&format=webp&quality=medium)
सोमवार को इस शेयर पर रखना नजर, ब्रोकरेज ने दी बिकवाली की राय (फोटो- AI)
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि बाजार की शुरुआत ठीक हुई थी लेकिन क्लोजिंग के समय भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,092 अंक टूटकर 74,775 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 359 अंक फिसलकर 23,547 के स्तर पर आ गया. ऐसे में अगले हफ्ते बाजार किस दिशा में खुलेंगे, ये तो देखने वाली बात होगी. लेकिन एक स्टॉक है, जिस पर SELL की रेटिंग आई है.
ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Citi ने Varroc Engineering के शेयर पर बिकवाली की राय को मेंटेन किया है. साथ ही टारगेट प्राइस भी घटाया है. बता दें कि ये ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट्स सेक्टर का स्टॉक है और शुक्रवार (29 मई) को 3.5% की गिरावट के साथ 566 रुपए के लेवल पर बंद हुआ है.
इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने बिकवाली की रेटिंग दी है. साथ ही ब्रोकरेज ने इस शेयर पर 520 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से 7.47% का डाउनसाइड रिटर्न दिखा रहा है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, हालांकि आगे के कारोबार को लेकर आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है. ब्रोकरेज को इस बात पर कुछ आश्चर्य हुआ कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ इंडस्ट्री के वॉल्यूम ग्रोथ की तुलना में धीमी रही.
रिपोर्ट में कहा गया है कि लागत से जुड़ा दबाव फिलहाल ऊंचे स्तर पर बना हुआ है, लेकिन मैनेजमेंट का कहना है कि धातुओं (मेटल) की बढ़ी हुई लागत ग्राहकों तक पास-थ्रू की जाती है, जिससे उसका असर सीमित रह सकता है.
इसके अलावा, आने वाले समय में डिप्रिसिएशन (मूल्यह्रास) और ब्याज लागत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसका असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ सकता है और लाभप्रदता पर अतिरिक्त दबाव बना रह सकता है.
ये एक ग्लोबल ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी है, जिसकी टू-व्हीलर (2W) और थ्री-व्हीलर (3W) सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी है. कंपनी इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइटिंग, पॉलिमर, मेटालिक और स्मार्ट मोबिलिटी सिस्टम्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट और सॉल्यूशंस देती है.
कंपनी दुनिया भर की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों (OEMs) को टियर-1 सप्लायर के रूप में सेवाएं देती है. इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) पावरट्रेन पार्ट्स से लेकर एडवांस इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सॉल्यूशंस और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं.
कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 फीसदी है. यहां स्टॉक की परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है -
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 1.03 |
| 1 महीना | 8.83 |
| 1 साल | 10.47 |
| 3 साल | 88.75 |
| 5 साल | 38.17 |
| 10 साल | -- |
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)