&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: हफ्ते के पहले सेशन में बाजार हरे निशान में खुला लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली हावी हो गई और यह 90 अंकों से अधिक टूटकर 24900 के नीचे फिसल गया है. बाजार का सेंटिमेंट इस समय कमजोर है और टेक्निकल स्ट्रक्चर और गिरावट की तरफ इशारा कर रहा है. नतीजों और खबरों के दम पर स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने जून तिमाही रिजल्ट के बाद ICICI Bank, AU Small Finance Bank और Union Bank के शेयर को ट्रेडर्स के लिए पिक किया है.
Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी
जून तिमाही के नतीजों के बाद मार्केट गुरु ने ICICI Bank Futures में खरीद की सलाह दी है. 1413 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है और पहला टारगेट 1440 रुपए और दूसरा 1455 रुपए का दिया गया है. अभी तक बैंकों की तरफ से जो रिजल्ट जारी किए गए हैं, उसमें यह बेस्ट रहा है. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन मेंटेन है. असेट क्वॉलिटी हेल्दी है और पिछले तीन महीने में शेयर में केवल 1% की तेजी आई है और इसने अंडर परफॉर्म किया है.
Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह
AU Small Finance Bank Futures के शेयर में बिकवाली की सलाह दी है.804 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है, जबकि पहला टारगेट 777 रुपए, दूसरा 768 रुपए और तीसरा 762 रुपए का दिया गया है. इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन जारी किया है. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन अनुमान से काफी कम रहा है. पिछले तीन महीने में शेयर ने 35% की तेजी दिखाई है और इसने बाजार को आउट परफॉर्म किया है. ऐसे में प्रॉफिट बुकिंग हावी है.
10 ब्रांड तो रोज सुनते हैं… पर क्या उनके पूरे नाम जानते हो?
Union Bank Futures के शेयर में बिकवाली की सलाह है. इसके लिए 150 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है जबकि पहला टारगेट 142 रुपए और दूसरा 138 रुपए का दिया गया है. बैंक ने हर पारामीटर पर कमजोर रिजल्ट जारी किया है. बीते तीन महीने में शेयर ने 16% का रिटर्न दिया है. ऐसे में करेक्शन लाजिमी है.
Airtel App से पाएं AI का Pro Version एकदम फ्री!