आज बाजार में दमदार कमाई का मौका, मार्केट गुरु Anil Singhvi ने कहा- खरीद लो ये 3 शेयर

Stocks to BUY: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ ऐसे ही शेयरों में खरीदारी की राय दी है, जिनके कल नतीजे आए हैं, वहीं, कुछ शेयरों पर उन्होंने सपोर्ट और हायर लेवल दिए हैं.
आज बाजार में दमदार कमाई का मौका, मार्केट गुरु Anil Singhvi ने कहा- खरीद लो ये 3 शेयर

Stocks to BUY: भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे आने जारी हैं. ऐसे में अच्छे नतीजों के दम पर कई शेयरों में मुनाफा बनाने का मौका मिल रहा है. वहीं, कुछ कंपनियों के नतीजे तो अच्छे हैं, लेकिन कुछ कारणों से उनपर थोड़ा कॉशस रहने की कॉल आ रही है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ ऐसे ही शेयरों में खरीदारी की राय दी है, जिनके कल नतीजे आए हैं, वहीं, कुछ शेयरों पर उन्होंने सपोर्ट और हायर लेवल दिए हैं.

Buy Muthoot Finance Futures: खरीदारी का मौका

अनिल सिंघवी के मुताबिक मुथूट फाइनेंस के Q1 नतीजे हर पैमाने पर शानदार रहे हैं. कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 50% बढ़कर 3,473 करोड़ रुपये पर पहुंचा है, जबकि मुनाफा (PAT) 89% उछलकर 2,046 करोड़ रुपये हो गया. नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 5.86% रहा, जो पिछले तिमाही के 6.4% से थोड़ा कम है. वहीं ग्रॉस NPA घटकर 2.58% रह गया, जो पिछली तिमाही में 3.41% था. टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार, फ्यूचर्स में 2,450 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर 2,570, 2,600 और 2,625 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Buy Nuvama Futures: दमदार प्रदर्शन

नुवामा के तिमाही नतीजे भी बेहतरीन रहे हैं. कंपनी की आय (Revenue) 18% बढ़ी है और मुनाफा (PAT) 19.4% की तेजी के साथ बढ़ा है. EBITDA में 23.7% की बढ़ोतरी हुई है और मार्जिन 52% से बढ़कर 54.5% पर पहुंच गया है. मजबूत फंडामेंटल्स को देखते हुए, फ्यूचर्स में 6,880 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर 7,025 और 7,090 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है.

Jubilant Food Futures: मिला-जुला प्रदर्शन

जुबिलेंट फूडवर्क्स के Q1 नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी की आय 18.2% बढ़ी है, जबकि मुनाफा 30% ऊपर रहा. EBITDA में 16% की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि मार्जिन 19% पर स्थिर रहा. चार्ट्स के अनुसार, 620 रुपये के सपोर्ट लेवल पर खरीदारी कर सकते हैं और ऊपर के स्तर 670 रुपये तक देखे जा सकते हैं.

United Spirits Futures: उम्मीद से कमजोर लेकिन मौका बरकरार

यूनाइटेड स्पिरिट्स के नतीजे उम्मीद से थोड़े कमजोर रहे हैं, लेकिन इतने भी खराब नहीं हैं कि स्टॉक को नजरअंदाज किया जाए. पिछले 3 महीनों में स्टॉक 16% गिर चुका है, जिससे लोअर लेवल पर खरीदारी का मौका बनता है. कंपनी की आय 8.4% बढ़ी है, लेकिन मुनाफा 13.7% घटा है. EBITDA 9.4% घटा और मार्जिन 19.5% से गिरकर 16.3% पर आ गया. 1,288 रुपये के सपोर्ट लेवल पर खरीदारी करें और 1,330 रुपये का टारगेट देखें.

BPCL Futures: शानदार नतीजे, अब कच्चे तेल के भाव पर नजर

BPCL के तिमाही नतीजे मजबूत रहे हैं, लेकिन HPCL के नतीजों के बाद बाजार में इसका असर पहले ही आ चुका है. अब स्टॉक की चाल कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर रहेगी. कंपनी की आय 1.2% बढ़ी है, मुनाफा 90.5% ऊपर गया और EBITDA 24.4% बढ़ा है. मार्जिन 7% से बढ़कर 8.6% हो गया. फंडामेंटल्स मजबूत हैं, लेकिन एंट्री के समय क्रूड ऑयल के रुझान पर ध्यान देना जरूरी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6