&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Stocks: नवंबर सीरीज के पहले ट्रेडिंग सेशन में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने तीन मजबूत कंपनियों में खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि तिमाही नतीजों में दमदार प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में शॉर्ट-टर्म में भी बढ़त की गुंजाइश बनी हुई है. उनके मुताबिक मार्केट में चुनिंदा स्टॉक्स पर फोकस करना जरूरी है, जहां कमाई के साथ-साथ मार्जिन और ऑपरेशनल नंबर भी बेहतर हों. इसी आधार पर उन्होंने आज Blue Dart, M&M Financials, Premier Energy में खरीदारी की राय दी है, साथ ही हर स्टॉक के लिए स्टॉपलॉस और टारगेट भी तय किए हैं.
अनिल सिंघवी ने आज की ट्रेडिंग के लिए ब्लू डार्ट में खरीदारी की सलाह दी है. कंपनी ने तिमाही नतीजों में सभी पैमानों पर मजबूत प्रदर्शन दिखाया है. दूसरी तिमाही में ब्लू डार्ट की कंसोलिडेटेड आय 1448.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1549.3 करोड़ रुपये हो गई, जो करीब 7% की बढ़त है. EBITDA भी 218.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 252 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी लगभग 16% से ज्यादा की मजबूती. मार्जिन 15.1% से बढ़कर 16.3% तक पहुंच गया, जबकि शुद्ध लाभ (PAT) 62.8 करोड़ रुपये से उछलकर 81.4 करोड़ रुपये हो गया, जो करीब 29.5% की तगड़ी बढ़त है.
लगातार बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और मार्जिन में सुधार को देखते हुए इसे खरीदने की सलाह है, जहां स्टॉपलॉस 5500 रुपये और लक्ष्य 5585, 5675 और 5750 रुपये रखे गए हैं.
दूसरी सिफारिश एमएंडएम फाइनेंशियल के लिए है, जहां कंपनी के नतीजे मजबूत रहे हैं लेकिन स्टॉक पहले से ही पिछले एक महीने में करीब 7% और तीन महीने में 20% चढ़ चुका है. इस वजह से सिंघवी ने यहां जल्दबाजी न करने और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी है. कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 1810.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2111.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 369.5 करोड़ रुपये से उछलकर 569.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, यानी लगभग 54% की बढ़त. NIM भी 6.5% से बढ़कर 7% हो गया.
हालांकि GNPA 3.8% से थोड़ा बढ़कर 3.9% पहुंचा, लेकिन एसेट क्वालिटी में कोई बड़ी गिरावट नहीं दिखी. स्टॉक पर स्टॉपलॉस 293 रुपये और लक्ष्य 303, 307 और 312 रुपये तय किए गए हैं.
तीसरी सिफारिश प्रिमियर एनर्जी में है, जहां कंपनी ने उम्मीद से बेहतर और बेहद शानदार नतीजे पेश किए हैं. दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड राजस्व 1527 करोड़ रुपये से बढ़कर 1837 करोड़ रुपये हो गया, जो करीब 20% की मजबूत बढ़त दर्शाता है. EBITDA 381 करोड़ रुपये से उछलकर 561 करोड़ रुपये और मार्जिन 25% से बढ़कर 30.5% तक पहुंच गया है. शुद्ध लाभ भी 206 करोड़ रुपये से छलांग लगाकर 353 करोड़ रुपये रहा, जो लगभग 71% की तेज बढ़त है.
ऑपरेशनल मजबूती, बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी और हेल्दी ग्रोथ आउटलुक को देखते हुए ने इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह है, जहां स्टॉपलॉस 1065 रुपये और लक्ष्य 1105, 1115 और 1130 रुपये रखे गए हैं.