Stocks to Buy: अब होगी असली कमाई, दलाल स्ट्रीट पर चमकने वाले हैं ये 2 स्टॉक, ब्रोकरेज ने दिया है बड़ा टारगेट

Axis Securities ने दो खास स्टॉक्स पर 30 दिन के लिए Buy कॉल जारी किया है. Amara Raja Energy & Mobility Ltd और PCBL के लिए फर्म ने मजबूत टारगेट दिए हैं.
Stocks to Buy: अब होगी असली कमाई, दलाल स्ट्रीट पर चमकने वाले हैं ये 2 स्टॉक, ब्रोकरेज ने दिया है बड़ा टारगेट

चमकने वाले हैं ये 2 स्टॉक

Amara Raja Energy & Mobility Ltd, जिसे पहले Amara Raja Batteries Ltd के नाम से जाना जाता था, अब एनर्जी स्टोरेज और मोबिलिटी सॉल्यूशंस के सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है. ब्रोकरेज हाउस Axis Securities ने इस स्टॉक को 975 से 989 रुपए की कीमत पर खरीदने की सलाह दी है. मौजूदा बाजार भाव 1012.60 रुपए है, और इसका टारगेट 1,091 रुपए तय किया गया है. वहीं, स्टॉप लॉस 955 रुपए पर रखा गया है.

फर्म का मानना है कि कंपनी की नई रणनीति, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ी संभावनाएं और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में इसकी एक्सपर्टीज इसे आगे ले जाने में मदद करेंगी. आने वाले महीनों में बेहतर तिमाही नतीजों और नई प्रोडक्ट रेंज के चलते यह स्टॉक निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दे सकता है.

केमिकल इंडस्ट्री का दमदार खिलाड़ी PCBL

PCBL यानी Phillips Carbon Black Ltd को भी Axis Securities ने अपने टॉप ई-मार्जिन पिक्स में शामिल किया है. ब्रोकरेज के अनुसार, यह स्टॉक 421 से 425 रुपए की एंट्री रेंज में खरीदा जा सकता है. इसका मौजूदा भाव 423.65 रुपए है और 467 रुपए का टारगेट रखा गया है. स्टॉप लॉस 411 रुपए पर रखने की सलाह है.

PCBL के टायर, प्लास्टिक और इंक इंडस्ट्री में कार्बन ब्लैक की मजबूत मांग के चलते इसके कारोबार में निरंतर बढ़त देखी जा रही है. साथ ही कंपनी की ग्लोबल विस्तार योजनाएं और टेक्नोलॉजी में निवेश इसे और ज्यादा बेहतर बना रहे हैं.

30 दिनों के अंदर मिल सकता है अच्छा मूवमेंट

दलाल स्ट्रीट पर कमाई के नए मौके खोज रहे निवेशकों के लिए अमारा राजा एनर्जी और पीसीबीएल के शेयर अगले 30 दिन में बेहतर रिटर्न का मौका दे सकते हैं. इन दोनों स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म यानी 30 दिनों के अंदर अच्छा मूवमेंट देखने को मिल सकता है.

निवेशक अगर सुझाई गई एंट्री रेंज और स्टॉप लॉस का पालन करें, तो सीमित जोखिम के साथ अच्छा मुनाफा संभव है. ब्रोकरेज फर्म Axis Securities की रिसर्च इन स्टॉक्स को शॉर्ट टर्म में दमदार परफॉर्मर मान रही है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6