अनिल सिंघवी का 'सैंटा पिक' बना ये दमदार स्टॉक- ऑटो, डिफेंस और सेमीकंडक्टर सेक्टर तक काम करती है कंपनी- 38% रिटर्न का मौका

Anil Singhvi Santa Pick: अनिल सिंघवी के मुताबिक, यह ऐसा स्टॉक है जिसमें हर 10 फीसदी की गिरावट पर SIP करना एक समझदारी भरी रणनीति हो सकती है.
अनिल सिंघवी का 'सैंटा पिक' बना ये दमदार स्टॉक- ऑटो, डिफेंस और सेमीकंडक्टर सेक्टर तक काम करती है कंपनी- 38% रिटर्न का मौका

Anil Singhvi Santa Pick: नए साल से पहले अनिल सिंघवी ने निवेशकों के लिए अपना खास Santa Pick चुना है. इस बार उनकी पसंद बनी है Sansera Engineering, जिसमें 1 से 2 साल के नजरिये से मजबूत रिटर्न की संभावना हैं. अनिल सिंघवी के मुताबिक, यह ऐसा स्टॉक है जिसमें हर 10 फीसदी की गिरावट पर SIP करना एक समझदारी भरी रणनीति हो सकती है. मौजूदा बिजनेस मिक्स, ऑर्डर बुक और हाई मार्जिन सेगमेंट्स को देखते हुए Sansera Engineering आने वाले वर्षों में बेहतर वैल्यू क्रिएशन कर सकती है.

Sansera Engineering: 1–2 साल में 2400 तक के टारगेट

अनिल सिंघवी ने Sansera Engineering के लिए 2000, 2200 और 2400 के टारगेट दिए हैं, जबकि निवेश की अवधि 1 से 2 साल बताई है. शेयर अभी 1731 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. उनका मानना है कि कंपनी का वैल्यूएशन और ग्रोथ प्रोफाइल दोनों ही इस समय आकर्षक स्तर पर हैं. FY28 के अनुमानित EPS के हिसाब से करीब 21 गुना का वैल्यूएशन लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए उचित माना जा रहा है, खासकर तब जब कंपनी का ग्रोथ आउटलुक मजबूत दिख रहा हो.

Add Zee Business as a Preferred Source

डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल है सबसे बड़ी ताकत

Sansera Engineering का सबसे बड़ा पॉजिटिव इसका डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल है. कंपनी EV, ICE और ADS यानी Aerospace, Defence और Semiconductor जैसे सेगमेंट्स में मौजूद है. ऑटो सेक्टर के साथ-साथ नॉन-ऑटो बिजनेस से कंपनी को आगे की ग्रोथ में बड़ा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. खासतौर पर ADS सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी इसे पारंपरिक ऑटो कंपोनेंट कंपनियों से अलग बनाती है.

ADS सेगमेंट से मार्जिन में तेज सुधार की उम्मीद

Aerospace, Defence और Semiconductor यानी ADS बिजनेस Sansera के लिए हाई मार्जिन ग्रोथ का बड़ा जरिया बन सकता है. इस सेगमेंट में कंपनी को 25 से 30 फीसदी तक के मार्जिन मिलते हैं, जो कुल मिलाकर कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन को ऊपर ले जाने में मदद कर सकते हैं. H1FY27 से ADS सेगमेंट की नई फैसिलिटी में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है, जिससे इस बिजनेस का योगदान और बढ़ सकता है.

मजबूत ऑर्डर बुक से ग्रोथ को मिलेगा सपोर्ट

Sansera Engineering की मौजूदा ऑर्डर बुक करीब 2150 करोड़ रुपये की है, जिसमें से लगभग 24 फीसदी हिस्सा ADS सेगमेंट से आता है. यह साफ संकेत देता है कि कंपनी का नॉन-ऑटो बिजनेस धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है. ऑर्डर बुक की यह मजबूती आने वाले कुछ वर्षों की रेवेन्यू विजिबिलिटी को सपोर्ट करती है और निवेशकों के भरोसे को भी बढ़ाती है.

एक्सपोर्ट और US टैरिफ से जुड़ा पॉजिटिव आउटलुक

कंपनी के लिए एक और अहम पॉइंट US टैरिफ से जुड़ा है. अगर US टैरिफ 10 से 20 फीसदी के दायरे में सेटल हो जाते हैं, तो Sansera Engineering को खासतौर पर अपने ऑटो बिजनेस के एक्सपोर्ट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है. मैनेजमेंट को भी उम्मीद है कि H1FY26 के मुकाबले H2FY26 बेहतर रहेगा, जो साल के दूसरे हिस्से में ग्रोथ को रफ्तार दे सकता है.

मुनाफे और EPS में दमदार CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड

Sansera Engineering का ट्रैक रिकॉर्ड भी इसके फेवर में जाता है. पिछले 5 साल में कंपनी ने करीब 21.8 फीसदी की CAGR से मुनाफे की ग्रोथ दर्ज की है. आगे FY25 से FY28 के दौरान EPS में करीब 29 फीसदी की CAGR से ग्रोथ की संभावना जताई जा रही है. इस तरह की अर्निंग ग्रोथ के साथ मौजूदा वैल्यूएशन लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा रहा है.

निवेशकों के लिए क्या है रणनीति

अनिल सिंघवी की रणनीति साफ है. Sansera Engineering को एक SIP स्टाइल स्टॉक की तरह देखा जाना चाहिए, जहां हर 10 फीसदी की गिरावट पर धीरे-धीरे निवेश बढ़ाया जा सकता है. EV, ADS और नॉन-ऑटो बिजनेस से मिल रही ग्रोथ, हाई मार्जिन प्रोफाइल और मजबूत ऑर्डर बुक इसे 1–2 साल के नजरिये से एक मजबूत स्टॉक बनाते हैं.

FAQs

1: Sansera Engineering Santa Pick क्यों है?
डायवर्सिफाइड बिजनेस और हाई मार्जिन ADS सेगमेंट के कारण.

2: निवेश की अवधि क्या है?
1–2 साल.

3: निवेश की सही रणनीति क्या बताई गई है?
हर 10% गिरावट पर SIP.

4: ADS सेगमेंट से क्या फायदा होगा?
25–30% मार्जिन और तेज ग्रोथ.

5: टारगेट क्या दिए गए हैं?
2000, 2200 और 2400.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6