IGL, MGL के गैस एलोकेशन में कटौती, क्या करें निवेशक? अनिल सिंघवी से जानें

अनिल सिंघवी ने कहा कि यह खबर सेक्टर के लिए निगेटिव है, क्योंकि इससे इन कंपनियों की मार्जिन पर दबाव आ सकता है. हालांकि, ये कटौती बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ही रही है.
IGL, MGL के गैस एलोकेशन में कटौती, क्या करें निवेशक? अनिल सिंघवी से जानें

आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों की खास नज़र गैस कंपनियों पर है, क्योंकि APM गैस एलोकेशन में कटौती की खबर ने इन स्टॉक्स को सुर्खियों में ला दिया है. सरकार ने गैस कंपनियों को मिलने वाली APM (Administered Price Mechanism) गैस की सप्लाई घटा दी है. MGL के लिए 18% कटौती, IGL के लिए 20% कटौती और GAIL के लिए 15% कटौती हुई है.

अनिल सिंघवी ने कहा कि यह खबर सेक्टर के लिए निगेटिव है, क्योंकि इससे इन कंपनियों की मार्जिन पर दबाव आ सकता है. हालांकि, ये कटौती बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ही रही है. इससे गैस कंपनियों को अब महंगी गैस खरीदनी पड़ेगी, जिससे लागत बढ़ेगी, लागत में बढ़ोतरी के चलते गैस की कीमतें बढ़ाना पड़ेगा, लेकिन फिलहाल यह मुश्किल लग रहा है. इसका असर इन कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी और वॉल्यूम दोनों पर पड़ सकता है.

क्या होंगे सपोर्ट लेवल्स?

Add Zee Business as a Preferred Source

IGL (Indraprastha Gas Ltd) Share Price

IGL पर ₹168 और ₹173 का सपोर्ट लेवल लेवल लेकर चलें. ₹182 पर हायर लेवल रहेगा. अगर शेयर ₹168 के नीचे फिसलता है तो दबाव और बढ़ सकता है, लेकिन ₹182 के ऊपर बंद होने पर रिवर्सल संभव है.

MGL (Mahanagar Gas Ltd) Share Price

MGL पर ₹1265 और ₹1285 का सपोर्ट लेवल दिया है. ऊपरी स्तर पर ₹1320 का लेवल रहेगा. ₹1285 पर अच्छा बेस बन सकता है, लेकिन नई तेजी के लिए ₹1320 के ऊपर टिकना जरूरी है.

अनिल सिंघवी के मुताबिक, गैस स्टॉक्स फिलहाल दबाव में रह सकते हैं. लॉन्ग टर्म निवेशक स्टॉक्स को होल्ड कर सकते हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए. टेक्निकल सपोर्ट टूटने पर स्टॉपलॉस लगाना जरूरी होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6