ब्रोकरेज रडार पर आज के टॉप 11 शेयर! पोर्टफोलियो चमकाने के लिए देखें Buy और Sell लिस्ट

Brokerage Report: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म की भारतीय कंपनियों पर नई रिपोर्ट जारी हुई है. रिपोर्ट्स में कुछ स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी गई है तो कुछ के टारगेट प्राइस में कटौती की गई है. आइए जानते हैं पूरी डीटेल
ब्रोकरेज रडार पर आज के टॉप 11 शेयर! पोर्टफोलियो चमकाने के लिए देखें Buy और Sell लिस्ट

Brokerage Reports. (File Image)

Brokerage Report: आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है. GIFT Nifty में 330 अंकों की तेजी है, जो बाजार के बढ़त के साथ खुलने के संकेत हैं. ग्लोबल मार्केट से संकेत बेहतर हैं. इन फैक्टर्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म की भारतीय कंपनियों पर नई रिपोर्ट जारी हुई है. रिपोर्ट्स में कुछ स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी गई है तो कुछ के टारगेट प्राइस में कटौती की गई है. आइए जानते हैं पूरी डीटेल

Dixon Technologies

ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने Dixon Technologies पर खरीद की सलाह दी है, लेकिन टारगेट प्राइस पहले के 13700 रुपए से घटाकर 13000 रुपए कर दिया है. वहीं, जेफरीज ने स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग बरकरार रखी है और 11350 रुपए का टारगेट तय किया है. जबकि नोमुरा खरीद की सलाह देते हुए 14678 रुपए का टारगेट तय किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रिपोर्ट्स के मुताबिक, HKC JV को आखिरकार मंजूरी मिल गई. इससे Vivo JV को भी मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ गई है. HKC JV से बढ़े हुए EBIDA को अनुमान में किया गया है, लेकिन मेमोरी की बढ़ती कीमतों से लगातार आ रही दिक्कतों के कारण मोबाइल वॉल्यूम में कमी आ सकती है. ब्रोकरेज का कहना है कि इससे FY27-28E में EPS में 13-14% की कटौती होगी.

Brokerage / FirmCompanyRatingTarget Price (₹)Earlier Target (₹)
JP MorganDixon TechnologiesOverweight13,00013,700
JefferiesDixon TechnologiesHold11,350-
NomuraDixon TechnologiesBuy14,678-

KIMS पर खरीद की सलाह

ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने KIMS पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट पहले के 900 से घटाकर 875 रुपए कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, QIP/राइट्स इश्यू के ज़रिए फंड जुटाने के मूल्यांकन के लिए बोर्ड बैठक की घोषणा की गई है. जुटाए गए फंड का इस्तेमाल लोन चुकाने और लेवरेज कम करने के लिए किया जा सकता है. मैनेजमेंट का पहले बताया गया लेवरेज का कम्फर्टेबल लेवल 2-2.5x से कम था, जबकि अभी यह 3.5x है. इसका मतलब है कि 1000-1500 करोड़ रुपये का फंड जुटाया जाएगा. इससे भविष्य में ग्रोथ के मौके मिलेंगे.

Apollo Hospital पर ओवरवेट रेटिंग

ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनली ने अपोलो हॉस्पिटल पर ओवरवेट की रेटिंग बनाए रखी है और 9209 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तनाव का सीमित असर देखा गया है. मुख्य लिस्टेड अस्पतालों में इंटरनेशनल मरीजों से होने वाली कमाई 4-9% है. टूरिज्म मंत्रालय के अनुसार, CY24 तक भारत में आने वाले मेडिकल टूरिस्ट में मिडिल ईस्ट का हिस्सा 8% था. हालांकि जियोपॉलिटिकल अस्थिरता से थोड़े समय का जोखिम है. फाइनेंशियल असर सीमित रहेगा की उम्मीद है.

Brokerage / FirmCompanyRatingTarget Price (₹)Earlier Target (₹)
Morgan StanleyApollo HospitalOverweight9,209-
Goldman SachsKIMSBuy875900

LG India

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने एलजी इंडिया पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है और 1726 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि बढ़ते तापमान की वजह से उत्तर और पश्चिम में AC की बिक्री में तेजी आई है. दक्षिण में गर्मी 7-10 दिन लेट है. TV को क्रिकेट का सपोर्ट मिला है. रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन साल-दर-साल के मुकाबले बेहतर, प्रीमियम ट्रैक्शन बढ़ रहा है.

रूम AC में Q4 में ग्रोथ की उम्मीद है. कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी का मूल्यांकन करती रहेगी, लंबे समय में डबल डिजिट CAGR दिख रहा है. FY27 के मार्जिन के FY25 के लेवल के करीब वापस आने की उम्मीद.

Divis Labs

जेफरीज ने फार्मा कंपनी Divis Labs पर खरीद की सलाह दी है और 8100 रुपए का टारगेट तय किया है. रिपोर्ट के अनुसार, Divis एक बड़ी GLP और पेप्टाइड CDMO कंपनी बन रही है. अनुमान है कि दो कॉम्प्लेक्स ओरल GLP इंटरमीडिएट्स और इंजेक्टेबल GLP प्रोजेक्ट्स से FY32 तक 60 करोड़ रुपए और 40 करोड़ रुपए से ज्यादा रेवेन्यू जुड़ने की संभावना है.

Uno Minda

ऑटो कम्पोनेंट कंपनी Uno Minda पर जेफरीज ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अलग-अलग तरह के ऑटो पार्ट्स सप्लायर है. कंपनी का भारतीय ऑटो को बहुत अच्छा एक्सपोजर देता है. FY26-28 में औसत 20% ROE के साथ मजबूत 25% EPS CAGR की उम्मीद है.

Meesho

ब्रोकरेज HSBC ने मीशो पर होल्ड रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 160 रुपए रखा है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के लिए डिलीवरी नहीं आसान. Meesho का भारत में वैल्यू ई-कॉम में लगभग मोनोपॉली है. कम-वैल्यू वाले पार्सल डिलीवर करने पर फोकस करता है जो टाइम-सेंसिटिव नहीं होते है. ब्रोकरेज को लगता है कि इस बिजनेस में प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाना मुश्किल होगा और कोई भी फायदा ग्रोथ की कीमत पर हो सकता है. लंबे समय का स्टॉक वैल्यूएशन कोर बिजनेस के बाहर कस्टमर डेटा को मोनेटाइज़ करने पर निर्भर करता है.

Brokerage / FirmCompanyRatingTarget Price (₹)
HSBCMeesho LtdHold (Initiate)160
JefferiesUno MindaBuy (Initiate)1,350
JefferiesDivi’s LabsBuy8,100
Morgan StanleyLG IndiaOverweight1,726
MacquarieAdani PortsOutperform1,760

Amber Enterprises

जेफरीज ने Amber Enterprises पर खरीद की सलाह बनाए रखी है और 9120 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज के अनुसार, जनवरी के निचले स्तर से 40% से ज्यादा की तेजी के बाद AMBER का FY27e PE 47x पर है, जो अपने पिछले 5Y औसत से 5% से ज्यादा है. गर्मी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्विजिशन में तेजी, डेटा सेंटर बिजनेस में 2 नए कस्टमर दिख रहे हैं. पिछले साल के निचले बेस पर CY26 में AC इंडस्ट्री का वॉल्यूम मिड-टीन्स में बढ़ने का अनुमान है. लेक्ट्रॉनिक्स में Amber ने PCB मैन्युफैक्चरिंग के लिए 3 ECMS अप्रूवल, फंडिंग, टेक्नोलॉजी और जमीन हासिल की. उनका लक्ष्य अगले 3 सालों में मोबिलिटी सेल्स को 2 गुना करना है.

BrokerageCompanyRatingTarget Price (₹)Earlier Target (₹)
JefferiesAmber EnterprisesBuy9,120-
JP MorganICICI PrudentialOverweight730690
JP MorganMax Financial ServicesOverweight2,170-

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6