Stocks in News: शेयर बाजार में आज होगी बड़ी हलचल, कॉरपोरेट एक्शन के चलते इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

Stocks in News: ऑटो सेक्टर से लेकर हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स कंपनियों ने बिज़नेस अपडेट्स दिए हैं, वहीं ब्लॉक डील्स और डिविडेंड घोषणाओं ने भी बाजार का ध्यान खींचा है. कई बड़ी कंपनियों और सेक्टर्स से जुड़े अहम अपडेट्स सामने आए हैं.
Stocks in News: शेयर बाजार में आज होगी बड़ी हलचल, कॉरपोरेट एक्शन के चलते इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

Stocks in News: आज गुरुवार का दिन शेयर बाजार के लिए खास है क्योंकि BSE कॉन्ट्रैक्ट्स की पहली गुरुवार एक्सपायरी है. GST Rate Cut पर सरकार की बड़ी घोषणा आ चुकी है. इस बीच कई बड़ी कंपनियों और सेक्टर्स से जुड़े अहम अपडेट्स सामने आए हैं. जहां ऑटो सेक्टर से लेकर हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स कंपनियों ने बिज़नेस अपडेट्स दिए हैं, वहीं ब्लॉक डील्स और डिविडेंड घोषणाओं ने भी बाजार का ध्यान खींचा है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता भी शेड्यूल है. आइए जानते हैं आज कौन-कौन से स्टॉक्स रहेंगे फोकस में.

Corporate Action & Key Announcements

  • TVS Motors: कंपनी जल्द ही NTorq 150 भारत में लॉन्च करेगी.
  • Rolex Rings: बोर्ड मीटिंग में स्टॉक स्प्लिट पर विचार होगा.
  • Swan Energy: कंपनी का नाम बदलकर Swan Corp करने का फैसला.
  • Patanjali Foods Limited: बोनस इश्यू के तहत 72.5 करोड़ इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग और ट्रेडिंग होगी.
  • Ola Electric Mobility: कंपनी ने प्राइस बैंड को 20% से घटाकर 10% किया.

Dividend Watch (Ex-Date Today)

  • NTPC: ₹3.35 का फाइनल डिविडेंड.
  • General Insurance Corp: ₹10 का डिविडेंड.
  • Shipping Corp: ₹6.5 का फाइनल डिविडेंड.
  • Kopran: ₹3 का फाइनल डिविडेंड.

Business Updates

  • IEX: अगस्त में इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडेड वॉल्यूम 18.9% बढ़कर 11,803 MU हुआ. वहीं, रियल टाइम मार्केट में 44% YoY की बढ़त दिखी.
  • Angel One: अगस्त में ऑर्डर की संख्या 10.7% घटी, लेकिन एवरेज डेली ऑर्डर 8.1% बढ़कर 5.7 करोड़ हुआ.
  • Force Motors: अगस्त सेल्स 4.52% YoY बढ़कर 2,403 यूनिट्स रही. घरेलू बिक्री में 6.6% का इजाफा, लेकिन एक्सपोर्ट्स 26% गिरे.

Big Deals & Fundraising

  • Aptus Value Housing: आज 2,600 करोड़ की ब्लॉक डील संभव. वेस्टब्रिज 16.46% हिस्सेदारी बेच सकती है.
  • Samman Capital: बोर्ड ने ₹10,000 करोड़ तक के फंड जुटाने की मंजूरी दी.
  • Suraj Estate Developers: ₹500 करोड़ तक फंड जुटाने को मंजूरी, इक्विटी शेयर या सिक्योरिटीज के जरिए होगा रेज़.
  • Anlon Healthcare: ब्लॉक डील में Neomile Funds समेत कई खरीदारों ने हिस्सेदारी खरीदी.
  • Aditya Vision: प्रमोटर यशोवर्धन सिन्हा ने 150 करोड़ की सेल की, वहीं Axis Mutual Fund ने 64.3 करोड़ के शेयर खरीदे.
  • Vikran Engineering: SBI ने 16.36 लाख शेयर बेचे.

Major Contracts & Strategic Moves

  • Bharat Heavy Electricals (BHEL): कंपनी को MB Power से ₹2,600 करोड़ का ऑर्डर मिला.
  • Vodafone Idea: सरकार कंपनी के लिए नए निवेशक खोज रही है, जो लगभग ₹8,800 करोड़ तक निवेश कर सकें.
  • Campus Activewear: उत्तराखंड में ₹74.5 करोड़ में जमीन और बिल्डिंग खरीदी, क्षमता विस्तार के लिए FY27-28 तक ₹230 करोड़ निवेश की योजना.
  • Redington: Crowdstrike के साथ साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज के लिए स्ट्रेटेजिक डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट किया.
  • UCO Bank: RBI ने बैंक को GIFT सिटी, IFSC में यूनिट खोलने की अनुमति दी.

Policy & Government Focus

GMDC: कैबिनेट ने ₹1,500 करोड़ की इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी, जिससे ई-वेस्ट और बैटरी वेस्ट से क्रिटिकल मिनरल्स रिकवरी के लिए रीसाइक्लिंग प्लांट लगाए जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6