&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: शेयर बाजार में तेजी के संकेतों के बीच ट्रेडर्स की नजर रहेगी ऐसे शेयरों पर जो खबरों और नतीजों के चलते हलचल दिखा सकते हैं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज ऐसे ही तीन शेयरों पर अपनी राय दी है. इनमें Indus Tower जोकि अकसर उनके रडार पर रहता है, उसमें खरीदारी की राय तो Shriram Finance में बिकवाली की राय है. और M&M पर उन्होंने अपना टेक दिया है. नीचे आप ट्रिगर्स चेक कर सकते हैं.
टेलीकॉम स्टॉक Indus Tower के फ्यूचर्स में खरीदारी की राय है. स्टॉपलॉस 387 पर लगाएं और टारगेट प्राइस 405, 410, 416 का रहेगा. कंपनी की ओर से जानकारी है कि 30 अप्रैल को कंपनी की नतीजे के साथ शेयरहोल्डर का रिटर्न्स में बढ़ाने से जुड़ी बोर्ड बैठक होगी. इसमें Buyback, बोनस और डिविडेंड से जुड़ी चर्चा भी होगी. ऐसे में इस शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.
NBFC Stock Shriram Finance के फ्यूचर्स में बिकवाली की राय है. कंपनी ने कई तिमाहियों के बाद कमजोर नतीजे दिए हैं. शुक्रवार को शेयर 6% गिरा है. ऊंची क्रेडिट कॉस्ट के चलते 4-5% EPS (earning per share) कट हुआ है. ऐसे संकेत हैं कि शेयर अभी भी अंडरपरफॉर्म करेगा. शेयर में 645, 635, 625 का टारगेट रहेगा और 665 का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह रहेगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
आज ऑटो कंपनी M&M का शेयर भी फोकस में रहेगा. कंपनी ने जानकारी दी है कि वो SML Isuzu में 55 करोड़ में 59% हिस्सा खरीदेगी. इससे 3.5 टन ट्रक साइज में कॉमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो मजबूत होगा. साथ ही इस कैटेगरी में मार्केट शेयर 3% से बढ़कर 6% होगा. EPS भी थोड़ा सा बढ़ेगा.