अब होगा असली कमाल, जब 65% तक की कमाई कराएगा ये Realty Stock, कवरेज शुरू होते ही ब्रोकरेज बुलिश

Realty Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउस एक्सिस कैपिटल ने रियल्टी कंपनी मैक्स एस्टेट्स में अपनी कवरेज की शुरुआत कर दी है. साथ ही 65 फीसदी का अपसाइड टारगेट दिया है.
अब होगा असली कमाल, जब 65% तक की कमाई कराएगा ये Realty Stock, कवरेज शुरू होते ही ब्रोकरेज बुलिश

Realty Stocks to Buy: स्मॉलकैप रियल्टी कंपनी मैक्स एस्टेट्स पर ब्रोकरेज हाउस एक्सिस कैपिटल ने अपनी कवरेज की शुरुआत कर दी है. कवरेज शुरू होते ही ब्रोकरेज ने इस शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल करने यानी BUY की रेटिंग दी है. यहीं नहीं, ब्रोकरेज इस शेयर पर सुपर बुलिश है और 65 फीसदी तक का पोटेंशियल अपसाइड टारगेट दिया है. मैक्स एस्टेट्स का शेयर इस साल अब तक 8.98% , पिछले छह महीने में 5.17% और सालभर में 2.07% तक टूट चुका है.

810 रुपए का टारगेट प्राइस

एक्सिस कैपिटल ने मैक्स एस्टेट्स पर 810 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. रिपोर्ट जारी होने के समय शेयर का भाव 492 रुपए (CMP) था. ब्रोकरेज ने इस टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन सम-ऑफ-द-पार्ट्स (SOTP) तरीके से किया है. यानी ब्रोकरेज ने कंपनी के दो अहम कारोबार-रेजिडेंशियल और कमर्शियल बिजनेस को अलग-अलग महत्व दिया है. रेजिडेंशियल बिजनेस का मूल्य 95 अरब रुपए है और कमर्शियल कारोबार का मूल्य 26 अरब है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान मैक्स एस्टेट्स का शेयर 0.64% या 3.25 अंकों की तेजी के साथ 510.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

VIDEO- Amazon Prime Day Sale 2025: 12 से 14 जुलाई तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

न्यूयॉर्क लाइफ के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप

एक्सिस कैपिटल के मुताबिक मैक्स एस्टेट्स ने कम वक्त में ही रियल एस्टेट बाजार में मजबूत जगह बना ली है. कंपनी ने Work Well सोच के साथ सफल कमर्शियल प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए. इसके बाद Live Well ब्रांड के तहत रेजिडेंशियल सेगमेंट में भी शानदार एंट्री मारी थी. कंपनी के नोएडा स्थित एस्टेट 128 और गुरुग्राम के एस्टेट 360 जैसे लग्जरी प्रोजेक्ट्स को कस्टमर का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यही नहीं, कंपनी ने न्यूयॉर्क लाइफ (NYL) जैसी बड़ी इंटरनेशनल कंपनी क साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के कारण मैक्स एस्टेट्स के पास फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए काफी नकदी है. इससे कंपनी की स्थिति भी मजबूत हुई है.

VIDEO-AI For Jobs: लाखों लोग नौकरी के लिए कर रहे इस AI का इस्तेमाल, वीडियो में जानें सब कुछ!

कंपनी की भविष्य की योजना

एक्सिस कैपिटल का मैक्स एस्टेट्स पर भरोसा का एक बड़ा कारण कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट भी है. वहीं, कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 में 140 अरब रुपए की कुल विकास क्षमता (GDV) वाले प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करने की है. साथ ही कंपनी 14 मिलियन वर्ग फुट के दूसरे प्रोजेक्ट्स का भी मूल्यांकन कर रही है. ये सब कंपनी के भविष्य की विस्तार की योजना को बताता है. कुल मिलाकर ब्रोकरेज के मानना है कि मजबूत ग्रोथ पाइपलाइन, अच्छी वित्तीय स्थिति को देखते हुए रियल्टी स्टॉक में बढ़त की उम्मीद है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6