Stocks in News: बाजार खुलते ही इन 10 शेयरों में एक्शन तय, जान लें ट्रिगर्स

Stocks in News: सुप्रीम कोर्ट से जुड़े अपडेट, बड़े अधिग्रहण, नई जमीन खरीद, बायबैक और बड़े ऑर्डर्स जैसी खबरों ने कई स्टॉक्स को फोकस में ला दिया है. आइए देखते हैं आज के टॉप 10 स्टॉक्स जिन पर बाजार की नजर रहेगी.
Stocks in News: बाजार खुलते ही इन 10 शेयरों में एक्शन तय, जान लें ट्रिगर्स

Stocks in News: गुरुवार के कारोबार से पहले भारतीय बाजार कई अहम कंपनियों की खबरों से दिशा लेंगे. सुप्रीम कोर्ट से जुड़े अपडेट, बड़े अधिग्रहण, नई जमीन खरीद, बायबैक और बड़े ऑर्डर्स जैसी खबरों ने कई स्टॉक्स को फोकस में ला दिया है. आइए देखते हैं आज के टॉप 10 स्टॉक्स जिन पर बाजार की नजर रहेगी.

Sammaan Capital

SC के आदेश पर कंपनी का स्पष्टीकरण

Sammaan Capital के शेयर आज सुर्खियों में रह सकते हैं क्योंकि कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट से जुड़े मुद्दे पर अपना बयान जारी किया है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश नहीं दिया है. साथ ही कहा कि रेगुलेटर्स की जांच में भी PIL में लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए. कंपनी का दावा है कि वह अपने बिजनेस को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से चला रही है.

Adani Enterprises

JP Associates के अधिग्रहण में मिली बड़ी सफलता

Adani Enterprises आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी Jaiprakash Associates के अधिग्रहण के लिए सफल Resolution Applicant घोषित हुई है और उसे Letter of Intent (LoI) भी मिल गया है. कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स ने अदानी समूह के रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है. अब इस अधिग्रहण को अंतिम रूप देने के लिए NCLT और अन्य रेगुलेटरी मंजूरियों का इंतजार है.

Vedanta

JP Associates की रेस से बाहर, कंपनी को राहत

Vedanta के लिए भी आज पॉजिटिव सेंटिमेंट दिख सकता है. कंपनी JP Associates के अधिग्रहण की रेस से बाहर हो गई है. इसका मतलब है कि कंपनी के ऊपर कोई बड़ा कैश आउटफ्लो नहीं आएगा. इससे बैलेंस शीट पर दबाव कम रहने की उम्मीद है और निवेशक इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देख सकते हैं.

Godrej Properties

बंगलुरु में नई जमीन, 2,400 करोड़ की संभावित कमाई

Godrej Properties ने साउथ बंगलुरु में 3.8 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है. इस प्रोजेक्ट से कंपनी को करीब 2,400 करोड़ रुपए की संभावित आय का अनुमान है. रियल एस्टेट स्टॉक्स में हाल की मजबूती को देखते हुए यह सौदा कंपनी के लिए ग्रोथ को और मजबूत कर सकता है.

Infosys

कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक आज से शुरू

Infosys का 18,000 करोड़ रुपए का बायबैक आज से खुल रहा है और 26 नवंबर तक खुला रहेगा. बायबैक प्राइस 1,800 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी के इस कदम से निवेशकों के बीच सकारात्मक भावना बन सकती है.

NBCC

नागपुर प्रोजेक्ट का 2,966 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर

NBCC आज चर्चा में रहेगा क्योंकि कंपनी को नागपुर मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (NMRDA) से करीब 2,966 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर नवीन नागपुर फेज 1 के डेवलपमेंट के लिए है. यह NBCC के ऑर्डर बुक को मजबूत करने वाला एक बड़ा करार है.

Kotak Bank / Federal Bank

Deutsche Bank का वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार खरीदने की रेस तेज

Kotak Mahindra Bank और Federal Bank दोनों Deutsche Bank के भारत के वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस को खरीदने की दौड़ में हैं. कंपनियां पोर्टफोलियो का मूल्यांकन कर रही हैं और डील प्राइसिंग पर बातचीत जारी है. Deutsche Bank के इस सेगमेंट में करीब 25,000 करोड़ रुपए का अनुमानित AUM है, जो डील को आकर्षक बनाता है.

Mahindra Holidays

Leisure Hospitality में बड़ा विस्तार, नया ब्रांड लॉन्च

Mahindra Holidays आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी ने Leisure Hospitality सेगमेंट में एंट्री करते हुए "Mahindra Signature Resort" नाम से नया ब्रांड लॉन्च किया है. इसके लिए शुरुआती तौर पर 1,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. FY30 तक कंपनी का लक्ष्य इस ब्रांड के तहत 2,000 keys तक पहुंचने का है.

Tenneco Clean Air India

Goldman Sachs की बड़ी खरीदारी

Tenneco Clean Air India के शेयर में आज एक्टिविटी बढ़ सकती है क्योंकि Goldman Sachs FDS ने कंपनी के 21.82 लाख शेयर 508.21 रुपए प्रति शेयर की दर से खरीदे हैं. कुल खरीदारी का आकार 110 करोड़ रुपए का रहा. इस बड़े संस्थागत निवेश से बाजार में सकारात्मक संकेत मिल सकता है.

Max Healthcare Institute

अगले 3–4 साल में 4,800+ नए बेड जोड़ने की योजना

Max Healthcare आज सुर्खियों में रहेगा क्योंकि कंपनी ने अपने एक्सपेंशन प्लान का खुलासा किया है. अगले 3-4 साल में कंपनी 4,800 से अधिक नए बेड जोड़ने की योजना बना रही है. FY29 तक कुल बेड क्षमता 10,000 तक और FY30 तक 6,487 करोड़ रुपए के कैपेक्स का लक्ष्य तय किया गया है. हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी को देखते हुए यह मजबूत ग्रोथ प्लान माना जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6