GenAI और Fortune 500 क्लाइंट्स से बड़ा बिजनेस करने वाली है ये कंपनी, शेयर भी है सस्ता; 38% रिटर्न के लिए करें BUY 

Stocks to BUY: Latent View Analytics एक डेटा और AI-फोकस्ड कंपनी है, जो आने वाले सालों में GenAI और Fortune 500 क्लाइंट्स की डिमांड से बड़ी छलांग लगा सकती है. बैलेंस्ड मार्जिन, मजबूत पाइपलाइन और हाई ग्रोथ आउटलुक इसे लंबे समय के निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं.
GenAI और Fortune 500 क्लाइंट्स से बड़ा बिजनेस करने वाली है ये कंपनी, शेयर भी है सस्ता; 38% रिटर्न के लिए करें BUY 

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने कंप्यूटर और आईटी सर्विसेज़ कंपनी Latent View Analytics पर कवरेज शुरू किया है और इस स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है. मौजूदा स्तर (₹412) से इसका टारगेट प्राइस ₹570 तय किया गया है, यानी करीब 38% का अपसाइड दिख रहा है. कंपनी में जेनरेटिव एआई, डेटा एनालिटिक्स और टेक कंपनियों से बड़ा बिजनेस तैयार होता दिख रहा है, जिसके बाद इस शेयर में धमाकेदार तेजी देखने को मिल सकती है.

कंपनी का बिज़नेस मॉडल

Latent View Analytics एक pure-play data analytics और AI (DAAI) सर्विस प्रोवाइडर है. कंपनी का काम सिर्फ आईटी आउटसोर्सिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेज़, कंज़्यूमर/रिटेल और इंडस्ट्रियल डोमेन में गहरी पकड़ रखती है. कंपनी की 50% कमाई कस्टमर प्रोफाइलिंग, मार्केटिंग एनालिटिक्स और प्रमोशनल एक्टिविटीज़ से होती है. यानी यह कंपनियों को ग्राहकों को बेहतर समझने और टारगेट करने में मदद करती है.

AI और Databricks पार्टनरशिप का फायदा

Latent View की खासियत है इसका Databricks के साथ मजबूत पार्टनरशिप, जिससे कंपनी ने अपने ऑफरिंग्स को GenAI और Agentic AI तक बढ़ा लिया है. FY25–28E के बीच इस पार्टनरशिप से रेवेन्यू में 70%+ CAGR की एक्सपोनेंशियल ग्रोथ की उम्मीद है. कंपनी की GenAI/Agentic AI डील पाइपलाइन USD 8mn+ की है, जो आगे बड़ा वैल्यू अनलॉक कर सकती है.

टॉप क्लाइंट्स से आएगी ग्रोथ

Latent View की अगली ग्रोथ का बड़ा हिस्सा टॉप 25 स्ट्रैटेजिक अकाउंट्स (Fortune 500 कंपनियां) से आएगा. कंपनी CXO लेवल पर गहरे रिश्ते बनाकर अपने बिज़नेस को स्केल करने पर ध्यान दे रही है.

मार्जिन और फाइनेंशियल्स कैसे हैं?

ऑपरेटिंग मार्जिन 23–25% रहने का अनुमान है. अगर मार्जिन इससे ऊपर जाता है तो कंपनी उस अतिरिक्त मुनाफे को टेक्नोलॉजी और ग्रोथ में री-इन्वेस्ट करेगी. अनुमान है कि FY25–28E के बीच कंपनी की USD रेवेन्यू CAGR 19.2%, EBITDA CAGR 25.1% और PAT CAGR 19.4% रहेगा.

वैल्यूएशन और टारगेट पर ब्रोकरेज ने क्या कहा?

अभी कंपनी का वैल्यूएशन सिर्फ 33x FY27E पर ट्रेड हो रहा है. PL Capital का मानना है कि इतने मजबूत ग्रोथ आउटलुक के लिए यह सस्ता है. इसी वजह से उन्होंने इसे 40x मल्टीपल दिया है और टारगेट प्राइस ₹570 रखा है.

Latent View Analytics एक डेटा और AI-फोकस्ड कंपनी है, जो आने वाले सालों में GenAI और Fortune 500 क्लाइंट्स की डिमांड से बड़ी छलांग लगा सकती है. बैलेंस्ड मार्जिन, मजबूत पाइपलाइन और हाई ग्रोथ आउटलुक इसे लंबे समय के निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं.

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6