&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में तिमाही नतीजों में कुछ कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, तो कुछ मिला-जुला. वहीं, कुछ निराशाजनक प्रदर्शन दिखा रही हैं. लेकिन इससे निवेशकों के लिए आगे का आउटलुक भी तय हो रहा है. IT सेक्टर की कई कंपनियों ने न कल नतीजे दिए हैं, जो अच्छे रहे हैं और आगे की गाइडेंस भी अच्छी है. ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से समझ सकते हैं कि नीचे दिए गए पांच आईटी कंपनियों और एक फार्मा और एक FMCG सेक्टर की कंपनियों के के Q1 नतीजे कैसे रहे हैं और अब आगे शेयर में कैसे मौके बन सकते हैं.
अनिल सिंघवी ने कहा कि इंफोसिस ने Q1FY26 में उम्मीद के मुताबिक बेहद मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी ने FY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस को बेहतर किया है और डील विन्स भी जबरदस्त रही हैं. रेवेन्यू में 3.3% की बढ़त और EBIT में 2.7% की वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि PAT में हल्की गिरावट (1.6%) देखने को मिली है, लेकिन कंपनी का प्रदर्शन पूरे IT सेक्टर में सबसे मजबूत रहा है. एकमात्र नेगेटिव पॉइंट यह है कि अच्छे नतीजों की उम्मीद पहले से ही बाजार में शामिल थी. टेक्निकल रूप से, इंफोसिस के लिए 1555, 1530 और 1515 अहम सपोर्ट लेवल हैं, जबकि ऊपर में 1590-1608 का रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है.
Dr Reddy’s ने Q1FY26 में YoY आधार पर मजबूत नतीजे दिए हैं. कंपनी ने FY26 गाइडेंस को भी बरकरार रखा है. रेवेन्यू में 11.4% की बढ़त और PAT में 1.3% की वृद्धि दर्ज हुई है. हालांकि EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 25.4% रह गया है जो पिछली बार 27.7% था, लेकिन ओवरऑल नतीजे अच्छे माने जा रहे हैं. अनिल सिंघवी की सलाह है कि Dr Reddy’s Futures को SL 1231 के साथ खरीदा जा सकता है, टारगेट 1265, 1275 और 1282 के लिए.
Tata Consumer Products के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं. कंपनी ने Q1FY26 में रेवेन्यू में 9.8% की ग्रोथ और PAT में 15% की बढ़त दर्ज की है. हालांकि EBITDA में 9% की गिरावट और मार्जिन 15.3% से घटकर 12.7% रह गया, लेकिन मैनेजमेंट का मानना है कि अगले क्वार्टर से मार्जिन में सुधार होगा. कंपनी का लंबी अवधि का आउटलुक सकारात्मक है. सपोर्ट लेवल 1040, 1020 और 1008 पर हैं, जबकि स्टॉक 1080 के ऊपर मजबूत हो सकता है.
Coforge ने Q1FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है, कंपनी की रेवेन्यू QoQ 8.2% और PAT 21.5% बढ़ा है. यह एकमात्र IT कंपनी है जिसने सालाना आधार पर 35% की ग्रोथ दिखाई है. हालांकि EBIT 418 करोड़ रहा जो अनुमानों से कम था और EBIT मार्जिन 11.3% पर रहा जो पिछले क्वार्टर से थोड़ा घटा है. लेकिन जिस तरह की ग्रोथ कंपनी ने दी है, उसे देखते हुए स्टॉक महंगा होते हुए भी आकर्षक बना हुआ है. Coforge Futures को SL 1833 के साथ खरीदा जा सकता है, टारगेट 1866, 1877 और 1900 के लिए.
Oracle Financial Services Software (OFSS) ने Q1FY26 में YoY आधार पर उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. रेवेन्यू में 6.4% और PAT में 4% की बढ़त दर्ज हुई है. हालांकि EBITDA मार्जिन 48.3% से घटकर 45.9% रह गया, लेकिन ओवरऑल नतीजे मजबूत हैं. अनिल सिंघवी की सलाह है कि OFSS Futures को SL 8710 के साथ खरीदा जा सकता है, टारगेट 8915, 8985 और 9050 के लिए.
Persistent Systems ने Q1FY26 में मिले-जुले नतीजे पेश किए हैं. न तो बहुत अच्छे और न ही खराब. रेवेन्यू में 2.8% की बढ़त और PAT में 7.4% की बढ़त देखने को मिली है. EBIT मार्जिन थोड़ा घटकर 15.5% पर आया है. कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा है और अब निवेशकों की नजर आने वाले तिमाहियों में ग्रोथ ट्रेंड पर रहेगी. टेक्निकल तौर पर, Persistent के लिए 5500 और 5400 अहम सपोर्ट हैं, जबकि ऊपर की ओर 5700 और 5785 रेजिस्टेंस जोन हैं.