&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: घरेलू बाजार में रिजल्ट सीजन के बीच चुनिंदा शेयरों में स्टॉक-स्पेसिफिक मूव देखने को मिल रहा है. कई कंपनियों ने अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ के नतीजे कमजोर रहे हैं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज Titan, UBL और HEG जैसे शेयरों पर BUY कॉल दी है, वहीं Grasim, Apollo Hospitals, Jubilant Food, Torrent Power, Britannia और Oil India के नतीजों पर भी उन्होंने अपनी राय दी है.
Titan के नतीजे बाजार के अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं. कंपनी का EBIT करीब 18% बीट हुआ है और मार्जिन में मजबूत सुधार देखने को मिला है. रेवेन्यू में 39.9% की बढ़त और मुनाफे में 48% की तेजी आई है. EBITDA 55% बढ़कर आया है और मार्जिन 9.4% से बढ़कर 10.4% पर पहुंच गया है.
अनिल सिंघवी ने Titan Futures में BUY की सलाह दी है. इसमें 4235 का स्टॉपलॉस रखें, जबकि ऊपर की तरफ 4330, 4390 और 4490 के टारगेट देखे जा सकते हैं. मजबूत ग्रोथ और बेहतर मार्जिन शेयर को सपोर्ट दे सकते हैं.
UBL का वॉल्यूम ग्रोथ थोड़ा कमजोर जरूर रहा, लेकिन ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत है. मैनेजमेंट ने आगे मार्जिन आउटलुक भी पॉजिटिव रखा है. कंपनी का रेवेन्यू 4% बढ़ा है, जबकि PAT करीब दोगुना हुआ है. EBITDA में 60% की छलांग और मार्जिन 7.1% से बढ़कर 10.9% हो गया है.
अनिल सिंघवी की राय है कि UBL Cash में BUY किया जा सकता है. इसमें 1600 का स्टॉपलॉस रखें और 1640, 1660 और 1700 के टारगेट रखें. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि शेयर पहले ही करीब 5.6% भाग चुका है, इसलिए ट्रेड में डिसिप्लिन जरूरी है.
HEG के नतीजे असाधारण रहे हैं. कंपनी के ऑपरेशन और प्रॉफिट दोनों में तेज उछाल देखने को मिला है. रेवेन्यू 478 करोड़ से बढ़कर 656 करोड़ रुपये हो गया है, यानी करीब 37% की ग्रोथ. EBITDA 80 करोड़ से बढ़कर 142 करोड़ पहुंच गया है, जिसमें 78% की तेजी है. मार्जिन भी 16.7% से बढ़कर 21.7% हो गया है. PAT में करीब 148% का उछाल आया है.
अनिल सिंघवी ने HEG Cash में BUY की सलाह दी है. इसमें 550 का स्टॉपलॉस रखें, जबकि 570, 580 और 595 के टारगेट देखे जा सकते हैं. मजबूत फंडामेंटल शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम बना सकते हैं.
LIVE TV:
Grasim के नतीजे थोड़े पॉजिटिव कहे जा सकते हैं. कंपनी के पेंट बिजनेस में करीब 14% की मजबूत ग्रोथ दिखी है. नेट सेल्स में 28% की बढ़त है, हालांकि लॉस 174 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल 168 करोड़ था. EBITDA 77% बढ़ा है और मार्जिन 3.3% से बढ़कर 4.5% हो गया है.
अनिल सिंघवी के मुताबिक रिजल्ट इनलाइन से थोड़ा बेहतर हैं, इसलिए शेयर में सीमित लेकिन पॉजिटिव एक्शन देखने को मिल सकता है.
Apollo Hospitals के नतीजे इनलाइन से थोड़े बेहतर रहे हैं. कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत रही है. लागत नियंत्रण और बेहतर बिजनेस मिक्स से मार्जिन सपोर्ट मिला है.
अनिल सिंघवी का मानना है कि रिजल्ट बड़े सरप्राइज नहीं हैं, लेकिन ऑपरेशनल मजबूती शेयर को सपोर्ट दे सकती है, जिससे ट्रेडर्स की नजर इसमें बनी रह सकती है.
Jubilant Food के नतीजे मजबूत रहे हैं. रेवेन्यू में करीब 12% की बढ़त और PAT में 32% का उछाल आया है. EBITDA 18% बढ़ा है और मार्जिन 19.4% से बढ़कर 20.5% हो गया है. दूसरी तरफ, कंपनी के दूसरे सेगमेंट में भी रेवेन्यू 17% और PAT करीब 35% बढ़ा है.
हालांकि अनिल सिंघवी का कहना है कि शेयर पहले ही एक हफ्ते में करीब 10% भाग चुका है. ऐसे में अच्छे रिजल्ट के बावजूद आगे सीमित तेजी देखने को मिल सकती है और ट्रेड करते वक्त सतर्क रहना जरूरी है.
Torrent Power के नतीजे मजबूत रहे हैं. रेवेन्यू 4.3% बढ़ा है, PAT में करीब 35% की तेजी आई है. EBITDA 26% बढ़ा है और मार्जिन 17.1% से बढ़कर 20.7% हो गया है.
लेकिन शेयर पहले ही कल करीब 4%, एक हफ्ते में 8% और एक महीने में 12% चढ़ चुका है. अनिल सिंघवी के मुताबिक रिजल्ट अच्छे हैं, मगर ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का रिस्क भी बना हुआ है.
Britannia के नतीजे मोटे तौर पर इनलाइन रहे हैं. ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत है और EBITDA करीब 3% बाजार अनुमान से बेहतर रहा है. कंपनी का रेवेन्यू 8.2% और मुनाफा 17% बढ़ा है. EBITDA में 16% की बढ़त और मार्जिन 18.4% से बढ़कर 19.7% हो गया है.
अनिल सिंघवी के मुताबिक नतीजे बड़े सरप्राइज नहीं हैं, लेकिन ऑपरेशनल मजबूती शेयर को सपोर्ट दे सकती है.
Oil India के नतीजे सभी पैरामीटर पर कमजोर रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू 10% गिरा है और PAT में करीब 23% की गिरावट आई है. EBITDA भी 1% घटा है. हालांकि मार्जिन 24.3% से बढ़कर 26.6% हुआ है, लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)