अनिल सिंघवी के 4 Stocks: इंट्राडे मुनाफे वाले शेयर, जानें कहां करें BUY, बना लें प्रॉफिट की स्ट्रैटेजी

Anil Singhvi Stocks: बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स पर फोकस और पोजीशन साइजिंग पर कंट्रोल की जरूरत है. Asian Paints और Tech Mahindra में मजबूती, Bharti Airtel में सावधानी और Kaynes Tech में स्मार्ट प्रॉफिट बुकिंग आज की ट्रेडिंग के लिए यही सफल फार्मूला हो सकता है.
अनिल सिंघवी के 4 Stocks: इंट्राडे मुनाफे वाले शेयर, जानें कहां करें BUY, बना लें प्रॉफिट की स्ट्रैटेजी

 

Anil Singhvi Stocks: आज के ट्रेड में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने दो मजबूत खरीदारी के स्टॉक चुने हैं- Asian Paints और Tech Mahindra. इसके साथ ही Bharti Airtel की ब्लॉक डील पर सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि Kaynes Tech पर रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बावजूद ओपनिंग में उछाल पर दौड़ने से बचने की राय दी है. आइए समझते हैं पूरी रणनीति.

Buy Asian Paints (Cash):

Asian Paints पर अनिल सिंघवी की राय बेहद पॉजिटिव है. स्टॉक बहुत मजबूत अपट्रेंड में चल रहा है और मौजूदा क्रूड प्राइसिंग इसके लिए बड़ा समर्थन है. खरीदारी की सलाह कैश सेगमेंट में है और 2810 का स्टॉपलॉस रखते हुए 2900, 2920 और 3000 का टारगेट देखने की उम्मीद है.

क्रूड ऑयल की कीमत $62 के आसपास है, जो पेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत है. पेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का बड़ा हिस्सा क्रूड डेरिवेटिव्स से आता है, इसलिए क्रूड सस्ता होने पर उत्पादन लागत घटती है. लागत कम होने से मार्जिन बढ़ता है और कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी मजबूत होती है. यही वजह है कि क्रूड के नीचे जाने का फायदा सबसे पहले एशियन पेंट्स जैसे दिग्गजों को मिलता है.

Buy Tech Mahindra (Cash):

IT सेक्टर में मजबूती बढ़ रही है और इसी थीम पर टेक महिंद्रा अनिल सिंघवी की पसंद है. कैश में खरीदारी की सलाह है, साथ में 1480 का स्टॉपलॉस रखने की रणनीति. स्टॉक में ऊपर की ओर 1514, 1527 और 1540 तक की तेजी देखने की संभावना जताई गई है. अमेरिकी बाजारों की मजबूती और रुपये की स्थिरता से आईटी सेक्टर में सेंटीमेंट तेजी का है.

Bharti Airtel Share Price

भारती एयरटेल में आज ब्लॉक डील होने की संभावना है, लेकिन अनिल सिंघवी ने इसे ट्रेडिंग के लिहाज से तुरंत खरीदने से बचने की राय दी. ब्लॉक डील में प्रमोटर्स की ओर से लगातार सप्लाई आती रहती है, जो स्टॉक पर शॉर्ट टर्म प्रेशर बना सकती है. इसलिए ट्रेडिंग के नजरिए से इंतजार सही, जबकि लॉन्ग टर्म निवेशकों को होल्ड करने की सलाह.

Kaynes Tech Share Price

केन्स टेक पर Macquarie ने बहुत मजबूत रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 7700 का टारगेट दिया है. कंपनी भी FY26 के लिए अपनी गाइडेंस को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है. लेकिन अनिल सिंघवी का साफ कहना है कि गैप-अप ओपनिंग पर स्टॉक को चेज़ न करें. ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली बेहतर रणनीति हो सकती है.

कुल मिलाकर बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स पर फोकस और पोजीशन साइजिंग पर कंट्रोल की जरूरत है. Asian Paints और Tech Mahindra में मजबूती, Bharti Airtel में सावधानी और Kaynes Tech में स्मार्ट प्रॉफिट बुकिंग आज की ट्रेडिंग के लिए यही सफल फार्मूला हो सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6