&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के कारोबार के लिए कुछ प्रमुख स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. Jefferies और JP Morgan जैसे दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट्स और वैश्विक संकेतों के आधार पर ये कॉल्स दी गई हैं. खास तौर पर फार्मा, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां आज के निवेश के लिए खास फोकस में हैं.
Asian Paints Futures:
स्टॉक मजबूत अपट्रेंड में है और Jefferies ने इसे Underperform से Buy में Double Upgrade दिया है. साथ ही इसका टारगेट 2000 से बढ़ाकर ₹2830 किया गया है. तकनीकी रूप से यह शेयर मजबूती दिखा रहा है. अनिल सिंहवी ने इसमें खरीदारी की सलाह दी है.
स्टॉपलॉस (SL): ₹2445, टारगेट (TGT): ₹2525, ₹2550, ₹2570
Dixon Tech Futures:
JP Morgan ने Dixon Technologies पर कवरेज शुरू करते हुए Overweight रेटिंग दी है और टारगेट ₹17,700 रखा है. इस मजबूत अपसाइड के चलते यह शेयर आज के लिए अनिल सिंहवी की सिफारिश में शामिल है.
स्टॉपलॉस: ₹15,275, टारगेट: ₹15,675, ₹15,800, ₹15,950
Varun Beverages Futures:
Jefferies ने Varun Beverages को Buy में अपग्रेड किया है और इसका टारगेट बढ़ाकर ₹650 कर दिया है. कंपनी का अफ्रीका बिजनेस अब नए ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है, वहीं भारत में भी प्रदर्शन स्थिर है.
स्टॉपलॉस: ₹454, टारगेट: ₹464, ₹468, ₹475
Syrma SGS:
JP Morgan ने EMS सेक्टर पर पॉजिटिव रिपोर्ट दी है और Syrma SGS पर कवरेज शुरू करते हुए ₹800 का टारगेट दिया है. इसके अलावा कंपनी भारत की सबसे बड़ी मल्टी-लेयर पीसीबी और कॉपर क्लैड लैमिनेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है, जिसमें ₹1800 करोड़ का निवेश होगा.
स्टॉपलॉस: ₹606, टारगेट: ₹622, ₹628, ₹638
Lupin Futures:
फार्मा कंपनियों पर अमेरिका की ओर से संभावित टैरिफ की घोषणा फिलहाल टल गई है, जिससे इस सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा Lupin ने Zentiva KS के साथ यूरोप और CIS मार्केट्स में बायोसिमिलर के लिए लाइसेंस और सप्लाई एग्रीमेंट किया है.
स्टॉपलॉस: ₹1900, टारगेट: ₹1948, ₹1972, ₹1998
Aurobindo Pharma Futures:
फार्मा सेक्टर की चिंता फिलहाल टल गई है, क्योंकि टैरिफ तुरंत लागू नहीं होंगे और कंपनियों को 1-1.5 साल का समय मिलेगा. ऐसे में Aurobindo Pharma पर निवेशकों की नजर है.
स्टॉपलॉस: ₹1132, टारगेट: ₹1165, ₹1177, ₹1190