36% मुनाफे की कर लें तैयारी, लोनबुक देखते ही मॉर्गन स्टैनली ने इस SmallCap Stock पर बढ़ाया टारगेट प्राइस

Stocks to BUY: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹261 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹207 करोड़ था. यानी मुनाफे में 26% की मजबूत बढ़त देखने को मिली. Morgan Stanley ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹375 से बढ़ाकर ₹385 कर दिया है.
36% मुनाफे की कर लें तैयारी, लोनबुक देखते ही मॉर्गन स्टैनली ने इस SmallCap Stock पर बढ़ाया टारगेट प्राइस

विदेशी ब्रोकरेज ने इस हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक पर दी खरीदारी की राय. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

Stocks to BUY: हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की कंपनी Aptus Value Housing Finance India Limited ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 26% बढ़ा है. बेहतर टेक्नोलॉजी, प्रोसेस सुधार और मजबूत क्रेडिट क्वालिटी के दम पर कंपनी ने FY26 में लगातार मजबूत ग्रोथ दर्ज की. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की सिक्योर लोन बुक इसकी बड़ी ताकत है. मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ाया है.

कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹2.50 प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. शेयर शुक्रवार को 2.7% की तेजी के साथ 282 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹261 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹207 करोड़ था. यानी मुनाफे में 26% की मजबूत बढ़त देखने को मिली. वहीं कंपनी की कुल आय 19% बढ़कर ₹594 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹499 करोड़ थी.

Aptus Value Housing Finance Q4FY26: कैसे रहे कंपनी के नतीजे?

पैरामीटरQ4FY26Q4FY25बदलाव
Net Profit₹261 करोड़₹207 करोड़26.00%
Total Income₹594 करोड़₹499 करोड़19.00%

पूरे साल में भी दमदार ग्रोथ

FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹943 करोड़ रहा, जो FY25 के ₹751 करोड़ के मुकाबले 26% ज्यादा है. वहीं पूरे साल की कुल आय 25% बढ़कर ₹2246 करोड़ पहुंच गई. कंपनी का Assets Under Management यानी AUM भी 21% बढ़कर ₹13,107 करोड़ पहुंच गया.

पैरामीटरFY26FY25बदलाव
Net Profit₹943 करोड़₹751 करोड़26.00%
Total Income₹2246 करोड़₹1798 करोड़25.00%
AUM₹13,107 करोड़₹10,865 करोड़21.00%

₹2.50 प्रति शेयर Dividend

कंपनी ने FY26 के लिए ₹2.50 प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इससे डिविडेंड पसंद करने वाले निवेशकों का ध्यान भी इस स्टॉक पर बना हुआ है.

LIVE TV:

ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं?

दमदार नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस कंपनी को लेकर सकारात्मक नजर आए हैं. Morgan Stanley ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹375 से बढ़ाकर ₹385 कर दिया है, जोकि मौजूदा शेयर प्राइस से 36% का अपसाइड दिखा रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है और कमाई की गुणवत्ता भी बेहतर है.

ब्रोकरेज ने FY27 में 22-24% लोन ग्रोथ का अनुमान जताया है. साथ ही कंपनी के NIM यानी Net Interest Margin में भी मजबूती की उम्मीद जताई गई है. Morgan Stanley के मुताबिक, कंपनी करीब 20% ROE लगातार बनाए हुए है, जो अपने सेक्टर में मजबूत माना जाता है.

वहीं Jefferies ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस ₹365 से घटाकर ₹350 किया है.

Aptus Value Loan Book

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत क्या?

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक Aptus Value Housing Finance की सबसे बड़ी ताकत इसका फुली सिक्योर्ड लोन बुक है. यानी कंपनी ज्यादातर सुरक्षित लोन देती है, जिससे खराब लोन का जोखिम सीमित रहता है. अनिश्चित आर्थिक माहौल में यह कंपनी के लिए एक मजबूत डिफेंसिव फैक्टर माना जा रहा है.

ग्रोथ का फोकस कहां?

मैनेजमेंट ने कहा है कि शाखाओं के विस्तार, बेहतर प्रोडक्टिविटी और sourcing सुधार के जरिए आगे भी ग्रोथ जारी रखने की योजना है. कंपनी छोटे शहरों और लोअर-मिडिल इनकम ग्राहकों पर फोकस करती है, जहां हाउसिंग फाइनेंस की मांग लगातार बढ़ रही है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 AUM क्या होता है?

AUM यानी Assets Under Management, कंपनी के कुल लोन बुक या मैनेज किए जा रहे एसेट्स की वैल्यू को दर्शाता है.

Q2 Housing Finance कंपनियां क्या करती हैं?

ये कंपनियां घर खरीदने, बनाने या रेनोवेशन के लिए ग्राहकों को लोन देती हैं.

Q3 Secured Loan Book क्यों अहम माना जाता है?

सिक्योर्ड लोन में किसी एसेट को गारंटी के तौर पर रखा जाता है, जिससे डिफॉल्ट का जोखिम कम होता है.

Q4 NIM क्या होता है?

NIM यानी Net Interest Margin, लोन से होने वाली कमाई और फंडिंग कॉस्ट के बीच का अंतर दिखाता है.

Q5 ROE का क्या मतलब है?

ROE यानी Return on Equity, कंपनी अपने निवेशकों की पूंजी पर कितना रिटर्न कमा रही है, यह दर्शाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6