बाजार खुलते ही मिलेगा कमाई का मौका, अनिल सिंघवी की फार्मा शेयर पर BUY की राय- लेकिन बेच दें ये डिफेंस स्टॉक

Stocks to BUY-SELL: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने ऐसे ही चुनिंदा स्टॉक्स पर अपनी ट्रेडिंग और निवेश रणनीति दी है, जहां आज के कारोबार में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है.
बाजार खुलते ही मिलेगा कमाई का मौका, अनिल सिंघवी की फार्मा शेयर पर BUY की राय- लेकिन बेच दें ये डिफेंस स्टॉक

Q4 नतजों के बाद इन शेयरों में मौका. (फोटो: Zee Business)

Stocks to BUY-SELL: मार्च तिमाही के नतीजों के बाद शुक्रवार को कई स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. कुछ कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ के नतीजों ने निवेशकों को निराश किया. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने ऐसे ही चुनिंदा स्टॉक्स पर अपनी ट्रेडिंग और निवेश रणनीति दी है, जहां आज के कारोबार में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है.

Alkem Labs Futures: मजबूत नतीजों के दम पर खरीदारी की सलाह

Alkem Laboratories के नतीजे लगभग हर पैरामीटर पर मजबूत रहे. कंपनी की आय सालाना आधार पर 14.6% बढ़ी, जबकि Adjusted PAT में 19.6% की बढ़त दर्ज हुई. EBITDA 32.2% उछला और मार्जिन बढ़कर 14.3% पर पहुंच गया, जो पिछले साल 12.4% था. बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन और मजबूत मार्जिन विस्तार ने ब्रोकरेज और एक्सपर्ट्स का भरोसा बढ़ाया है.

अनिल सिंघवी ने Alkem Labs Futures में खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 5320 का स्टॉपलॉस रखते हुए 5440, 5610 और 5660 के लक्ष्य दिए गए हैं. उनका मानना है कि मजबूत नतीजों के चलते शेयर में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

Bharat Dynamics Futures: बेहद कमजोर नतीजे, रिकवरी पर बेचने की राय

डिफेंस कंपनी Bharat Dynamics के नतीजे काफी कमजोर रहे. कंपनी की आय में 73% की भारी गिरावट आई, जबकि PAT 58.6% टूट गया. EBITDA में 80% की गिरावट दर्ज हुई और मार्जिन भी घटकर 13.2% रह गया, जो पिछले साल 18% था.

हालांकि शेयर बुधवार को करीब 4% गिर चुका है, लेकिन अनिल सिंघवी की राय है कि इसमें रिकवरी आने पर बिकवाली करनी चाहिए. उन्होंने Bharat Dynamics Futures में 1310 का स्टॉपलॉस रखते हुए 1235 और 1220 के लक्ष्य दिए हैं. उनके मुताबिक कंपनी की मजबूत 30,000 करोड़ रुपये की ऑर्डरबुक एकमात्र पॉजिटिव फैक्टर है.

LIVE TV:

PG Electroplast Futures: लगातार कमजोर प्रदर्शन से दबाव

PG Electroplast का प्रदर्शन एक और तिमाही में कमजोर रहा. कंपनी की आय 10.1% घटी, जबकि PAT में 55.2% की गिरावट आई. EBITDA भी 43.9% टूट गया और मार्जिन 11.1% से घटकर 6.93% रह गया.

शेयर में पिछले एक महीने में 16% और तीन महीने में 24% की गिरावट आ चुकी है. अनिल सिंघवी के मुताबिक फिलहाल इसमें दबाव बना रह सकता है. उन्होंने 455 का सपोर्ट लेवल और 501 का ऊपरी स्तर बताया है.

Ashok Leyland Futures: डिप्स पर खरीदारी वाला स्टॉक

Ashok Leyland के नतीजे अनुमान से थोड़ा बेहतर रहे. कंपनी ने अब तक का सबसे ऊंचा वॉल्यूम दर्ज किया है. साथ ही तिमाही और सालाना आधार पर रिकॉर्ड Revenue, EBITDA और PAT हासिल किया. कंपनी की Switch Mobility यूनिट भी घाटे से मुनाफे में आ गई है.

कंपनी की आय 18.9% और PAT 13% बढ़ा, जबकि EBITDA में 15% की बढ़त रही. हालांकि मार्जिन 15% से थोड़ा घटकर 14.6% रहा. अनिल सिंघवी का कहना है कि यह ‘Buy on Dips’ स्टॉक है और निचले स्तरों पर शॉर्टिंग से बचना चाहिए. उन्होंने 154 का सपोर्ट और 168 का ऊपरी स्तर बताया है.

GMR Airports Futures: नतीजे अनुमान से कमजोर

GMR Airports के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे. हालांकि कंपनी की आय 38% बढ़ी और कंपनी घाटे से निकलकर 400 करोड़ रुपये के मुनाफे में आई, लेकिन प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से नीचे रहा. EBITDA में 43% की बढ़त दर्ज हुई और मार्जिन 35% से बढ़कर 37% रहा.

अनिल सिंघवी ने इस स्टॉक के लिए 93 का सपोर्ट और 102 का ऊपरी स्तर बताया है. उनके मुताबिक नतीजों के बाद शेयर सीमित दायरे में रह सकता है.

कैश मार्केट के अच्छे नतीजे

Lumax Industries

Lumax Industries का ऑपरेशनल प्रदर्शन मजबूत रहा है. बेहतर बिजनेस ग्रोथ और ऑपरेटिंग मजबूती के चलते शेयर पर नजर रखी जा सकती है.

TBZ

ज्वेलरी सेक्टर की दूसरी कंपनियों की तरह TBZ ने भी शानदार नतीजे पेश किए. कंपनी की आय 57% बढ़ी, जबकि PAT में 7.5 गुना उछाल आया. EBITDA 3.1 गुना बढ़ा और मार्जिन 7% से बढ़कर 14% हो गया.

PhysicsWallah

Edtech कंपनी PhysicsWallah ने मजबूत Revenue Growth दर्ज की और EBITDA स्तर पर मुनाफे में वापसी की. कंपनी का घाटा 293 करोड़ रुपये से घटकर 75 करोड़ रुपये रह गया. वहीं EBITDA घाटे से निकलकर 29 करोड़ रुपये पॉजिटिव रहा. ऑपरेशनल रिकवरी के संकेतों से कंपनी पर बाजार की नजर बनी रह सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6