&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: मार्केट गुरु Zee Business के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने आज के कारोबार के लिए तीन मजबूत स्टॉक्स पर बुलिश व्यू दिया है. इनमें JSW Steel, Sona BLW Precision और Vedanta शामिल हैं. इन सभी कंपनियों में या तो मजबूत नतीजे आए हैं या फंडामेंटल ट्रिगर मौजूद हैं. जानिए इन स्टॉक्स में क्या है खरीदारी की सलाह, क्या रखें स्टॉपलॉस और कहां तक जा सकते हैं टारगेट.
स्टॉपलॉस (SL): ₹1018
लक्ष्य (TGT): ₹1049, ₹1057
JSW Steel ने चालू तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का EBITDA 37.5% बढ़कर 7,602 करोड़ रुपये पहुंचा है, वहीं EBITDA मार्जिन 17.6% रहा, जो पिछली बार के 12.8% से काफी बेहतर है. रेवेन्यू 0.5% बढ़कर 43,147 करोड़ रुपये रहा और नेट प्रॉफिट में 154.8% की उछाल दर्ज की गई. ये नतीजे न केवल अनुमान से बेहतर रहे, बल्कि यह संकेत देते हैं कि स्टील सेक्टर की मजबूती बरकरार है. इतनी मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के बाद स्टॉक में और तेजी संभव है.
Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी
स्टॉपलॉस (SL): ₹474
लक्ष्य (TGT): ₹485, ₹490, ₹497
Sona BLW Precision ने चीनी कंपनी Jinnaite Machinery (JNT) के साथ जॉइंट वेंचर की घोषणा की है, जिसके जरिए वह चीन के EV बाजार में एंट्री कर रही है. इस JV में कंपनी ₹103 करोड़ का निवेश कर 60% हिस्सेदारी रखेगी. JV के तहत प्रोडक्शन H2FY26 (दूसरी छमाही FY26) में शुरू होने की उम्मीद है. यह पार्टनरशिप कंपनी को ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में मजबूत पकड़ बनाने में मदद करेगी, जो इसके ग्रोथ आउटलुक को बेहद पॉजिटिव बनाता है.
Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह
स्टॉपलॉस (SL): ₹437
लक्ष्य (TGT): ₹450, ₹455, ₹458
Vedanta को ग्लोबल मेटल मार्केट की मजबूती का सीधा फायदा मिल सकता है. ज़िंक और एल्युमिनियम जैसे बेस मेटल्स की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंची चल रही हैं. Vedanta का जिंक और एल्युमिनियम सेगमेंट काफी मजबूत है, ऐसे में कच्चे माल की कीमतें चढ़ने से कंपनी की आमदनी में इजाफा हो सकता है. ये तेजी शेयर प्राइस में भी नजर आ सकती है.
10 ब्रांड तो रोज सुनते हैं… पर क्या उनके पूरे नाम जानते हो?
तीनों स्टॉक्स के फंडामेंटल और टेक्निकल फैक्टर्स इस समय मजबूत नजर आ रहे हैं. JSW Steel ने शानदार नतीजे दिए हैं, Sona BLW का चीन JV एक बड़ा ट्रिगर है और Vedanta को मेटल मार्केट की तेजी का लाभ मिलेगा. निवेशकों को दिए गए स्टॉपलॉस के साथ ही इन स्तरों पर खरीदारी की सलाह दी गई है.
Airtel App से पाएं AI का Pro Version एकदम फ्री!