बैंक निफ्टी के 'बेलगाम घोड़ा' बनते ही 'रिटर्न मशीन' बनेगा ये Stock, HDFC Bank नहीं इस शेयर पर बुलिश हैं Anil Singhvi

Stocks to Buy: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज ऐसे कुछ शेयरों का Result Review किया है और वो खासतौर पर ICICI Bank पर बुलिश नजर आ रहे हैं. जानिए आज के इंट्राडे ट्रेड में रिजल्ट की बदौलत किन शेयरों में कौन सा दांव सही रहेगा.
बैंक निफ्टी के 'बेलगाम घोड़ा' बनते ही 'रिटर्न मशीन' बनेगा ये Stock, HDFC Bank नहीं इस शेयर पर बुलिश हैं Anil Singhvi

Stocks to Buy: चौथी तिमाही के नतीजे निवेशकों के लिए बड़ा ट्रिगर और फिल्टर टेस्ट होते हैं कि किन शेयरों में फिलहाल कमाई के मौके दिख रहे हैं, और किन शेयरों में से निकल जाना चाहिए. बीते दिनों कई बड़ी कंपनियों ने अपने नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद अब ये देखने का मौका है कि कहां खरीदारी करनी चाहिए और कहां बिकवाली. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज ऐसे कुछ शेयरों का Result Review किया है और वो खासतौर पर ICICI Bank पर बुलिश नजर आ रहे हैं. जानिए आज के इंट्राडे ट्रेड में रिजल्ट की बदौलत किन शेयरों में कौन सा दांव सही रहेगा.

Buy ICICI Bank Futures

ICICI बैंक ने चौथी तिमाही में सभी मोर्चों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIMs) में विस्तार हुआ है, और रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) में भी सुधार देखने को मिला है. पिछले डेढ़ साल से अंडरपरफॉर्म कर रहे इस बैंक ने अब एक बार फिर मजबूती के संकेत दिए हैं. RBI की संभावित दर कटौती और पॉलिसी के नरम रुख के चलते, बाजार में ICICI बैंक को FIIs की खास पसंद माना जा रहा है. यह बैंक अब निवेशकों के लिए "Buy on Dips" यानी गिरावट में खरीदारी का अच्छा मौका बन गया है. अनिल सिंहवी का मानना है कि यह HDFC बैंक से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. इसमें स्टॉपलॉस 1390 पर लगाएं और टारगेट प्राइस 1419, 1427, 1437 पर रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

BUY HDFC Bank Futures

वहीं HDFC बैंक ने भी अच्छे नतीजे पेश किए हैं. बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ मजबूत रही है और एसेट क्वालिटी भी स्थिर बनी हुई है. सबसे खास बात यह रही कि बैंक का प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10% की दर से बढ़ा है, यानी ऑपरेशनल मजबूती है. बाजार में यह शेयर लगभग 2.45 गुना बुक वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है, ये लॉन्ग टर्म निवेश के लिए पॉजिटिव है. इसमें 1874 का स्टॉपलॉस लगाएं और 1925, 1934, 1947 का टारगेट फॉलो करें.

Sell Infosys Futures

अगर बात करें IT सेक्टर की तो यहां थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है. Infosys के नतीजे कमजोर रहे हैं. हालांकि, स्टॉक ओवरसोल्ड है. पिछले तीन महीनों में यह शेयर लगभग 22% गिर चुका है. कंपनी की ओर से जो गाइडेंस आया, वह अपेक्षा से कमजोर रहा और इसके चलते शेयर खुलते ही 3-4% तक गिर सकता है. हालांकि अनिल सिंहवी का मानना है कि शेयर में गिरावट के बाद कुछ रिकवरी संभव है.

HDFC Life Futures

HDFC Life ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं. कंपनी की VNB ग्रोथ मिड-टीन्स में रही है, जो इसे निवेश के लिहाज से आकर्षक बनाता है. कंपनी की दिशा स्पष्ट रूप से सकारात्मक है और आने वाले समय में इसमें निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

Yes Bank

Yes Bank ने भी बाजार की उम्मीदों के अनुरूप मजबूत नतीजे पेश किए हैं. बैंक का प्रदर्शन स्थिर है और तकनीकी रूप से शेयर मजबूत सपोर्ट और रेजिस्टेंस के बीच ट्रेड करता नजर आ रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6