Buy These 2 Stocks Now: अनिल सिंघवी को तेजी का भरोसा, दे दिया ऊपर का टारगेट प्राइस

Stocks to BUY: स्टॉक्स में खरीदारी का मौका, अनिल सिंघवी की दो दमदार सिफारिशें. रिलायंस और टाटा केमिकल्स में दिख रहा ब्रेकआउट का संकेत.
Buy These 2 Stocks Now: अनिल सिंघवी को तेजी का भरोसा, दे दिया ऊपर का टारगेट प्राइस

Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में लगातार कमजोरी दिखाई दे रही है. लेकिन इस बीच कई शेयर अपने मजबूत सपोर्ट लेवल के पास ट्रेड कर रहे हैं और ब्रेकआउट के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में शेयरों में रिकवरी का अच्छा मौका है. साथ ही तिमाही नतीजों का ट्रिगर भी है, ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज दो मजबूत शेयरों में खरीदारी की राय दी है.

BUY Reliance Futures
SL: ₹1374 | टारगेट: ₹1398 और ₹1410

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि स्टॉक इस समय मजबूत सपोर्ट लेवल के पास ट्रेड कर रहा है और यहां से रिकवरी का अच्छा मौका है. ट्रेडर्स को इसमें ₹1374 का स्टॉपलॉस लगाकर ₹1398 और ₹1410 के टारगेट के लिए खरीदारी करनी चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी की Q1FY26 की कंसोलिडेटेड आय ₹2,43,632 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 7% कम है. हालांकि, मुनाफे में बड़ा उछाल देखने को मिला है—PAT ₹26,994 करोड़ रहा, जो 39% की वृद्धि है. इसका मुख्य कारण एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी बेचकर ₹8,924 करोड़ का लाभ रहा.

ऑपरेशनल आंकड़े कुछ कमजोर दिखे, लेकिन रिलायंस जियो ने मजबूती दिखाई. Jio ने 200 मिलियन से ज्यादा 5G ग्राहक और 20 मिलियन होम कनेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे कंपनी के डिजिटल बिजनेस में ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है.

Buy Tata Chemicals Futures
SL: ₹922 | टारगेट: ₹945 और ₹955

केमिकल सेक्टर में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं और इसी ट्रेंड को देखते हुए अनिल सिंघवी ने टाटा केमिकल्स फ्यूचर्स में खरीदारी की राय दी है. उनका सुझाव है कि ₹922 का स्टॉपलॉस लगाकर इस स्टॉक को ₹945 और ₹955 के लक्ष्य के लिए खरीदा जा सकता है.

Q1FY26 में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय ₹3,719 करोड़ रही, जो साल-दर-साल आधार पर लगभग 2% कम है और उम्मीद से भी थोड़ी नीचे रही. हालांकि, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस बेहद मजबूत रही. EBITDA ₹649 करोड़ रहा जो 13% की बढ़त है, जबकि PAT ₹252 करोड़ रहा, जिसमें साल-दर-साल 68% की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई.

EBITDA मार्जिन 17.5% रहा जो बाजार की उम्मीद (13.95%) से कहीं बेहतर है. ये आंकड़े संकेत देते हैं कि कंपनी के ऑपरेशनल मैट्रिक्स में मजबूती है और आने वाले क्वार्टर में यह बेहतर प्रदर्शन जारी रख सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6