&format=webp&quality=medium)
FY27 में Vanillin की बिक्री लगभग 4,000 टन तक पहुंच सकती है. (फोटो सोर्स: Pexels)
कमजोर तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटी ने स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Camlin Fine Sciences पर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने कंपनी के मजबूत आउटलुक और रणनीतिक कदमों को देखते हुए स्टॉक पर अपनी रेटिंग को होल्ड से अपग्रेड करके बाय कर दिया है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹170 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है. यह अपग्रेड मुख्य रूप से Vanillin सेगमेंट में होने वाले बड़े सुधार, ब्लेंड्स बिजनेस की मजबूत ग्रोथ और हाल ही में हुए 'Vinpai' के अधिग्रहण के कारण किया गया है.
ब्रोकरेज का मानना है कि Vanillin बिजनेस में मजबूत रिकवरी, हाई मार्जिन Blends सेगमेंट की लगातार ग्रोथ और हालिया अधिग्रहण आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई को नई रफ्तार देंगे. करंट प्राइस ₹122.20 से इसमें आगे 38% से ज्यादा अपसाइड दिख सकता है.
ये भी जरूर पढ़ें- ₹983 का टारगेट! नतीजे के बाद ऑटो कंपोनेंट्स शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, FY27 में 55% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबा
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने हाल ही में 'Vinpai' में कंट्रोलिंग स्टेकका अधिग्रहण किया है. इससे कंपनी की मौजूदगी दुनिया के 36 से ज्यादा देशों में हो गई है. कंपनी अब कॉस्मेटिक्स और न्यूट्रास्युटिकल्स से हाई-ग्रोथ मार्केट्स में एंट्री कर चुकी है, जिससे क्रॉस-सेलिंग के नए मौके मिलेंगे और नेचुरल प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो मजबूत होगा.
ब्राजील जैसे कुछ देशों में स्थानीय दिक्कतों के बावजूद, कंपनी के ब्लेंड्स सेगमेंट ने सालाना आधार पर 11% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. नए वित्त वर्ष की शुरुआत धमाकेदार रही है. इस सेगमेंट ने अकेले अप्रैल 2026 में ₹105 करोड़ से अधिक का रेवेन्यू जेनरेट किया है.
मैनेजमेंट ने आगामी वर्ष के लिए इस सेगमेंट में 20-25% की आक्रामक ग्रोथ का अनुमान जताया है, जो कंपनी के कैश फ्लो को स्थिरता देगा.
अमेरिका में ड्यूटी घटने से बढ़ेगा मार्जिन
मैनेजमेंट ने एक बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत Q3FY26 में वैनिलिन की डिस्पैच को रोक दिया था, क्योंकि अमेरिका में इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) में 25% की कटौती होने की उम्मीद है.
इस फैसले से कंपनी को प्रति किलोग्राम 2 से 3 डॉलर की अतिरिक्त कमाई होगी, जिससे कीमतें 14 से 14.5 डॉलर प्रति किलो पर पहुंच सकती हैं. वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी ने 4,000 टन का मजबूत वॉल्यूम टारगेट रखा है, जो कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन को तेजी से बढ़ाएगा.
| डीटेल | |
| स्टॉक का नाम | Camlin Fine Sciences |
| रेटिंग | Buy |
| टारगेट | ₹170 |
| अपसाइड | 38.5% |
| 52 वीक हाई | ₹334.70 |
| 52 वीक लो | ₹96.30 |
एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक, FY27 की शुरुआत में जियो-पॉलिटिकल टेंशन का थोड़ा असर रह सकता है, लेकिन चीन से होने वाली ओवरसप्लाई की स्थिति को कंपनी अपनी सप्लाई चेन को मजबूत करने के एक अवसर के रूप में देख रही है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक का वैल्यूएशन 20x FY28E पर किया है, जो पहले 20x Sep 27E था.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)