&format=webp&quality=medium)
इस शेयर पर बिकवाली की राय, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह (फोटो - AI)
जून सीरीज के पहले दिन शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए लेकिन दोनों ही इंडेक्स की क्लोजिंग लाल निशान में हुई. ऐसे में शुक्रवार को जब बाजार खुलेंगे तो मार्केट की चाल पर निवेशकों की नजर रहेगी. लेकिन इसी बीच एक स्टॉक और है, जिस पर निवेशकों को अपनी नजर रखनी चाहिए. स्टॉक का नाम है - IndusInd Bank.
इस शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Citi ने बिकवाली की राय को बरकरार रखा है. सिटी ने इंडसइंड बैंक के शेयर पर सेल की रेटिंग दी है. साथ ही टारगेट प्राइस भी घटा दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर आने वाले समय में 14% तक का डाउनसाइड देख सकता है.
इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी सिटी की ओर से बिकवाली की रेटिंग आई है. साथ ही ब्रोकरेज ने इस शेयर पर 800 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. जबकि ये शेयर आज यानी बुधवार (27 मई 2026) को 932.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ऐसे में शेयर में अभी भी 14.12 फीसदी का डाउनसाइड की उम्मीद है.

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मैनेजमेंट ने FY27 तक ROA को 1% और मध्यम अवधि में 1.5% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. यह कम क्रेडिट कॉस्ट, फीस इनकम में बढ़ोतरी और लागत नियंत्रण के जरिए हासिल करने की योजना है.
ये भी पढ़ें: शुक्रवार को इस स्मॉलकैप स्टॉक में लगा दें दांव! 3 ब्रोकरेज बुलिश, 100+ देशों में कंपनी का बिजनेस
इसके अलावा, ब्रोकरेज ने ये भी कहा कि कंपनी ने बताया कि बैलेंस शीट रीसेट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. FY27 तक क्रेडिट ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है और FY28 तक मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस रहेगा. रिटेल बैंकिंग बिजनेस को अब एक सिंगल हेड के तहत एकीकृत किया गया है.
BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 15.82 फीसदी है. जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 84.18 फीसदी है.

| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 3.82 |
| 1 महीना | 3.64 |
| 1 साल | 13.60 |
| 3 साल | -26.45 |
| 5 साल | -7.36 |
| 10 साल | -15.50 |
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में निवेश से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
निवेश से पहले बैंक की एसेट क्वालिटी, क्रेडिट ग्रोथ, NPA स्तर, पूंजी स्थिति और मैनेजमेंट की रणनीति को समझना जरूरी होता है.
Q2 शेयर बाजार में ‘Sell’ रेटिंग का क्या मतलब होता है?
Sell रेटिंग का मतलब होता है कि ब्रोकरेज को शेयर में आगे गिरावट या कमजोर प्रदर्शन की संभावना दिख रही है.
Q3 ROA क्या होता है और बैंकिंग सेक्टर में इसका महत्व क्यों है?
ROA यानी Return on Assets, यह बताता है कि बैंक अपनी कुल संपत्तियों से कितना मुनाफा कमा रहा है.
Q4 बैंकिंग शेयरों में डाउनसाइड रिस्क कैसे तय किया जाता है?
डाउनसाइड रिस्क मौजूदा शेयर भाव और ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के अंतर के आधार पर अनुमानित किया जाता है.
Q5 क्या ब्रोकरेज रिपोर्ट के आधार पर तुरंत निवेश करना सही होता है?
ब्रोकरेज रिपोर्ट मददगार होती है, लेकिन निवेश से पहले अपनी रिसर्च और वित्तीय सलाह जरूर लेनी चाहिए.