बाजार से कमाई के लिए खरीद लें ये 2 Stocks, चेक कर लें इंट्राडे टारगेट

Stocks to Buy: आज मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की ओर से ऐसे 2 इंट्राडे स्टॉक्स में पैसे लगाने की सलाह आई है. आइए जानते हैं कि आपको इन शेयरों में किन टारगेट्स के लिए और क्यों पैसे लगाने की सलाह है.
बाजार से कमाई के लिए खरीद लें ये 2 Stocks, चेक कर लें इंट्राडे टारगेट

Stocks to Buy: घरेलू शेयर बाजार में पॉजिटिव संकेतों के बीच दमदार स्टॉक्स से पैसे कमाने के बढ़िया मौके भी मिल रहे हैं. मंगलवार (15 अक्टूबर) को बाजार में पॉजिटिव ट्रिगर्स के चलते स्टॉक्स पर तगड़ा एक्शन दिखेगा. इंट्राडे में ऐसे ट्रिगर्स के दम पर पैसा लगाने के लिए कई स्टॉक्स पर रेकमेंडेशन आ रही है. इसके दम पर शुक्रवार को इन शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा सकती है.

आज मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की ओर से ऐसे 2 इंट्राडे स्टॉक्स में पैसे लगाने की सलाह आई है. आइए जानते हैं कि आपको इन शेयरों में किन टारगेट्स के लिए और क्यों पैसे लगाने की सलाह है.

Buy BPCL Futures:

Add Zee Business as a Preferred Source

फ्यूचर्स में BPCL में खरीदारी करके चलनी है. स्टॉपलॉस 338 रुपये पर रखनी है. टारगेट प्राइस 346, 350, 354 पर रखना है. कच्चा तेल फिर से बड़ी गिरावट पर है. कच्चे तेल में 3 डॉलर की गिरावट आई है और ये $75 तक फिसल गया है. इसके मुकाबले HPCL में 2-3 पर्सेंट चला हुआ है, लेकिन BPCL अभी तक 1 ही पर्सेंट बढ़ा है, तो यहां रिस्क रिवॉर्ड रेशियो भी बढ़िया है.

Buy RK Forging

कैश मार्केट से RK Forging में खरीदारी करने की सलाह है. कंपनी विस्तार की योजनाएं बना रही है, जिसका फायदा फोर्जिंग बिजनेस में ग्लोबल हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है. स्टॉपलॉस 1015 पर रखना है. टारगेट प्राइस 1040, 1050, 1070 पर रखना है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6