड डिलीवरी सेगमेंट का एबिटडा मार्जिन रिकॉर्ड हाई 5.5% (₹532 करोड़) पर पहुंच गया है. मैनेजमेंट ने अगले तीन वर्षों के लिए क्विक कॉमर्स सेगमेंट में 60% से ज्यादा की सालाना (NOV CAGR) ग्रोथ का भरोसा जताया है.

बिजनेस सेगमेंटQ4FY26
क्विक कॉमर्स (ब्लिंकिट)₹14,386 करोड़ NOV (+95.4% YoY)
फूड डिलीवरी+18.8% YoY NOV ग्रोथ
हाईपरप्योर₹978 करोड़ का एडजस्टेड रेवेन्यू
डिस्ट्रिक्ट₹2,736 करोड़ NOV (+46.5% YoY)

कंपनी AI को केवल खर्च बचाने का टूल नहीं मानती, बल्कि इसके जरिए गैर-अंग्रेजी भाषियों और छोटे शहरों के बुजुर्ग ग्राहकों को प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी कर रही है.

Eternal अब सिर्फ घाटे में चलने वाला स्टार्टअप नहीं रहा. इसके मुख्य वर्टिकल्स अब मुनाफे की ओर बढ़ चुके हैं. क्विक कॉमर्स में आक्रामक विस्तार और नए District ऐप की एंट्री से लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर बड़ा वेल्थ क्रिएटर साबित हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6