Stocks in News: बाजार में आज सेटलमेंट हॉलिडे, खबरों के चलते इन शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks in News: महाराष्ट्र सरकार ने 8 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, हालांकि 5 सितंबर का अवकाश रद्द कर दिया गया है. इसके चलते करेंसी मार्केट आज खुला रहेगा. आज खबरों के चलते कई शेयर फोकस में रहेंगे.
Stocks in News: बाजार में आज सेटलमेंट हॉलिडे, खबरों के चलते इन शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks in News: शुक्रवार को घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए कई अहम ट्रिगर्स और कॉर्पोरेट अपडेट्स सामने आए हैं. घरेलू स्तर पर सेटलमेंट हॉलिडे और कंपनियों की घोषणाएं निवेशकों की नजर में रहेंगी, वहीं ग्लोबल मोर्चे पर अमेरिका के जॉब्स डेटा समेत कई आर्थिक आंकड़े आज बाजार की दिशा तय कर सकते हैं.

आज के अहम ट्रिगर्स

महाराष्ट्र सरकार ने 8 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, हालांकि 5 सितंबर का अवकाश रद्द कर दिया गया है. इसके चलते करेंसी मार्केट आज खुला रहेगा. वहीं, ईद-ए-मिलाद के मौके पर आज और सोमवार को सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा. यानी 4, 5 और 8 सितंबर को खरीदे गए शेयरों का क्रेडिट निवेशकों के डीमैट खातों में 9 सितंबर को होगा और इन शेयरों की बिक्री केवल 10 सितंबर से संभव होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

SpiceJet का बोर्ड आज बैठक करेगा जिसमें कंपनी के नतीजे पेश किए जाएंगे और एयरक्राफ्ट लीजर्स के कर्ज के एवज में इक्विटी जारी करने पर भी विचार होगा. Bajaj Consumer Products के लिए शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट भी तय है. बायबैक 11 से 17 सितंबर के बीच होगा, कीमत 290 रुपए प्रति शेयर और कुल साइज 186.60 करोड़ रुपए का है.

ग्लोबल मोर्चे पर आज अमेरिका के अगस्त महीने के रोजगार आंकड़े, ब्रिटेन के जुलाई के रिटेल सेल्स डेटा और यूरोप की दूसरी तिमाही की जीडीपी रिपोर्ट आएगी, जिनका असर वैश्विक बाजारों पर दिखेगा.

किन शेयरों पर रहेगी नजर?

HDFC Life Insurance

कंपनी ने जीएसटी सुधारों पर बयान जारी करते हुए कहा कि एंबेडेड वैल्यू पर 0.5% से कम असर पड़ेगा. कंपनी को उम्मीद है कि डिमांड बढ़ने से VNB (Value of New Business) के लिए यह कदम फायदेमंद साबित होगा. HDFC लाइफ का लक्ष्य है कि अगले 4-4.5 साल में VNB को दोगुना किया जाए.

Reliance

रिलायंस रिटेल ने वादा किया है कि नए जीएसटी सिस्टम का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा.

Zydus Lifesciences

कंपनी की सब्सिडियरी ने Synthon BV के साथ एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और सप्लाई एग्रीमेंट किया है. यह करार अमेरिकी बाजार में Ozanimod कैप्सूल की सप्लाई के लिए है, जिसका कारोबार लगभग 5,618 करोड़ रुपए (63.7 मिलियन डॉलर) का है. यह दवा मल्टीपल स्क्लेरोसिस के इलाज में इस्तेमाल होती है और ZEPOSIA की जेनेरिक वर्जन है.

Biocon

USFDA ने बेंगलुरु स्थित Biocon Biologics की फैसिलिटी की रूटीन जांच पूरी कर ली है. 26 अगस्त से 3 सितंबर के बीच हुई जांच के बाद कंपनी को फॉर्म 483 के तहत 5 आपत्तियां जारी की गई हैं.

Shree Digvijay Cement

कंपनी के प्रमोटर True North Fund ने India Resurgence Fund के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है. इसके तहत प्रमोटर अपनी 50% हिस्सेदारी इस फंड को बेचेंगे. अधिग्रहण के साथ ही 92.20 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर भी लॉन्च किया जाएगा. बता दें, India Resurgence Fund पिरामल और बैन कैपिटल का ज्वाइंट फंड है.

Bharat Forge

कंपनी की सब्सिडियरी Agneyastra Energetics ने आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन के साथ करार किया है. इसके तहत आंध्र प्रदेश के मदकासिरा में 949.65 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी, जहां डिफेंस एनर्जेटिक्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा. इसमें हाई एक्सप्लोसिव्स मैन्युफैक्चरिंग, अम्युनिशन फिलिंग प्लांट और गन प्रोपेलेंट फैसिलिटी शामिल होगी. भविष्य में यहां रॉकेट, मिसाइल सिस्टम और स्पेस लॉन्च व्हीकल का निर्माण भी किया जाएगा.

Zota Healthcare

कंपनी ने QIP के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी बोर्ड से प्राप्त कर ली है.

Aptus Value Housing Finance

कंपनी के प्रमोटर Westbridge Crossover Fund LLC ने 6.09 करोड़ शेयर (12.2% हिस्सेदारी) 328.85 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे. इससे उनकी हिस्सेदारी 16.2% से घटकर सिर्फ 4% रह गई. यह कुल 2,006 करोड़ रुपए का सौदा रहा.

दूसरी ओर, कुल 20 निवेशकों ने यह हिस्सेदारी खरीदी है. इनमें कोटक महिंद्रा फंड्स (4%), टाटा फंड्स (1%), क्वांट फंड्स, गोल्डमैन सैक्स, एबी सनलाइफ फंड्स और ईस्ट ब्रिज कैपिटल जैसे नाम शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6