&format=webp&quality=medium)
(File Image)
Brokerage Reports: इजरायल- अमेरिका और ईरान की बीच जारी जंग अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है. हॉर्मुज का संकट बरकरार है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है. बाजार को युद्ध लंबा खिंचने का डर है. पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 5.51% और निफ्टी में 5.31% की गिरावट आई. आज GIFT Nifty में 52 अंकों की तेजी है. इस फैक्टर्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने भारतीय कंपनियों पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की हैं. ब्रोकरेज ने जहां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की रेटिंग को डाउनग्रेड किया है और टारगेट प्राइस में कटौती की है. वहीं, Indigo, L&T, Home First, Varun Beverages और Apollo Hospitals पर खरीद की सलाह दी है.
HSBC ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की रेटिंग को घटाकर होल्ड की है और अर्निंग्स और मल्टीपल्स में कटौती की है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा होने से $75/bbl पर भी मार्केटिंग में नुकसान हो सकता है, जिससे कमाई में भारी गिरावट आ सकती है. कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा होने से ONGC को फायदा होता है, लेकिन पॉलिसी से जुड़े जोखिमों के कारण बढ़त की गुंजाइश सीमित है.
| Company | Brokerage | Rating Action | New Target (₹) | Old Target (₹) |
|---|---|---|---|---|
| HPCL | HSBC | Downgraded to Hold from Buy | 360 | 620 |
| IOCL | HSBC | Downgraded to Hold from Buy | 150 | 220 |
| BPCL | HSBC | Downgraded to Hold from Buy | 340 | 470 |
| ONGC | HSBC | Maintain Reduce | 240 | 200 |
Citi ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और 5100 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ने मिडिल ईस्ट के रूट्स पर अपने ऑपरेशन्स में बदलाव किया है. 16-28 मार्च 2026 के दौरान रोजाना 36 फ्लाइट्स होंगी, जो कि ओरिजिनल शेड्यूल के हिसाब से 150-160 फ्लाइट्स से काफी कम है.
फ्यूल सरचार्ज और यील्ड पर कुल असर काफी ज्यादा हो सकता है. ब्रोकरेज का अनुमान 8-10% है. अगर फ्यूल की कीमतें मौजूदा स्तर पर ही ज्यादा बनी रहती हैं, तो किराए में बढ़ोतरी के बावजूद मुनाफे पर काफ़ी बुरा असर पड़ सकता है.
CLSA ने L&T पर Accumulate की रेटिंग को बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 4842 रुपए का रखा है, जो करंट प्राइस से 40 फीसदी अपसाइड का है. ब्रोकरेज के मुताबिक, सऊदी अरामको, जो कंपनी का सबसे बड़ा क्लाइंट है, ने 2026 के लिए 50-55 अरब डॉलर के स्थिर कैपेक्स का अनुमान दिया है. ईरान युद्ध से हुई रुकावटों के बावजूद कैपेक्स मजबूत बना हुआ है.
14% कम रियलाइजेशन के बावजूद अरामको ने 136 अरब डॉलर का ऑपरेटिंग कैश फ़्लो रिपोर्ट किया. 2026 में तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है. अरामको ने ज्यादा रिन्यूएबल निवेश के साथ 2050 तक 'नेट ज़ीरो' का लक्ष्य रखा है, जिससे कंपनी के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं. कंपनी कतर, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में अपना विस्तार कर रही है; कंपनी का $80 Bn का बैकलॉग मज़बूत विजिबिलिटी देता है. हाल ही में स्टॉक में आई 23% की गिरावट खरीदने का एक अच्छा मौका है.
सिटी ने Home First पर BUY रेटिंग को बरकरार रखा है और 1380 रुपए का टारगेट रखा है. रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर के दौरान डिस्बर्समेंट की गति लगातार तेज हुई, जिससे Q4 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है. Q4 में डिस्बर्समेंट में 13-19% की बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे AUM में सालाना आधार पर 25% की बढ़ोतरी बनी रहेगी.
भौगोलिक रूप से, गुजरात में काफी तेजी देखी गई है. साथ ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन रहा है. हाल के रेगुलेटरी बदलावों के तहत को-लेंडिंग के लिए ट्रांसफर साइकिल को छोटा करने की अनिवार्यता से PSU बैंकों से ड्रॉडाउन पर बुरा असर पड़ा है.
| Company | Brokerage | Rating | Target Price (₹) |
|---|---|---|---|
| IndiGo | Citigroup | Buy | 5100 |
| L&T | CLSA | Accumulate | 4842 |
| Home First | Citigroup | Buy | 1380 |
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
