92% रिटर्न दे सकता है बिड़ला ग्रुप का ये स्टॉक, अपने हाई से -82% नीचे कर रहा ट्रेड

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Aditya Birla Fashion ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट जारी किया है. फ्लैगशिप ब्रांड Pantaloons ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है जिसके बाद Morgan Stanley ने इस शेयर के लिए 92% अपसाइड का टारगेट दिया है.
92% रिटर्न दे सकता है बिड़ला ग्रुप का ये स्टॉक, अपने हाई से -82%  नीचे कर रहा ट्रेड

Aditya Birla Fashion के शेयर ने मार्च के महीने में 54 रुपए का लाइफ लो बनाया था. (फाइल फोटो)

आदित्य बिड़ला की फैशन रीटेल कंपनी Aditya Birla Fashion ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है जिसके बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने इसको लेकर सुपर अग्रेसिव रिपोर्ट जारी किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि वर्तमान भाव पर यह शेयर खरीदने का सुनहरा मौका है. आने वाले समय में यह आपका इन्वेस्टमेंट डबल कर सकता है. यह शेयर अपने लाइफ हाई से करीब -82% नीचे कारोबार कर रहा है.

Aditya Birla Fashion का शेयर इस समय 66 रुपए पर कारोबार कर रहा है. मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर कि लिए ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और 127 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान भाव से यह टारगेट 92% अधिक है. मार्च के महीने में इस शेयर ने 54 रुपए का लाइफ लो बनाया था जबकि सितंबर 2024 में इसने 364 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. अपने लाइफ हाई से यह शेयर फिलहाल -82% नीचे कारोबार कर रहा है.

Aditya Birla Fashion 

मार्गन स्टैनली ने क्या कहा?

मॉर्गन स्टैनली ने अपने नोट में कहा कि Q4 में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा. Pantaloons ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है और इसका रेवेन्यू ग्रोथ 19% सालाना रहा है. यह पिछली 12 तिमाही का सबसे अधिक ग्रोथ है. ओवरऑल डिमांड स्टेबल नजर आ रहा है. रिस्क की बात करें तो जियो पॉलिटिकल फैक्टर्स के कारण इनपुट कॉस्ट बढ़ा हुआ है और इसका असर कंज्यूमर सेंटिमेंट पर भी है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

FY26 की चौथी तिमाही में आदित्य बिड़ला फैशन रीटेल लिमिटेड का रेवेन्यू 16% ग्रोथ के साथ 1990 करोड़ रुपए रहा जबकि EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 57% ग्रोथ के साथ 311 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 410 bps सुधार के साथ 15.7% रहा. EBIT लॉस -116 करोड़ रुपए से घटकर -38 करोड़ रुपए हो गया जबकि नेट लॉस -267 करोड़ रुपए से घटकर -164 करोड़ रुपए हो गया.

Aditya Birla Fashion Q4 Results

(₹ करोड़ में)Q4 FY25Q4 FY26सालाना ग्रोथFY25FY26सालाना ग्रोथ
Revenue₹1,719₹1,99016%₹7,355₹8,17711%
EBITDA₹199₹31157%₹758₹96728%
EBIT (एबिट)-₹116-₹38-₹409-₹373
PBT-₹259-₹195-₹976-₹928
PAT-₹267-₹164-₹882-₹830

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 11% ग्रोथ के साथ 8177 करोड़ रुपए रहा जबकि EBITDA 28% ग्रोथ के साथ 967 करोड़ रुपए रहा. EBIT लॉस -409 करोड़ रुपए से घटकर -373 करोड़ रुपए रहा जबकि नेट लॉस -882 करोड़ रुपए से घटकर -830 करोड़ रुपए रहा.

ABFRL FY26 Highlights

FY26 में क्या रहा खास?

  • Pantaloons सेगमेंट का रेवेन्यू ग्रोथ 19% रहा
  • पेंटालून्स का LTL यानी सेम-स्टोर-सेल्स ग्रोथ 17% रहा
  • TMRW यानी टुमोरो सेगमेंट का रेवेन्यू ग्रोथ 45% YoY रहा
  • लग्जरी सेगमेंट का ग्रोथ 13% रहा
  • ई-कॉमर्स सेगमेंट का ग्रोथ 30% से अधिक रहा

FY26 में आदित्य बिड़ला फैशन एंड रीटेल ने ग्रॉस आधार पर कुल 180+ स्टोर्स खोले हैं. दूसरी छमाही में कंपनी ने 120 से अधिक स्टोर्स खोले हैं. FY26 में कुल 0.6 मिलियन स्क्वॉयर फुट एरिया जोड़ा गया और कुल एरिया 7.9 मिलियन स्क्वॉयर फुट पर पहुंच गया.

मई 2025 में हुआ था आदित्य बिड़ला फैशन का डीमर्जर

बता दें कि मई 2025 में Aditya Birla Fashion रीटेल लिमिटेड का डीमर्जर हुआ था जिसके बाद Aditya Birla Lifestyle का गठन किया गया था. डीमर्जर के तहत Pantaloons, StyleUp, एथनिक ब्रांड , लग्जरी रीटेल और डिजिटल फर्स्ट ब्रांड इस कंपनी के हवाले आए. इसके अलावा Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly, Peter England और Reebok India जैसे ब्रांड आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में चले गए.

इंस्टीट्यूशनल निवेशक लगातार घटा रहे हिस्सेदारी

तिमाही (Quarter)PromotersFIIsDIIsFII + DII (इंस्टीट्यूशनल हिस्सेदारी)Public
Mar 202546.58%22.20%14.65%36.85%16.23%
Jun 202546.58%17.63%12.14%29.77%23.29%
Sep 202546.61%18.62%8.07%26.69%26.33%
Dec 202546.61%18.36%7.90%26.26%26.79%
Mar 202646.61%15.53%6.62%22.15%30.96%

हाल ही में Aditya Birla Fashion ने 54 रुपए का लो मार्च के महीने में बनाया था. वर्तमान में शेयर 66 रुपए पर कारोबार कर रहा है और इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप 8000 करोड़ रुपए से अधिक है. प्रमोटर के पास 46.61% और पब्लिक के पास 53.08% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में FIIs के पास 15.53% और DIIs के पास 6.62% ओनरशिप है और इंस्टीट्यूशनल हिस्सेदारी लगातार घट रही है. 354991 रीटेल निवेशकों का पैसा इस स्टॉक में लगा है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में 9.18% है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6