&format=webp&quality=medium)
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर दी बिकवाली की राय, जानें टारगेट प्राइस (फोटो- AI)
देश की सबसे बड़ी फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Relaxo Footwears के शेयर पर बिकवाली की राय आई है. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी है. इसके अलावा, टारगेट प्राइस भी घटाकर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि हाल की कीमत बढ़ोतरी वॉल्यूम रिकवरी के लिए जोखिम बन सकती है. साथ ही स्टॉक का वैल्यूएशन अभी भी महंगा माना जा रहा है. इसी वजह से ब्रोकरेज ने SELL रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹280 का नया टारगेट प्राइस दिया है.
बता दें कि मंगलवार को ये शेयर मामूली तेजी के साथ बंद हुआ. ये स्टॉक 0.24% की तेजी के साथ 328 रुपए के भाव पर बंद हुआ. लेकिन ब्रोकरेज को इस शेयर में अभी भी और गिरावट दिख रही है, इसलिए टारगेट प्राइस 14 फीसदी डाउनसाइड रिस्क के साथ दिया है.
| विवरण | डीटेल्स |
| रेटिंग | बिकवाली |
| प्राइस | 328 रुपए |
| टारगेट प्राइस | 280 रुपए |
| डाउनसाइड रिस्क | 14.63% |
कंपनी ने लगातार 8 तिमाहियों के बाद पहली बार बिक्री के वॉल्यूम में पॉजिटिव बढ़त दर्ज की है. इसकी बड़ी वजह GST में बदलाव और जनरल ट्रेड (GT) से मांग में सुधार रही. हालांकि रिकवरी अभी शुरुआती चरण में है और महंगाई, वैश्विक तनाव और हाल की कीमत बढ़ोतरी के असर को लेकर मैनेजमेंट सतर्क बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: ₹1250–1300 करोड़ का मेगा ऑर्डर, कल बाजार खुलते ही मल्टीबैगर स्टॉक पर रखें नजर, 2 हफ्ते में 40% उछला
हालांकि हाल की वॉल्यूम रिकवरी सकारात्मक संकेत है, लेकिन इसे लगातार बनाए रखना अहम रहेगा. कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत को संभालने के लिए 15–18% तक कीमतें बढ़ाई हैं. इससे GST से मिले प्राइस एडवांटेज का असर कुछ कम हो सकता है और आगे बिक्री की रफ्तार पर दबाव आ सकता है.
ब्रोकरेज ने FY27 के लिए EBITDA और PAT के अनुमान में करीब 5% की बढ़ोतरी की है, जबकि FY28 के अनुमान को बरकरार रखा है. अनुमान के मुताबिक FY26–FY28 के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः 7%, 13% और 11% की औसत सालाना ग्रोथ (CAGR) देखने को मिल सकती है.
इसके बावजूद ब्रोकरेज का मानना है कि हाल की कीमत बढ़ोतरी वॉल्यूम रिकवरी के लिए जोखिम बन सकती है. साथ ही स्टॉक का वैल्यूएशन अभी भी महंगा माना जा रहा है. इसी वजह से ब्रोकरेज ने SELL रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹280 का नया टारगेट प्राइस दिया है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.27 फीसदी है. इसके अलावा, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 16 फीसदी है. विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 3 फीसदी और म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 9.6 फीसदी है.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 8.98 |
| 1 महीना | 9.98 |
| 1 साल | -25.99 |
| 3 साल | -63.55 |
| 5 साल | -69.08 |
| 10 साल | 49.36 |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)