&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: शेयर बाजार में लगातार 1 हफ्ते से तेजी देखी जा रही है. ग्लोबल ट्रिगर्स भारत के फेवर में दिखाई दे रहे हैं और इस बीच तिमाही नतीजों के चलते भी स्टॉक्स में उछाल दिखाई दे रहा है. चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ चुनींदा कंपनियों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए स्टॉक्स में निवेश और ट्रेडिंग को लेकर अहम सलाह दी है. इन कंपनियों ने कठिन बाजार परिस्थितियों के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड ने इस तिमाही में हर पैमाने पर बेहद मजबूत नतीजे दिए हैं. जहां अन्य ब्रोकिंग कंपनियां बाजार की चुनौतियों के बीच संघर्ष कर रही हैं, वहीं चॉइस इंटरनेशनल ने अपने डाइवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल के दम पर न केवल स्थिरता दिखाई है बल्कि ग्रोथ भी दर्ज की है. कंपनी की बैलेंस्ड स्ट्रैटेजी ने इसे दूसरों से अलग खड़ा किया है. अनिल सिंघवी ने इस स्टॉक में फ्यूचर्स ट्रेडिंग के लिए खरीदारी की सलाह दी है और कहा है कि इसे ₹555 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. टारगेट प्राइस ₹570, ₹575 और ₹585 रखे गए हैं.
साइएंट डीएलएम लिमिटेड ने भी इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी में फाइनेंशियली और ऑपरेशनली मजबूती देखने को मिली है. यह प्रदर्शन निवेशकों को उत्साहित करने वाला है और इसके चलते अनिल सिंघवी ने कैश सेगमेंट में इस स्टॉक को खरीदने की सिफारिश की है. ₹474 के स्टॉपलॉस के साथ इसे खरीदें औऱ यह स्टॉक ₹490, ₹495 और ₹500 तक के स्तर तक जा सकता है.
वारी एनर्जीज ने भी तगड़े नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मार्जिन इस बार 14 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी पर पहुंच गया है, जो कि एक जबरदस्त बढ़त है. हालांकि, कंपनी के शेयरों में हाल ही में 7 फीसदी की तेज़ी आ चुकी है, जो कि सोलर कंपनियों के लिए टैरिफ राहत की खबरों के बाद देखी गई. ऐसे में अनिल सिंघवी ने इसे फिलहाल डिप्स पर खरीदने की सलाह दी है और इसे निवेश के नजरिए से एक मजबूत दांव बताया है. उनका मानना है कि कंपनी के फंडामेंटल्स इतने मजबूत हैं कि कीमतों में हल्की गिरावट आने पर इसमें लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है.
आईटी क्षेत्र की कंपनी Mphasis भी इस बार बाजार के रडार पर है. कंपनी के नतीजे स्थिर रहे हैं, लेकिन सेक्टर की अगली चाल HCL टेक जैसे दिग्गजों के मजबूत प्रदर्शन और नैस्डैक में आई रिकवरी से तय होगी. आईटी शेयरों में फिर से तेजी की संभावना बन रही है, और ऐसे में Mphasis को लेकर अनिल सिंघवी का नजरिया पॉजिटिव है. उन्होंने इसके फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है. इस स्टॉक के लिए ₹2370 का स्टॉपलॉस लगाएं और ₹2430, ₹2445 और ₹2470 के टारगेट प्राइस को फॉलो करें.