अनिल सिंघवी ने आपकी इंट्राडे कमाई के लिए दिए 4 शेयर, चेक कर लें TGT-SL

Stocks to BUY: डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, कुछ और शेयर भी हैं, जो ब्रोकरेज और खबरों के चलते तेजी दिखा सकते हैं.
अनिल सिंघवी ने आपकी इंट्राडे कमाई के लिए दिए 4 शेयर, चेक कर लें TGT-SL

Stocks to BUY: जुलाई सीरीज की शुरुआत के साथ बाजार में तेजी के संकेत हैं. इस बीच मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज चार दमदार स्टॉक्स की सिफारिश की है, जो मौजूदा बाजार परिस्थितियों में निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं. खासकर, मेटल शेयरों पर फोकस है. डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, कुछ और शेयर भी हैं, जो ब्रोकरेज और खबरों के चलते तेजी दिखा सकते हैं.

Buy Torrent Pharma Futures

सबसे पहले, Torrent Pharma Futures पर नजर डालें तो इसमें खरीदारी की सलाह दी गई है, स्टॉपलॉस 3200 रुपये रखा गया है जबकि लक्ष्य 3270, 3300 और 3375 रुपये के तय किए गए हैं. जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक को अपग्रेड करते हुए इसका टारगेट 3650 से बढ़ाकर 3800 रुपये कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Buy Vedanta Futures

वहीं, Vedanta Future में भी खरीदारी की सलाह दी गई है, जहां स्टॉपलॉस 453 रुपये और लक्ष्य 463, 467 और 472 रुपये तय किए गए हैं. डॉलर इंडेक्स के लगातार गिरावट और तीन साल से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंचने से बेस मेटल्स की मांग में तेजी आई है. कॉपर और जिंक करीब ढाई फीसदी चढ़कर तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं, जिससे मेटल स्टॉक्स में मजबूती देखी जा रही है.

Buy PNB Hsg (Cash)

इसी तेजी का लाभ उठाने के लिए PNB Housing (Cash) में भी निवेश की सलाह दी गई है. 1095 रुपये का स्टॉपलॉस रखते हुए 1120, 1130 और 1145 रुपये के लक्ष्य तय किए गए हैं. UBS ने इस स्टॉक पर कवरेज शुरू करते हुए 1300 रुपये का टारगेट दिया है और इसे एक मजबूत निवेश विकल्प बताया है.

Buy Hind Zinc (Cash)

अंत में, Hindustan Zinc (Cash) पर भी नजर रखी जानी चाहिए. स्टॉपलॉस 442 रुपये और लक्ष्य 452, 458 और 462 रुपये हैं. कमजोर डॉलर और मेटल्स की मजबूती इसे एक आकर्षक दांव बनाते हैं. कुल मिलाकर, अनिल सिंहवी की ये चार सिफारिशें मौजूदा बाजार ट्रेंड्स के अनुरूप हैं और निवेशकों को सीमित जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न दे सकती हैं.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6