&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के संकेत मिल रहे हैं. कल की जोरदार गिरावट के बाद कई शेयरों में बढ़िया रिकवरी की उम्मीद दिख रही है. ऐसे में आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने दो शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है. दोनों ही स्टॉक्स में हालिया गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म रिकवरी की उम्मीद जताई गई है, जिससे ट्रेडर्स के लिए अच्छा मौका बन सकता है.
Shriram Finance के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह है. स्टॉक में कल करीब 7% की तेज गिरावट देखने को मिली थी, स्टॉक 953 रुपये पर बंद हुआ था. जिसके बाद आज रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है. शेयर पिछले 1 महीने में 10% गिर चुका है. इस ट्रेड के लिए 940 का स्टॉपलॉस रखने की सलाह है, जबकि ऊपर की तरफ 965, 975 और 985 के टारगेट दिए गए हैं.
Eternal के फ्यूचर्स में भी खरीदारी की सलाह दी गई है. यह शेयर कल करीब 6% टूटा था, लेकिन आज इसमें बाउंसबैक की संभावना जताई गई है. ट्रेड के लिए 225 का स्टॉपलॉस रखना है और 231, 234 व 237 के टारगेट दिए गए हैं. 1 महीने में शेयर 14% गिरा है. वहीं, 6 महीने में इसमें 32% की तेजी थी. इस साल ही शेयर अभी तक 19% गिर चुका है.
दोनों ही ट्रेड्स शॉर्ट टर्म रिकवरी थीम पर आधारित हैं, इसलिए यह कॉल मुख्य रूप से ट्रेडर्स के लिए है, न कि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए. ऐसे में स्टॉपलॉस का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि बाजार में वोलैटिलिटी अभी भी बनी हुई है.