&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: शेयर बाजार में यूं तो मंगलवार (1 अप्रैल) को बड़ी वॉलेटिलिटी के संकेत मिल रहे हैं. ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और FIIs की बिकवाली बाजार के लिए निगेटिव खबर हैं, लेकिन इसके बावजूद आज के बाजार के लिए कुछ बड़ी खबरें हैं, जिसके चलते कुछ शेयरों में तेजी दिख सकती है. खासकर टेलीकॉम शेयरों में. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के इंट्राडे सेशन के लिए Vodafone Idea Futures और Indus Tower Futures में खरीदारी की राय दी है.
Voda Idea फ्यूचर्स में खरीदारी करके चलें. स्टॉपलॉस 6.75 पर लगाएं और 7.50, 7.85, 8.20 का टारगेट फॉलो करें. Vodafone idea को सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार 36,950 करोड़ की स्पेक्ट्रम देनदारी को शेयरों में बदलेगी. 47% के प्रीमियम पर कन्वर्जन हो रहा है. 6.7 रुपए के भाव वाले शेयर को सरकार 10 रुपए की वैल्यू देगी. FY 25 को मिला कर अब तक कंपनी के कैपिटल स्ट्रक्चर में 63,000 करोड़ का सुधार आया है. 37,000 करोड़ के कर्ज को इक्विटी में बदलने से कंपनी की कुल देनदारी 42,000 करोड़ कम हुई है. कन्वर्शन के बाद भी 1.7 लाख करोड़ का कर्ज अब भी बाकी रहेगा यदि सरकार पूरा कर्ज इक्विटी में बदले तो. तो सरकार की हिस्सेदारी 75-80% तक जा सकती है.
कंपनी को आगे फंड जुटाने में आसानी होगी. अगले 3 साल में ग्रोथ के लिए 55,000 करोड़ के इनवेस्टमेंट का प्लान है. FY25 में 10,000 करोड़ पहले ही निवेश किया जा चुका है. 9MFY25 में एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) 13% बढ़ा है. कैप्स इनवेस्टमेंट के चलते कंज्यूमर डिक्लाइन में कमी आई है
Indus Tower Futures में खरीदारी की राय रहेगी. स्टॉपलॉस 332 पर रखें और 345, 355, 370 का टारगेट रहेगा. वोडाफोन आइडिया का सर्वाइवल कंपनी के लिए बड़ी पॉजिटिव खबर है.