कमजोर बाजार में भी नहीं डिगे, अगले 2 महीने में दमदार रिटर्न दे सकते हैं ये 2 स्टॉक्स

Stocks to BUY: बाजार में भारी गिरावट है लेकिन Finolex Industries और Flair Writing स्टॉक्स स्टेबल नजर आ रहे हैं. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इन दोनों स्टॉक्स को अगले 2 महीने के लिहाज से पिक किया है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
कमजोर बाजार में भी नहीं डिगे, अगले 2 महीने में दमदार रिटर्न दे सकते हैं ये 2 स्टॉक्स

Stocks to BUY.

Stocks to BUY: शेयर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है. दोपहर में निफ्टी 225 अंकों से अधिक गिरावट के साथ 25600 के नीचे कारोबार कर रहा है. AI डेवलपमेंट के कारण आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है जिसके कारण बाजार का सेट-अप कमजोर हुआ है. इस कमजोर बाजार में एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने पोजिशनल निवेशकों के लिए अगले 2 महीने के लिहाज से 2 स्टॉक्स को पिक किया है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज PICKS

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कितना बड़ा डिसरप्शन ला सकता है बाजार फिलहाल इससे सहमा हुआ है. ग्लोबल टेक कंपनियों के शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. Anthropic ने डबल वैल्युएशन यानी 380 बिलियन डॉलर पर 30 बिलियन डॉलर की मेगा फंडिंग जुटाई है. इन्वेस्टर्स का बड़ा इंटरेस्ट दिख रहा है जो ट्रेडिशनल टेक कंपनियों के लिए बड़ी समस्या है.

सेल-ऑन-राइज वाला हो गया बाजार

इस समय बाजार पर सेल-ऑन-राइज हावी हो रहा है. 26000 के ऊपर जब तक क्लोजिंग नहीं आता है बायस कमजोर बने रहने की उम्मीद है. इमीडिएट आधार प निफ्टी का सपोर्ट 25685 पर है जिसे इसने तोड़ दिया है. अब 25500 का स्तर साइकोलॉजिकल लिहाज से काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है.


Finolex Industries Share Price Target

Finolex Industries का शेयर इस समय करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 190 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने 192-196 रुपए की रेंज में इस शेयर में खरीद की सलाह दी है. नीचे आने पर 183 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेट कर सकते हैं. इससे नीचे आने पर 177 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. अगले 2 महीने के लिहाज से 210 रुपए का पहला और 220 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 238 रुपए और लो 144 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में करीब 11% की तेजी आई है.

  • Finolex Industries
  • CMP- ₹190
  • BUY- ₹192-₹196
  • ADD- ₹183
  • स्टॉपलॉस- ₹177
  • अवधि- 2 महीने
  • पहला टारगेट- ₹210
  • दूसरा टारगेट- ₹220
  • 52W H/L- ₹238/ ₹144
  • 1 हफ्ते का रिटर्न -11%


टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

डेली चार्ट पर स्ट्रॉन्ग बुलिश कैंडल बनता दिख रहा है. यह शेयर हायर टॉप्स हायर बॉटम पैटर्न बना रहा है. वॉल्यूम के साथ प्राइस राइज को सपोर्ट मिल रहा है. मोमेंटम बुलिश बना हुआ है. मोमेंटम इंडिकेटर्स MACD, RSI शेयर में तेजी की तरफ इशारा कर रहे हैं जो पोजिशनल निवेशकों के लिए मौका है.

Finolex Industries रिटर्न हिस्ट्री , CMP- ₹190

Durationरिटर्न (%)सेंसेक्स रिटर्न (%)
1 Week10.41-0.89
2 Weeks7.660.69
1 Month9.14-0.95
YTD7.99-2.76
3 Months1.47-1.95
6 Months-0.942.85
1 Year-5.578.79
2 Years-13.1715.76
3 Years6.2737.07
5 Years40.660.71
10 Years233.77260.37


क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी मुख्य रूप से PVC पाइप्स एंड फिटिंग बनाती है. मुख्य रूप से यह कंपनी एग्रीकल्चर पाइप्स और प्लम्बिंग एंड सैनिटेशन पाइप्स बनाती है. चार दशक से ज्यादा पुरानी कंपनी है. 700+ डीलर का नेटवर्क है और 21000 रीटेल टच प्वाइंट्स पर इसके प्रोडक्ट्स बिकते हैं.


Flair Writing Share Price Target

Flair Writing का शेयर इस समय करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 325 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने 321-325 रुपए की रेंज में इस शेयर में खरीद की सलाह दी है. नीचे आने पर 303 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेट कर सकते हैं. इससे नीचे आने पर 297 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. अगले 2 महीने के लिहाज से 349 रुपए का पहला और 372रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 357 रुपए और लो 195 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में करीब 7% की तेजी आई है.

  • Flair Writing
  • CMP- ₹325
  • BUY- ₹321-₹325
  • ADD- ₹303
  • स्टॉपलॉस- ₹297
  • अवधि- 2 महीने
  • पहला टारगेट- ₹349
  • दूसरा टारगेट- ₹372
  • 52W H/L- ₹357/ ₹195
  • 1 हफ्ते का रिटर्न -7%

टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

चार्ट पर शेयर ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को ब्रेक किया है. प्राइमरी ट्रेंड बुलिश नजर आ रहा है और चार्ट हायर टॉप्स एंड हायर बॉटम पैटर्न बना रहा है. इस समय शेयर लॉन्ग टर्म मूविंग ऐवरेज के ऊपर बना हुआ है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI 50 के ऊपर है जो अंडरलाइंग ट्रेंड को सपोर्ट करता है.

Flair Writing रिटर्न हिस्ट्री , CMP- ₹325

Durationरिटर्न (%)सेंसेक्स रिटर्न (%)
1 Week6.42-0.87
2 Weeks7.950.71
1 Month1.58-0.92
YTD3.88-2.74
3 Months0.78-1.92
6 Months3.582.87
1 Year40.218.82
2 Years22.4115.79
3 Years--37.1

क्या करती है कंपनी?

फ्लेयर राइटिंग मुख्य रूप से स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बनाती है. राइटिंग इंस्ट्रूमेंट की देश की टॉप-3 कंपनियों में एक है. "Flair" इसका पेन ब्रांड है बहुत ज्यादा पॉप्युलर है. यह कंपनी स्टूडेट्स, प्रोफेशनल, ऑफिस, इंस्टीट्यूशन सभी के लिए राइटिंग एंड स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बनाती है. 'Flair', 'Flair Creative', 'Hauser', 'Pierre Cardin' और 'ZOOX' जैसे ब्रांड इसी कंपनी के हैं.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6