पिछले 1 महीने में जितनी आई इस शेयर में तेजी उतना ही नीचे आ सकता है भाव, ब्रोकरेज की रिपोर्ट में सामने आई डीटेल

Stock to Watch: Q1 में कंपनी ने ₹109 करोड़ का 21% YoY मुनाफा कमाया. रेवेन्यू फ्लैट रहा लेकिन मार्जिन बेहतर हुए. शेयर एक महीने में 15% तक चढ़ा, लेकिन ब्रोकरेज अब संभावित गिरावट को लेकर सतर्क हैं. गोल्डमैन ने तो अभी के भाव से इतना ही नीचे का टारगेट दिया है.
पिछले 1 महीने में जितनी आई इस शेयर में तेजी उतना ही नीचे आ सकता है भाव, ब्रोकरेज की रिपोर्ट में सामने आई डीटेल

Stock to Watch: Kajaria Ceramics देश की सबसे बड़ी टाइल्स बनाने वाली कंपनियों में से एक है, जो बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर में आती है. इसका मुख्य कारोबार वॉल और फ्लोर टाइल्स की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में है. Q1FY26 में कंपनी ने ₹109 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि साल-दर-साल आधार पर 21% की बढ़त दिखाता है. हालांकि, कंपनी की सेल्स वॉल्यूम फ्लैट रही, यानी बिक्री में कोई खास उछाल नहीं दिखा. लेकिन मजबूत लागत कंट्रोल की वजह से EBITDA मार्जिन में बेहतरी देखने को मिली.

मार्जिन में सुधार का कारण क्या है?

Emkay Global के अनुसार, कंपनी ने लागत में कटौती और ऑपरेशन कैपासिटी पर खास ध्यान दिया. इससे मुनाफे पर सीधा असर पड़ा. वहीं, Goldman Sachs का कहना है कि बेहतर-than-expected cost management के चलते कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा. FY26 से FY28 के बीच मार्जिन 15-16% तक रहने की संभावना जताई गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

तो क्या आएगी गिरावट?

पिछले एक महीने में Kajaria Ceramics का शेयर लगभग 15% तक चढ़ा है. 23 जुलाई को यह दिन में ₹1,216 पर कारोबार करते नजर आया. Goldman Sachs ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को ₹905 से बढ़ाकर ₹1,032 किया है. उनका मानना है कि लो-बेस से ग्रोथ और मार्जिन में सुधार संभव है. हालांकि करेंट प्राइस 1216 से दिया गया टारगेट 1032 रुपए लगभग 15 फीसदी नीचे है.

फिर इसने खरीदने की सलाह क्यों दी?

सोचने वाली बात ये है कि गोल्डमैन की रिपोर्ट के विपरीत Emkay Global ने टारगेट प्राइस लगभग ₹1,450 तय किया है, जो कि पहले के ₹1,050 से करीब 38% ज्यादा है. और साथ में खरीद की भी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और आने वाले सालों में रिटर्न रेशियो बेहतर हो सकते हैं. Motilal Oswal और JM Financial ने भी शेयर पर ‘Buy’ की सिफारिश की है, और क्रमशः ₹1,450 और ₹1,160 का टारगेट दिया है. हालांकि, JM Financial ने चेताया कि मोरबी जैसे इलाकों से बढ़ती सप्लाई और कम डिमांड की वजह से प्राइस प्रेशर रह सकता है.
(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6