&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: शेयर बाजार में चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन चल रहा है और कुछ मिड और स्मॉलकैप कंपनियों के शानदार नतीजे सामने आ रहे हैं. इन कंपनियों ने अपने तिमाही परिणामों से बाज़ार में भरोसा जगाया है और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के आधार पर मजबूत संकेत दिए हैं. ऐसे में आज मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने तीन ऐसे शेयरों में खरीदारी की राय दी है, जिन कंपनियों ने बीते दिन अपने नतीजे जारी किए हैं. Pitti Engineering, Himadri Specialty Chemical और Anant Raj Industries अपने मजबूत प्रदर्शन के चलते फोकस में है.
पिट्टी इंजीनियरिंग ने चालू तिमाही में जबरदस्त ऑपरेशनल ग्रोथ दिखाई है. कंपनी की रेवेन्यू 39.6% बढ़ी है, वहीं EBITDA में 54.2% का इज़ाफा देखने को मिला है. EBITDA मार्जिन 17.1% रहा जो पिछली तिमाही के 15.5% से बेहतर है. हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) 21.5% गिरा है, जिसका मुख्य कारण अन्य आय (Other Income) में भारी गिरावट है. पिछले साल 32 करोड़ की अन्य आय इस बार घटकर सिर्फ 4 करोड़ रही, जिससे PAT पर दबाव बना. बावजूद इसके, मजबूत ऑपरेशनल ग्रोथ के चलते अनिल सिंघवी ने इसमें खरीदारी के लिए चुना है और 985 के स्टॉप लॉस के साथ 1020, 1035 और 1050 के टारगेट दिए हैं.
हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल का प्रदर्शन भी ऑपरेशनल फ्रंट पर सराहनीय रहा. कंपनी की रेवेन्यू भले ही 3.6% घटी हो, लेकिन EBITDA में 30% का जबरदस्त उछाल आया है. सबसे बड़ी बात यह है कि EBITDA मार्जिन 15.3% से बढ़कर 20.6% पर आ गया है, जो कि मजबूत सुधार है. साथ ही, कंपनी का PAT 35% बढ़ा है, यानी कि कंपनी ने बेहतर तरीके से कॉस्ट कंट्रोल किया है. इस मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन के आधार पर, अनिल सिंघवी ने इसमें खरीदारी की राय दी है और 473 के स्टॉप लॉस के साथ 488, 498 और 505 के टारगेट दिए हैं.
अनंत राज इंडस्ट्रीज ने भी चौतरफा दम दिखाया है. कंपनी की रेवेन्यू 22.2% और EBITDA 36.3% बढ़ी है, जबकि मार्जिन 23.6% से बढ़कर 26.3% पर पहुंचा है. PAT में 41.4% की मजबूत बढ़त ने नतीजों को और मजबूती दी है. यह स्टॉक पिछले एक हफ्ते में 12% चढ़ा है, लेकिन तीन महीनों में अब भी 43% नीचे है, जिससे रिवर्सल की संभावना को बल मिलता है. सिंघवी ने 485 के स्टॉप लॉस के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है और 505, 515, 520 के लक्ष्य दिए हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इन तीनों कंपनियों ने जिस तरह का ऑपरेशनल प्रदर्शन दिया है, वह यह संकेत देता है कि मिड-स्मॉलकैप स्पेस में फिर से जान आने लगी है. निवेशकों के लिए यह एक अवसर हो सकता है, जहां क्वॉलिटी और नतीजों के आधार पर चुनिंदा स्टॉक्स में हिस्सेदारी ली जा सकती है.