Anil Singhvi Stocks: दो हेल्थकेयर स्टॉक्स में कमाई का मौका, लेकिन इस मेटल स्टॉक से बना लें दूरी- हो सकता है नुकसान

Anil Singhvi Stocks: मार्केट गुरु का कहना है कि जहां Fortis और Metropolis दोनों के लिए मजबूत फंडामेंटल और पॉजिटिव ट्रिगर्स हैं, वहीं Hindalco पर ग्लोबल कमोडिटी कमजोरी और सब्सिडियरी Novelis के कमजोर नतीजों का दबाव रहेगा.
Anil Singhvi Stocks: दो हेल्थकेयर स्टॉक्स में कमाई का मौका, लेकिन इस मेटल स्टॉक से बना लें दूरी- हो सकता है नुकसान

Anil Singhvi Stocks: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज तीन प्रमुख स्टॉक्स पर अपनी राय दी है. इनमें Fortis Healthcare और Metropolis Healthcare में खरीदारी (Buy) की सलाह दी गई है, जबकि Hindalco Industries पर बिकवाली (Sell) की राय है. मार्केट गुरु का कहना है कि जहां Fortis और Metropolis दोनों के लिए मजबूत फंडामेंटल और पॉजिटिव ट्रिगर्स हैं, वहीं Hindalco पर ग्लोबल कमोडिटी कमजोरी और सब्सिडियरी Novelis के कमजोर नतीजों का दबाव रहेगा.

Fortis Healthcare: MSCI में एंट्री से नई चमक

Buy Fortis Healthcare Futures: SL ₹998, Target ₹1035, ₹1055

Fortis Healthcare के शेयर आज निवेशकों के फोकस में हैं क्योंकि कंपनी को MSCI Global Standard Index में शामिल किया गया है. यह कदम संस्थागत फंड्स से बड़े निवेश (inflows) के रास्ते खोल सकता है. MSCI में शामिल होने से विदेशी फंड्स की खरीदारी बढ़ेगी, जो शेयर प्राइस के लिए मजबूत ट्रिगर है. अनुमान है कि इस बदलाव से लगभग ₹4,159 करोड़ तक की संभावित फंड फ्लो Fortis में आ सकती है. तकनीकी रूप से भी स्टॉक मजबूत है और सिंघवी ने 998 रुपए के नीचे स्टॉपलॉस और 1035–1055 रुपए के टारगेट दिए हैं.

Metropolis Healthcare: शानदार नतीजों से बढ़ा भरोसा

Buy Metropolis (Cash): SL ₹1995, Target ₹2100, ₹2140, ₹2175

डायग्नोस्टिक चेन Metropolis Healthcare ने अपनी दूसरी तिमाही (Q2FY26) के बेहद दमदार नतीजे पेश किए हैं, जिससे स्टॉक में तेजी की उम्मीद है. कंपनी का राजस्व ₹350 करोड़ से बढ़कर ₹429 करोड़ हुआ, यानी 22.7% की वार्षिक वृद्धि. EBITDA ₹69.87 करोड़ से बढ़कर ₹108.27 करोड़, यानी 55% उछाल, जबकि EBITDA मार्जिन 20% से बढ़कर 25.2% हो गया. नेट प्रॉफिट भी ₹46.5 करोड़ से बढ़कर ₹52.66 करोड़ हुआ. सभी पैरामीटर्स पर मजबूत नतीजे कंपनी की वित्तीय स्थिति और ऑपरेशनल एफिशिएंसी दोनों को दिखाते हैं. यह स्टॉक शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों निवेशकों के लिए आकर्षक है.

Hindalco Industries: Novelis के कमजोर नतीजे बने निगेटिव ट्रिगर

Sell Hindalco Futures: SL ₹846, Target ₹823, ₹810

Hindalco पर बिकवाली का दबाव रहने की संभावना है. कंपनी की सब्सिडियरी Novelis ने कमजोर तिमाही नतीजे पेश किए हैं, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है. Novelis का Q2FY26 में नेट सेल्स $4,744 मिलियन रहा, जो पिछले साल से 10.5% अधिक है, लेकिन Adjusted EBITDA $422 मिलियन रहा, जो 9% घटा है. चूंकि Hindalco की करीब 60% कमाई Novelis से आती है, इसलिए इन कमजोर नतीजों का असर शेयर पर दिख सकता है. साथ ही, ग्लोबल कमोडिटी मार्केट्स में कमजोरी ने भी मेटल स्टॉक्स पर दबाव बढ़ाया है.

निष्कर्ष क्या है?

आज के लिए अनिल सिंघवी की रणनीति साफ है- Defensive और Quality Healthcare सेक्टर के शेयरों पर दांव लगाएं, जबकि कमोडिटी सेक्टर से फिलहाल दूरी बनाए रखें. Fortis और Metropolis में अपसाइड के मौके हैं, वहीं Hindalco में गिरावट की संभावना. ट्रेडिंग के दौरान स्टॉपलॉस जरूर लगाएं.

Add Zee Business as a Preferred Source