&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजार में वॉलेटिलिटी के संकेतों के बीच आज इंट्राडे में कई शेयरों में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के लिए तीन प्रमुख स्टॉक्स पर खरीदारी (BUY) की राय दी है. इनमें HAL Share Price, Aditya Birla Real Estate Share Pric और D-Mart Share Price शामिल हैं.
1. HAL (Hindustan Aeronautics Limited)
लक्ष्य (Target): 4310, 4375, 4490
स्टॉप लॉस (SL): 4185
HAL को अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा मिला है, जिससे यह स्टॉक निवेशकों के लिए आकर्षक बना है. सरकार ने 62,700 करोड़ रुपये के ऑर्डर को मंजूरी दी, जिसमें कंपनी को 156 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) बनाने का ऑर्डर मिला. इससे ऑर्डर बुक मजबूत होगी और कंपनी के ग्रोथ आउटलुक में सुधार आएगा. साथ ही, वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताएं भी कम होंगी, जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न की संभावना है.
2. Aditya Birla Real Estate
लक्ष्य (Target): 1995, 2020
स्टॉप लॉस (SL): 1940
ITC ने अडित्य बिड़ला ग्रुप से Century Pulp & Paper बिजनेस का अधिग्रहण कर लिया है. डील 3,498 करोड़ रुपये में हुई, जिससे अडित्य बिड़ला ग्रुप को अपने रियल एस्टेट कारोबार पर अधिक फोकस करने का मौका मिलेगा. इस सौदे से ITC को भी फायदा होगा, क्योंकि वह अपने पैकेजिंग और पेपर कारोबार को और मजबूत कर सकेगा.
3. D-Mart (Avenue Supermarts)
लक्ष्य (Target): 4140, 4190, 4300
स्टॉप लॉस (SL): 4050
D-Mart ने मार्च तिमाही में 28 नए स्टोर खोले, जिससे इसके कुल स्टोर्स की संख्या 415 हो गई. कंपनी के विस्तार की गति को देखते हुए, यह स्टॉक मजबूत ग्रोथ ट्रेंड में बना रह सकता है. अधिक स्टोर्स खुलने से राजस्व और मुनाफे में वृद्धि की संभावना है.
अनिल सिंघवी ने कहा कि इन खबरों के चलते निवेशक इन शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, स्टॉपलॉस लगाकर चलें.