अनिल सिंघवी के प्रॉफिट वाले शेयर: इन 7 Stocks में दमदार कमाई का मौका 

Stocks to BUY: आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए Anil Singhvi कई ऐसे स्टॉक्स पर नजर रखने की सलाह दी है, जिनमें या तो दमदार तिमाही अपडेट्स आए हैं या फिर बड़े ऑर्डर और स्ट्रैटेजिक डील्स से भाव बढ़ने की उम्मीद है.
अनिल सिंघवी के प्रॉफिट वाले शेयर: इन 7 Stocks में दमदार कमाई का मौका 

Stocks to BUY: शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबारी सत्र में कई बड़े शेयरों में तेज हलचल हो सकती है. अनिल सिंघवी ने आज के सेशन के लिए कुछ स्ट्रॉन्ग स्टॉक रेकमेंडेशन दी हैं. आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए उन्होंने कई ऐसे स्टॉक्स पर नजर रखने की सलाह दी है, जिनमें या तो दमदार तिमाही अपडेट्स आए हैं या फिर बड़े ऑर्डर और स्ट्रैटेजिक डील्स से भाव बढ़ने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आज के कुछ चुनिंदा स्टॉक्स के बारे में.

Buy Kotak Bank Futures

पहली बार कोविड के बाद कोटक बैंक ने तिमाही अपडेट शेयर किया है और यह उम्मीद से काफी बेहतर रहा. बैंक की नेट एडवांसेज 14% की सालाना बढ़त के साथ ₹4.44 लाख करोड़ पहुंच गई, वहीं CASA एवरेज 4.2% बढ़कर ₹1.91 लाख करोड़ और कुल एवरेज डिपॉजिट 12.9% की बढ़त के साथ ₹4.91 लाख करोड़ रही. बैंकिंग सेक्टर में इस अपडेट को काफी सकारात्मक माना जा रहा है. इसीलिए अनिल सिंहवी ने कोटक बैंक फ्यूचर्स को खरीदने की सलाह दी है, स्टॉपलॉस (SL) ₹2130 और टारगेट (TGT) ₹2175, ₹2195, ₹2220, ₹2245 रखा गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Buy JSW Infra:

कंपनी को कोलकाता पोर्ट (Netaji Subhash Dock) पर बर्थ-8 के पुनर्निर्माण और बर्थ-7 व 8 के मेकनाइजेशन के लिए ₹740 करोड़ का ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹740 करोड़ है और निर्माण अवधि दो वर्ष की होगी. इसके तहत कंपनी को 30 साल तक के लिए कंसेशन पीरियड भी मिलेगा. इस पॉजिटिव खबर के चलते JSW Infra को SL ₹300 और TGT ₹308, ₹312, ₹317 के साथ खरीदने की राय है.

Buy Nectar life:

कंपनी ने अपने API और मेथेनॉल बिज़नेस को ₹1290 करोड़ में बेचने का फैसला लिया है. इस डील के जरिए कंपनी न केवल अपने कर्ज को चुकाएगी, बल्कि नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करेगी और शेयरहोल्डर्स को भी रिवॉर्ड देगी. डील सितंबर 2025 तक पूरी होने की संभावना है. Nectar Life को SL ₹22.70 और TGT ₹24.75, ₹25.50 के साथ खरीदने की सलाह दी गई है.

Buy Gokaldas Exports:

बांग्लादेश में 35% टैरिफ की घोषणा भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर के लिए फायदे की बात है. इस पॉजिटिव डेवेलपमेंट के चलते गोकलदास एक्सपोर्ट्स में खरीदारी की राय दी गई है. SL ₹890 और टारगेट ₹910, ₹918, ₹928 रखा गया है.

Buy Adani Power:

Jefferies ने अडानी पावर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹690 का टारगेट दिया है. कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और आने वाली क्षमता विस्तार योजनाएं इस स्टॉक के लिए पॉजिटिव ट्रिगर्स हैं. अनिल सिंहवी ने SL ₹590 और TGT ₹605, ₹610, ₹620 के साथ खरीदने की सलाह दी है.

Buy Tilaknagar Ind:

कंपनी Imperial Blue Whiskey के अधिग्रहण को लेकर Pernod Ricard के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत कर रही है. माना जा रहा है कि यह डील महीने के अंत तक साइन हो सकती है. इस खबर के चलते Tilaknagar Ind को SL ₹335 और TGT ₹346, ₹350, ₹360 के साथ खरीदने की सिफारिश की गई है.

Buy J&K Bank:

मशहूर निवेशक मुकुल अग्रवाल ने इस बैंक में 1.27% हिस्सेदारी खरीदकर एंट्री ली है. उनकी मौजूदगी को निवेशकों में भरोसे का संकेत माना जाता है. J&K Bank को SL ₹109 और TGT ₹114, ₹116, ₹118 के साथ खरीदने की राय दी गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6