नतीजों के बाद Devyani पर विदेशी ब्रोकरेज बुलिश! 50% तक अपसाइड का अनुमान

Stocks to Buy: मजबूत डिमांड, KFC बिजनेस में सुधार, स्टोर लेवल पर बेहतर मार्जिन और Sapphire Foods के साथ प्रस्तावित मर्जर को लेकर बाजार का भरोसा बढ़ा है.
नतीजों के बाद Devyani पर विदेशी ब्रोकरेज बुलिश! 50% तक अपसाइड का अनुमान

KFC की मजबूत रिकवरी और मर्जर प्लान से शेयर में बड़ा दम दिख रहा.  (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Gemini)

Stocks to Buy: KFC और Pizza Hut चेन ऑपरेट करने वाली देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) एक बार फिर ब्रोकरेज हाउस की पसंद बनती दिख रही है. कंपनी के मार्च तिमाही नतीजों के बाद कई ग्लोबल ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और और इसके टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है. मजबूत डिमांड, KFC बिजनेस में सुधार, स्टोर लेवल पर बेहतर मार्जिन और Sapphire Foods के साथ प्रस्तावित मर्जर को लेकर बाजार का भरोसा बढ़ा है.

Devyani International: Q4 में चौतरफा मजबूत प्रदर्शन

अनुमान से बेहतर कमाई- सालाना आधार पर (YoY) कंपनी का रेवेन्यू 18% बढ़ा है, जो सिटी के अनुमान से 3% ज्यादा है. वहीं, कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर 14% की बढ़त के साथ उम्मीदों से 5% बेहतर रहाय

KFC- SSSG में उछाल- कंपनी के सबसे मुख्य ब्रांड KFC के Same Store Sales Growth (SSSG) में कई तिमाहियों के बाद सबसे बेहतरीन रिकवरी देखी गई है. Q4 में यह +4.9% पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाहियों (Q3 में -2.9% और Q2 में -4.2%) में यह लगातार निगेटिव जोन में चल रहा था.

₹99 की जादुई रणनीति- गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए ₹99 के 'वैल्यू मील्स' गेम-चेंजर साबित हुए हैं. इस किफायती रणनीति ने बड़ी संख्या में नए ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद की है.

मार्जिन में मजबूती- भारतीय बाजार में इनपुट कॉस्ट और प्रतिस्पर्धा के कारण थोड़ा दबाव होने के बावजूद, कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे ओवरऑल मार्जिन मजबूत रहे. अकेले KFC स्टोर के स्तर पर एबिटडा में सालाना आधार पर 20% की भारी बढ़त दर्ज की गई.

devyani

कंपनी के 3 बड़े 'ग्रोथ ड्राइवर्स'

ब्रोकरेज हाउसेज ने केवल मौजूदा नतीजों को ही नहीं, बल्कि कंपनी के भविष्य के रोडमैप को भी बेहद मजबूत माना है, जिसके पीछे 3 मुख्य कारण हैं-

1. डाइन-इन रिकवरी और डिमांड का बने रहना

  • सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट ने जानकारी दी है कि चौथी तिमाही (Q4) में देखा गया ग्रोथ का यह ट्रेंड केवल मार्च तक सीमित नहीं था, बल्कि मौजूदा तिमाही (Q1FY27) के शुरुआती 45 दिनों में भी यह मजबूत मोमेंटम लगातार जारी है. रेस्टोरेंट में बैठकर खाने वाले ग्राहकों के लिए विशेष प्रमोशन और सही प्राइसिंग से कंपनी की सेल लगातार बढ़ रही है.

2. देवयानी-सैफायर मर्जर

  • बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर इस मर्जर का प्रोग्रेस है. मैनेजमेंट के अनुसार, सैफायर फूड्स के साथ मर्जर की प्रक्रिया पूरी तरह से तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रही है और इसके मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. इस मर्जर के बाद यह इकाई भारतीय QSR इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन जाएगी, जिससे स्टॉक की री-रेटिंग होना लगभग तय है.

3. नई लीडरशिप टीम और नेटवर्क में सुधार

  • कंपनी ने अपनी कोर मैनेजमेंट टीम को काफी आक्रामक तरीके से अपग्रेड किया है. हाल ही में नए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO), चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) की नियुक्तियां की गई हैं.

इसके अलावा, चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1) में नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तहत पूरी टीम काम संभाल लेगी. इसके साथ ही, कंपनी कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्टोर्स को बंद कर रही है और नए लोकेशंस पर स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज का एक्शन और नए टारगेट्स

Devyani International की मजबूत परफॉर्मेंस और भविष्य की ग्रोथ स्ट्रेटेजी को देखते हुए तीन बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी रिपोर्ट जारी की है.

Jefferies ने क्यों बढ़ाया भरोसा?

Jefferies ने Devyani International पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹145 से बढ़ाकर ₹155 कर दिया है, जो 31 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि KFC बिजनेस में Same Store Sales Growth (SSSG) कई तिमाहियों के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जो बड़ा पॉजिटिव संकेत है.

डीटेल
स्टॉकदेवयानी इंटरनेशनल
ब्रोकरेजजेफरीज
रेटिंगबाय
नया टारगेट₹155
पुराना टारगेट₹145
अपसाइड31%

Jefferies के मुताबिक-

  • इंटरनेशनल बिजनेस की वजह से मार्जिन मजबूत रहे
  • भारत में कुछ दबाव के बावजूद कुल कमाई अनुमान से बेहतर रही
  • नेटवर्क रेशनलाइजेशन जारी है
  • मैनेजमेंट डिमांड और स्टोर एक्सपेंशन को लेकर आशावादी दिखा
  • Devyani-Sapphire मर्जर भविष्य में बड़ा वैल्यू अनलॉक कर सकता है

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि नए CEO के तहत मैनेजमेंट टीम FY27 की पहली तिमाही में पूरी तरह तैयार हो जाएगी.

Citi को दिख रहा बड़ा अपसाइड

Cit ने भी Devyani International पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है. हालांकि उसने टारगेट ₹192 से घटाकर ₹177 किया है, लेकिन मौजूदा भाव से इसमें 50% रिटर्न की संभावना है.

  • Citi के अनुसार, कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 18% रही, EBITDA में 14% की बढ़ोतरी हुई और दोनों आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे. सबसे अहम बात यह रही कि KFC का SSSG चौथी तिमाही में +4.9% पर पहुंच गया, जबकि पिछली दो तिमाहियों में यह निगेटिव था.
डीटेल
स्टॉकदेवयानी इंटरनेशनल
ब्रोकरेजसिटी
रेटिंगबाय
नया टारगेट₹177
पुराना टारगेट₹192
अपसाइड50%

Jefferies के मुताबिक-

Goldman Sachs भी पॉजिटिव

Goldman Sachs ने भी Devyani International पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट ₹130 से बढ़ाकर ₹142 किया है. इसमें आगे 20% तक अपसाइड दिख सकता है.

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, ₹99 वाले वैल्यू मील्स से नए ग्राहक जुड़ रहे हैं. Q1FY27 में भी डिमांड मोमेंटम जारी है.
  • Dine-in रिकवरी से मार्जिन बेहतर हुए हैं. KFC स्टोर EBITDA में 20% YoY बढ़ोतरी हुई.
  • इसके अलावा कंपनी COO, CTO और CMO जैसे अहम पदों पर नई नियुक्तियों के जरिए नेतृत्व मजबूत कर रही है.
डीटेल
स्टॉकदेवयानी इंटरनेशनल
ब्रोकरेजगोल्डमैन सैक्स
रेटिंगबाय
नया टारगेट₹142
पुराना टारगेट₹130
अपसाइड20%

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से साफ है कि बाजार अब Devyani International को सिर्फ एक QSR कंपनी नहीं, बल्कि लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी के तौर पर देख रहा है. KFC बिजनेस में रिकवरी, बढ़ती फुटफॉल, वैल्यू मील्स की सफलता और Sapphire Foods मर्जर जैसी बातें आने वाले समय में स्टॉक के लिए बड़े ट्रिगर बन सकती हैं.

हालांकि, QSR सेक्टर में प्रतिस्पर्धा, कच्चे माल की लागत और उपभोक्ता खर्च में उतार-चढ़ाव जैसे जोखिम बने रहेंगे. लेकिन फिलहाल ब्रोकरेज हाउसेज़ की राय संकेत दे रही है कि निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर बनी रह सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6