बुधवार को बाजार खुलते ही 'रॉकस्टॉर' बन सकता है ये आईटी शेयर, अनिल सिंघवी ने बताए कमाई वाले 4 Stocks

Stocks to BUY: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने L&T, Hero MotoCorp, Coforge और SRF जैसे रिजल्ट रिव्यू स्टॉक्स पर अपनी राय दी है. कहीं प्रॉफिट बुकिंग की सलाह है, तो कहीं ताजा खरीदारी का मौका दिख रहा है.
बुधवार को बाजार खुलते ही 'रॉकस्टॉर' बन सकता है ये आईटी शेयर, अनिल सिंघवी ने बताए कमाई वाले 4 Stocks

Q4 नतीजों के बाद आज इन 4 शेयरों में मिल सकता है कमाई का मौका. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stocks to BUY: रिजल्ट सीजन के बीच कई बड़े शेयरों ने दमदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं और अब सवाल है कि नतीजों के बाद इनमें ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी क्या होनी चाहिए. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने L&T, Hero MotoCorp, Coforge और SRF जैसे रिजल्ट रिव्यू स्टॉक्स पर अपनी राय दी है. कहीं प्रॉफिट बुकिंग की सलाह है, तो कहीं ताजा खरीदारी का मौका दिख रहा है. उन्होंने Coforge पर कहा कि ये शेयर आज का रॉकस्टार बन सकता है. आज आइए जानते हैं आज इन शेयरों में क्या करें.

Coforge Futures: दिन का रॉकस्टार बन सकता है

अनिल सिंघवी ने Coforge Futures में खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि कंपनी ने हर पैरामीटर पर मजबूत नतीजे दिए हैं. रेवेन्यू अनुमान के अनुरूप रहा, लेकिन मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहे. FY27 के लिए कंपनी की मार्जिन गाइडेंस भी काफी मजबूत है, जिससे यह शेयर आज का “रॉकस्टार” बन सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी का PAT 144.7% बढ़ा है, EBIT 26% उछला है और मार्जिन 13.1% से बढ़कर 15.7% हो गया है. कंपनी FY27 में 20.5%+ EBITDA देने की योजना बना रही है.

ट्रेडिंग कॉल:

  • Buy Coforge Futures
  • SL: 1145
  • Target: 1186, 1205, 1220

L&T Futures: मजबूत नतीजे, लेकिन मुनाफावसूली संभव

L&T ने उम्मीद के मुताबिक मजबूत नतीजे पेश किए हैं. हालांकि शेयर युद्धविराम के बाद तेज दौड़ चुका है और पिछले एक महीने में करीब 12% उछाल दर्ज कर चुका है. ऐसे में अनिल सिंघवी का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है. उनका कहना है कि इस शेयर में नई खरीदारी केवल तब करनी चाहिए जब जियोपॉलिटिकल तनाव और कम हो और युद्ध पूरी तरह खत्म होने के करीब हो.

L&T Futures के लिए 3945 और 3910 सपोर्ट लेवल बताए गए हैं, जबकि ऊपर की तरफ 4125 और 4175 अहम रेजिस्टेंस रहेंगे.

Hero MotoCorp Futures: नतीजे मजबूत, अब गाइडेंस का इंतजार

Hero MotoCorp ने भी मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं. हालांकि अनिल सिंघवी की राय है कि निवेशकों को कंपनी की कॉन्कॉल का इंतजार करना चाहिए, जो आज सुबह 10:30 बजे होगी. मैनेजमेंट की गाइडेंस से आगे की मांग, मार्जिन और ग्रामीण बाजार की तस्वीर साफ होगी, जिसके बाद बेहतर ट्रेडिंग फैसला लिया जा सकता है.

Hero MotoCorp Futures के लिए 4950 और 5000 सपोर्ट लेवल हैं. ऊपर की तरफ 5185, 5235 और 5275 अगले टारगेट हो सकते हैं.

SRF Futures: उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन

SRF ने भी बेहद मजबूत नतीजे दिए हैं. EBITDA और PAT दोनों अनुमान से काफी ऊपर रहे. EBITDA करीब 20% और PAT लगभग 30% अनुमान से बेहतर रहा है. कंपनी के नतीजे सभी पैरामीटर्स पर मजबूत रहे हैं, जिससे शेयर में पॉजिटिव मूव देखने को मिल सकता है.

SRF का Revenue 7% बढ़ा, PAT 11% बढ़ा, EBITDA 15% उछला और मार्जिन 23.2% से बढ़कर 25% पहुंच गया. आज 11:30 बजे कंपनी की कॉन्कॉल है, जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी.

SRF Futures के लिए 2480 सपोर्ट लेवल है, जबकि ऊपर 2585 और 2610 अगले अहम स्तर बताए गए हैं.

एक नजर में ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

StockViewSupportHigher Levels / Target
L&T FuturesProfit Booking Possible3945 / 39104125 / 4175
Hero MotoCorp FuturesWait for Concall4950 / 50005185 / 5235 / 5275
Coforge FuturesBuySL 11451186 / 1205 / 1220
SRF FuturesPositive Bias2,4802585 / 2610

निष्कर्ष

रिजल्ट सीजन में केवल अच्छे नतीजे देखना काफी नहीं होता, बल्कि यह समझना जरूरी है कि शेयर पहले से कितना दौड़ चुका है और आगे की गाइडेंस कैसी है. अनिल सिंघवी के मुताबिक L&T में फिलहाल प्रॉफिट बुकिंग की संभावना है, Hero MotoCorp में कॉन्कॉल का इंतजार बेहतर रहेगा, जबकि Coforge और SRF मजबूत सेटअप के साथ ट्रेडिंग अवसर दे सकते हैं.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 रिजल्ट के बाद शेयरों में तुरंत खरीदारी करनी चाहिए?

जरूरी नहीं. यह देखना होता है कि नतीजे पहले से प्राइस-इन थे या नहीं और शेयर पहले कितना चल चुका है.

Q2 कॉन्कॉल क्यों अहम होती है?

कॉन्कॉल में मैनेजमेंट भविष्य की गाइडेंस और बिजनेस आउटलुक बताता है, जिससे आगे की दिशा समझ आती है.

Q3 सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल का क्या मतलब है?

सपोर्ट वह स्तर है जहां शेयर को नीचे गिरने पर खरीदारी मिल सकती है, जबकि रेजिस्टेंस वह स्तर है जहां बिकवाली आ सकती है

Q4 प्रॉफिट बुकिंग क्यों होती है?

जब शेयर तेजी से चढ़ चुका हो, तो निवेशक मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिकवाली करते हैं.

Q5 क्या सिर्फ नतीजों के आधार पर निवेश करना सही है?

नहीं, नतीजों के साथ वैल्यूएशन, आउटलुक, सेक्टर ट्रेंड और मैनेजमेंट गाइडेंस भी देखनी चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6