Stocks to BUY: 4 शेयरों में बना प्रॉफिट का संयोग, अनिल सिंघवी ने कहा- आज खरीद लो

Stocks to BUY: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के कारोबार में कुछ ऐसे ही शेयरों में खीरदारी की राय दी है, जो इंट्राडे में अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं. आज के Result Review में उन्होंने कुछ मजबूत शेयरों में खरीदारी और कुछ में सतर्क रहने की सलाह दी है.
Stocks to BUY: 4 शेयरों में बना प्रॉफिट का संयोग, अनिल सिंघवी ने कहा- आज खरीद लो

Stocks to BUY: Q3 रिजल्ट सीजन के बीच शेयर बाजार में वॉलेटिलिटी है. इस हफ्ते अबतक गिरावट रही है, लेकिन गुरुवार को बाजार में तेजी है. इस बीच अच्छे नतीजों के दम पर शेयरों में कमाई के मौके भी बन रहे हैं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के कारोबार में कुछ ऐसे ही शेयरों में खीरदारी की राय दी है, जो इंट्राडे में अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं. आज के Result Review में उन्होंने कुछ मजबूत शेयरों में खरीदारी और कुछ में सतर्क रहने की सलाह दी है.

Buy Dr Reddy’s Futures

Dr Reddy’s के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. पिछले एक महीने में शेयर करीब 10% टूट चुका है, जिससे अब इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है. हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि बड़े गैप-अप पर भागकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए. कंपनी का रेवेन्यू 4.4% बढ़ा है, लेकिन मुनाफा 15.3% घटा है. EBITDA में 17% की गिरावट आई है और मार्जिन 27% से घटकर 22% पर आ गया है. इसके बावजूद गिरावट पहले ही आ चुकी है, इसलिए निचले स्तरों से रिकवरी की संभावना बन रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Stop Loss 1146
Targets 1172, 1183, 1195

Buy Eternal Futures

Eternal के नतीजे सभी पैरामीटर्स पर शानदार रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू 20% बढ़ा है और मुनाफा 57% उछला है. EBITDA 54% बढ़ा है और मार्जिन भी बेहतर हुआ है. पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 16% टूटा है, इसलिए यहां शॉर्ट कवरिंग का अच्छा मौका बन सकता है.

Stop Loss 278
Targets 288, 292, 299, 304

Buy Waaree Energies Futures

Waaree Energies के नतीजे ऑपरेशनल तौर पर बेहद मजबूत रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू करीब 119% बढ़ा है, मुनाफा 115% उछला है और EBITDA में 167% की जबरदस्त ग्रोथ आई है. मार्जिन भी 20.9% से बढ़कर 25.49% हो गया है. सबसे बड़ी ताकत कंपनी का करीब ₹60,000 करोड़ का रिकॉर्ड ऑर्डरबुक है. इसके बावजूद शेयर एक महीने में 20% और तीन महीनों में 31% टूट चुका है, जिससे यहां मजबूत शॉर्ट कवरिंग और रिकवरी की संभावना बनती है.

Stop Loss 2380
Targets 2475, 2525, 2550, 2580

Buy Oracle Fin Futures

Oracle Fin के नतीजे भी मजबूत रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू 9.9% और मुनाफा 11.6% बढ़ा है. EBIT में 8.8% की बढ़त है और मार्जिन करीब 41% के आसपास बना हुआ है. पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 11% गिर चुका है, इसलिए यहां भी अनिल सिंघवी को शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद है.

Stop Loss 7600
Targets 7800, 7875, 8000

KEI Industries Futures पर राय

KEI Industries के नतीजे मिक्स रहे हैं. ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ठीक है, लेकिन Havells और Polycab की तुलना में कमजोर नजर आता है. कंपनी का रेवेन्यू 19.5% और मुनाफा 42.5% बढ़ा है. EBITDA में 30% की ग्रोथ आई है और मार्जिन भी बेहतर हुआ है. यहां सीधी खरीदारी से बेहतर है कि सपोर्ट के पास एक्शन देखा जाए.

Support Levels 3800, 3830
Higher Levels 4040, 4100

LIVE TV:

HPCL Futures पर सतर्कता

HPCL के नतीजे ऑपरेशनल स्तर पर कमजोर रहे हैं. रेवेन्यू 14% और मुनाफा 6% बढ़ा है, लेकिन EBITDA सिर्फ 2% बढ़ा है और मार्जिन 6.8% से घटकर 6.1% रह गया है. यहां ऊपर की तरफ मजबूती सीमित रह सकती है और सपोर्ट टूटने पर दबाव बढ़ेगा.

Support Levels 416, 420
Higher Levels 438, 447

Bank of India Futures पर नजर

Bank of India के नतीजे मिक्स रहे हैं. NII 6.4% और मुनाफा 7.4% बढ़ा है, लेकिन प्रोविजनिंग 303 करोड़ से बढ़कर 576 करोड़ हो गई है. अच्छी बात यह है कि GNPA और NNPA दोनों में सुधार हुआ है और एसेट क्वालिटी बेहतर दिख रही है. सपोर्ट और रेजिस्टेंस के आधार पर ट्रेड करने की सलाह दी है.

Support Level 153
Higher Level 164

PNB Housing Futures पर राय

PNB Housing के नतीजे उम्मीद के मुताबिक अच्छे रहे हैं. NII 11% और मुनाफा 8% बढ़ा है. GNPA स्थिर है और NNPA में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि शेयर पहले ही अच्छा रन दिखा चुका है. इसलिए यहां नई खरीदारी में ज्यादा आक्रामक होने की बजाय सपोर्ट के पास ही पोजीशन बनाना बेहतर रहेगा.

Support Levels 910, 920
Higher Levels 955, 965

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6