&format=webp&quality=medium)
भारतीय शेयर बाजारों ने एक दिन की छुट्टी के बाद गिरावट के साथ शुरुआत की है. भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में हल्की गिरावट दर्ज हुई. हालांकि गिरावट के बाद कई मार्केट एक्सपर्ट ने खरीदारी के लिए कुछ स्टॉक्स को चुना है. ये शेयर इंट्राडे ट्रेडिंग के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किए जा सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट राकेश बंसल और विकास सेठी ने खरीदारी के लिए तीन स्टॉक्स को दिया है. ये स्टॉक्स इंट्राडे के लिहाज से खरीदे जा सकते हैं. इन शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए खरीद सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि ये शेयर निवेशकों की बेहतर कमाई करा सकते हैं.
1. राकेश बंसल की पसंद
Target - 478
Stop Loss - 445
2. विकास सेठी की राय
Tata Power - Buy
Target - 445
Stop Loss - 432
Lotus Choc - Buy
Target - 730
Stop Loss - 690
घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार (18 जुलाई) को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा के नुकसान के साथ खुला. निफ्टी में 60 अंकों से ज्यादा की कमजोरी आई थी. बैंक निफ्टी पर 150 से ज्यादा अंकों का नुकसान दिख रहा था. TVS Motors, Bajaj Auto जैसे टू-व्हीलर स्टॉक्स में कमजोरी थी. आईटी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिलता दिखा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)