इतना दौड़ा कि F&O बैन में चला गया शेयर, Anil Singhvi ने कहा- अब बड़े टारगेट के लिए Dip में खरीदें

Stocks to BUY: अनिल सिंघवी के आज के स्टॉक्स: Glenmark Pharma और Wockhardt में दमदार मौका, जानिए टारगेट और स्टॉपलॉस के साथ वजह.
इतना दौड़ा कि F&O बैन में चला गया शेयर, Anil Singhvi ने कहा- अब बड़े टारगेट के लिए Dip में खरीदें

Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच कई शेयरों में तेजी करने का मौका है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए दो ऐसे शेयर चुने हैं, जो खबरों के चलते लगातार फोकस में हैं. इन दोनों शेयरों पर खबरों का ट्रिगर है और ये पिछले ट्रेडिंग सेशन में तेजी देख चुके हैं. उन्होंने बताया कि इन दोनों शेयरों में क्यों खरीदारी का मौका है.

Glenmark Pharma Share Price

शुक्रवार को Glenmark Pharma के शेयरों में ज़बरदस्त 14% की तेजी देखने को मिली. अब यह स्टॉक F&O बैन में है, लेकिन राय है कि डिलिवरी के नज़रिए से इसमें गिरावट पर खरीदारी की जानी चाहिए. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए इसका बड़ा टारगेट ₹2700 रखा गया है.

Amazon Prime Day Sale 2025: 12 से 14 जुलाई तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

Add Zee Business as a Preferred Source

इस तेजी के पीछे कंपनी की ग्लोबल डील की बड़ी खबर है. ISB 2001 नाम की कैंसर की दवा को लेकर Glenmark की सहयोगी कंपनी IGI ने अमेरिकी फार्मा जायंट AbbVie के साथ एक समझौता किया है. डील के तहत कंपनी को ₹6000 करोड़ का upfront पेमेंट मिलेगा, जबकि आगे चलकर ₹10,500 करोड़ तक के milestones और double-digit रॉयल्टी की संभावना है.

लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!

ISB 2001, जो कि फिलहाल Phase-1 ट्रायल में है, को US FDA से Fast Track और Orphan Drug का स्टेटस मिल चुका है. इस डील के तहत AbbVie को अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन जैसे बड़े बाज़ारों में दवा बेचने का हक मिलेगा, जबकि IGI बाकी देशों में commercialization करेगी. Multiple Myeloma के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस दवा की ग्लोबल डिमांड काफी मजबूत मानी जा रही है. AbbVie का oncology पोर्टफोलियो पहले से ही मजबूत है, जिससे Glenmark की इस दवा के ग्रोथ की संभावना और तेज हो जाती है.

Buy Wockhardt Share Price

अनिल सिंघवी की दूसरी सिफारिश Wockhardt पर है, जहां कंपनी के दो बड़े फैसले और इनोवेशन से शेयर में तेजी की उम्मीद है. खरीदारी की सलाह के साथ स्टॉपलॉस ₹1735 रखा गया है और टारगेट ₹1775, ₹1790 और ₹1810 दिए गए हैं.

VIDEO- Stocks To Buy: Steel Pipe Stocks में तगड़ा मौका, इस स्टॉक पर Brokerage का बड़ा दांव!

कंपनी ने घाटे में चल रहे US जनरिक बिज़नेस से बाहर निकलने का फैसला किया है. लगातार नुकसान के चलते यह निर्णय लिया गया है और वॉलंटरी लिक्विडेशन की प्रक्रिया अगले 15 महीनों में पूरी होगी. इस कदम से कंपनी की पूंजी का इस्तेमाल ज्यादा ज़रूरी और लाभकारी क्षेत्रों में किया जा सकेगा.

साथ ही, Wockhardt एक इनोवेटिव ड्रग डेवलपर के रूप में आगे बढ़ रही है. कंपनी की नयी antibiotic Zaynich को mid-2026 तक लॉन्च किया जाएगा. यह दवा gram-negative infections के इलाज के लिए इस्तेमाल होगी, जो खासतौर पर गंभीर स्थितियों जैसे pneumonia, bloodstream infections, wound infections और meningitis में कारगर मानी जाती है.

Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें

Zaynich ने global phase-3 clinical trials सफलतापूर्वक पूरे किए हैं और यह 30 वर्षों में अपनी तरह की पहली antibiotic क्लास है. इसका US और यूरोप में कुल मार्केट साइज करीब ₹60,000 करोड़ और भारत में ₹17,000 करोड़ बताया जा रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6