&format=webp&quality=medium)
Stocks in News: शुक्रवार को शेयर बाजार में कई बड़ी खबरें और कॉर्पोरेट एक्शन देखने को मिले हैं जिनका असर आज इन कंपनियों के शेयरों पर साफ तौर पर दिख सकता है. IPO अपडेट्स से लेकर कॉर्पोरेट ऑर्डर्स, फंडरेजिंग, डिविडेंड और डील्स तक, निवेशकों के लिए यह खबरें अहम ट्रिगर का काम कर सकती हैं. आज किन शेयरों पर फोकस रखना है, जान लीजिए खबरों वाले स्टॉक्स.
FTSE Rejig आज मार्केट क्लोजिंग के बाद लागू होगा और इसके बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी होंगे. वहीं, Swiggy अपनी पहली मेगा वार्षिक सेल Quick India Movement लेकर आ रहा है, जो 19-28 सितंबर तक चलेगी. यह कंपनी के फूड और क्विक कॉमर्स बिजनेस के लिए बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है.
Indosolar में Waaree Energies का OFS आज रिटेल सेगमेंट के लिए खुला है. ऑफर 18-19 सितंबर तक चलेगा. फ्लोर प्राइस ₹500 तय किया गया है और कुल 61 लाख शेयर ऑफर होंगे.
Tourism Finance Corp: स्टॉक स्प्लिट ₹10 से घटाकर ₹2
NALCO: ₹2.5 का फाइनल डिविडेंड
Gujarat Alkalies & Chemicals: ₹15.8 का फाइनल डिविडेंड, जो CMP का लगभग 2.5% है
Adani Enterprises
SEBI ने हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज करते हुए अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट दी है. SEBI का कहना है कि उस समय जो ट्रांजैक्शन हुए थे, वे संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन की परिभाषा में नहीं आते थे. बाद में परिभाषा बदली गई. यह खबर ग्रुप के शेयरों के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है.
Cohance Lifesciences
USFDA ने कंपनी की हैदराबाद फैसिलिटी पर 6 ऑब्ज़र्वेशन जारी किए थे. कंपनी ने इसके लिए Corrective and Preventive Action Plan सबमिट कर दिया है. चूंकि यह फैसिलिटी से अमेरिकी राजस्व में केवल 2% और EBITDA में 1% योगदान देती है, इसलिए इसका असर सीमित माना जा रहा है.
BIOCON
Biocon की दवा Yesafili को Ontario Drug Benefit Formulary में शामिल किया गया है. यह EYLEA का पहला biosimilar है जिसे Health Canada ने मंजूरी दी थी. अब Ontario के पब्लिक इंश्योरेंस सिस्टम में यह दवा कवर होगी, जिससे मरीजों की पहुंच आसान होगी.
Ramky Infrastructure
कंपनी को Hyderabad Metropolitan Water Supply and Sewerage Board (HMWSSB) से ₹2085 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा होगा और उसके बाद 10 साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम कंपनी संभालेगी.
Texmaco Rail & Engineering
कंपनी को Ultratech Cement से ~₹86.85 करोड़ का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर BCFC Wagons और ब्रेक वैन की सप्लाई के लिए है. डिलीवरी मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी.
JSW Energy
कंपनी की सब्सिडियरी JSW Neo ने Statkraft की Himachal Pradesh स्थित hydropower यूनिट को खरीदा है. 150 MW का यह प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है और डील वैल्यू ₹1727 करोड़ रही. इसके अलावा, कंपनी GE Power India के boiler component बिजनेस का demerger करेगी और दुर्गापुर फैसिलिटी खरीदेगी. डिमर्जर के बाद GE Power के 139 शेयर पर JSW Energy के 10 शेयर अलॉट होंगे.
Thomas Cook India
इसकी सब्सिडियरी Sterling Holiday Resorts ने वेल्लोर (तमिलनाडु) और गुरुवायूर (केरल) में नए रिसॉर्ट लॉन्च किए हैं. तमिलनाडु में यह 9वां और केरल में 11वां रिसॉर्ट है. इससे पिलग्रिमेज डेस्टिनेशंस में कंपनी की मौजूदगी मजबूत होगी.
Allied Blenders
ABD Maestro ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से अपने ड्यूटी-फ्री रिटेल बिजनेस की शुरुआत की है. जल्द ही दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स पर भी लॉन्च किया जाएगा.
Sai Lifesciences
कंपनी ने बीदर में Veterinary API Production के लिए अपनी नई Unit VI फैसिलिटी शुरू की है.
Waaree Energies
इसकी सब्सिडियरी Waaree Power ने Racemosa Energy (India) में 76% हिस्सेदारी खरीदी है. यह कंपनी स्मार्ट मीटर्स के बिजनेस से जुड़ी है और डील वैल्यू ₹53 करोड़ रही.
Vedanta Ltd
कंपनी आंध्र प्रदेश में Punnam Manganese ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर चुनी गई है. कुल क्षेत्रफल 152 हेक्टेयर है और यह G4 लेवल का एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट है.
Indian Hotels Company (IHCL)
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी न्यूयॉर्क के The Pierre होटल से बाहर निकल सकती है. IHCL ने सफाई दी कि कंपनी इसके मालिक नहीं है, बल्कि केवल leasehold rights हैं. खबरें भ्रामक और speculative हैं.
John Cockerill India
कंपनी को Tata Steel से जमशेदपुर में एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसमें Push-Pull Pickling Line और Acid Regeneration Plant शामिल हैं. PPPL की क्षमता सालाना 3.5 लाख टन होगी.
One Mobikwik Systems
कंपनी ने 11-12 सितंबर को हरियाणा में आए टेक्निकल glitch पर सफाई दी है. 2000 से ज्यादा व्यापारियों के बैंक अकाउंट अस्थायी रूप से फ्रीज हुए थे. कंपनी का कहना है कि यह साइबर सुरक्षा उल्लंघन नहीं बल्कि इंटरनल प्रोसेसिंग एरर था और अब समस्या पूरी तरह हल हो गई है.
Sheela Foam
कंपनी को NCLT से अमलगमेशन की मंजूरी मिली है. Belvedore International, Kanvas Concept, Kurlon Retail जैसी कंपनियां पहले Kurlon Enterprises में और फिर Sheela Foam में मर्ज होंगी.
Bulk Deals
Cohance Lifescience: Promoter Jusmiral Holding ने ₹3080 करोड़ के शेयर बेचे. HDFC MF और SBI MF बड़े खरीदार रहे.
GE Vernova T&D India: Marshallwace ने बेचे और BNP Paribas ने खरीदे ₹23 करोड़ के शेयर.
AGI Infra: Astorna Capital ने ₹17.6 करोड़ के शेयर खरीदे.
Awfis Space: VBAP Holdings ने ₹46 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि HDFC MF ने खरीदे ₹29 करोड़ के शेयर.
MIC Electronics: RRK Enterprise ने बेचे ₹14 करोड़ के शेयर.
Rama Steel Tubes: SW Capital ने बेचे ₹10.2 करोड़ के शेयर, जबकि Attha Samiddhi Ventures ने खरीदे ₹9.3 करोड़ के शेयर.