गिरते बाजार में भी इस सरकारी शेयर पर Axis Direct हुआ बुलिश, BUY की दे दी राय- जान लें क्यों खरीदना चाहिए

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म Axis Direct की रिपोर्ट के मुताबिक Coal India के शेयरों पर मैक्रो फैक्टर्स का सपोर्ट दिख रहा है, जिसके चलते स्टॉक को HOLD से अपग्रेड करके BUY किया गया है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर ₹500 प्रति शेयर कर दिया है.
गिरते बाजार में भी इस सरकारी शेयर पर Axis Direct हुआ बुलिश, BUY की दे दी राय- जान लें क्यों खरीदना चाहिए

Stocks to BUY: मिडिल ईस्ट में तनाव और शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सोमवार को जब बाजार खुले थे, निफ्टी 50 के शेयरों में एक इकलौता शेयर हरे निशान में था- Coal India. शेयर में हल्की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी, इसके पीछे ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट थी, जिसमें शेयर पर रेटिंग को HOLD से अपग्रेड करके BUY कर दिया गया है.

ब्रोकरेज फर्म Axis Direct की रिपोर्ट के मुताबिक Coal India के शेयरों पर मैक्रो फैक्टर्स का सपोर्ट दिख रहा है, जिसके चलते स्टॉक को HOLD से अपग्रेड करके BUY किया गया है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर ₹500 प्रति शेयर कर दिया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय कोयले की कीमतों में तेजी आई है. इसका फायदा Coal India को मिल सकता है, क्योंकि इससे e-auction प्रीमियम और बेहतर रहने की उम्मीद है.

Add Zee Business as a Preferred Source

फिलहाल e-auction प्रीमियम 55–65% के आसपास स्थिर है, जबकि FY23 की दूसरी तिमाही में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यह 329% तक पहुंच गया था.

आगे क्यों बेहतर दिख रहा है आउटलुक?

ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में कुछ बड़े फैक्टर्स Coal India के लिए सकारात्मक रह सकते हैं:

  • गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने की संभावना
  • इंडोनेशिया से कोयले का निर्यात कम होना
  • प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेजी
  • गैस आधारित बिजली उत्पादन महंगा होने से घरेलू कोयले की मांग बढ़ सकती है

LIVE TV:

फाइनेंशियल अनुमान में बदलाव

ब्रोकरेज ने अपने अनुमानों में भी बदलाव किया है:

  • FY27 और FY28 के लिए ASP (Average Selling Price) में 2% बढ़ोतरी का अनुमान
  • FY27/28 के लिए e-auction कीमत का अनुमान ₹2,750 प्रति टन (पहले ₹2,500)

बिक्री वॉल्यूम का अनुमान

  • FY27: 793 MT
  • FY28: 830 MT

इन बदलावों के चलते EBITDA में FY27 में 8% और FY28 में 9% तक बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है.

Strait of Hormuz फैक्टर भी अहम

रिपोर्ट के अनुसार Strait of Hormuz में सप्लाई बाधित होने से प्राकृतिक गैस की कीमतें बढ़ी हैं. दुनिया का करीब 20% तेल और 30% LNG इसी रास्ते से गुजरता है. अगर गैस महंगी रहती है, तो भारत में गैस आधारित बिजली उत्पादन घट सकता है, जिससे कोयले की मांग बढ़ने की संभावना है.

एक और बड़ा ट्रिगर: सब्सिडियरी लिस्टिंग

ब्रोकरेज का कहना है कि Coal India आने वाले समय में अपनी कुछ सहायक कंपनियों को लिस्ट कर सकती है, जिससे वैल्यू अनलॉक हो सकता है.

कब हो सकती है लिस्टिंग?

  • CMPDI: मार्च 2026 तक
  • MCL और SECL: 2026 के अंत तक

कुल मिलाकर रिपोर्ट के मुताबिक मजबूत मांग, बेहतर कीमतें और संभावित वैल्यू अनलॉक जैसे फैक्टर्स Coal India के लिए आगे सकारात्मक ट्रिगर बन सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)