Navratna PSU Stock पर Sell की सलाह, मुनाफा 35% बढ़ा, फिर भी ब्रोकरेज ने कहा- अभी रहें सावधान

Stock to Sell: कंपनी के मार्च तिमाही (Q4) नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs ने शेयर पर अपनी 'Sell' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने ₹84 का टारगेट दिया है, जो इसके पिछले बंद भाव से करीब 5% नीचे है.
Navratna PSU Stock पर Sell की सलाह, मुनाफा 35% बढ़ा, फिर भी ब्रोकरेज ने कहा- अभी रहें सावधान

मजबूत आय के बावजूद कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन उम्मीदों से कमजोर रहा. (File Image)

Stock to Sell: देश की दिग्गज सरकारी माइनिंग कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC) के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं. कंपनी के मार्च तिमाही (Q4) नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs ने शेयर पर अपनी 'Sell' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने ₹84 का टारगेट दिया है, जो इसके पिछले बंद भाव से करीब 5% नीचे है.

कैसा रहा Q4 रिजल्ट?

मार्च तिमाही में नवरत्न पीएसयू NMDC कामुनाफा सालाना आधार पर 35% बढ़कर ₹2,020 करोड़ रहा, जबकि राजस्व 61% बढ़कर ₹11,173 करोड़ पर पहुंच गया. कंपनी की सेल्स वैल्यूम भी बढ़कर 15.3 मिलियन टन रही. हालांकि, मजबूत आय के बावजूद कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन उम्मीदों से कमजोर रहा.

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 29% बढ़कर ₹2,644 करोड़ रहा, लेकिन यह बाजार के अनुमानों से कम रहा. EBITDA मार्जिन भी घटकर 23.7% पर आ गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 29.5% था. पेलेट और अन्य खनिज कारोबार में EBIT स्तर पर ₹102 करोड़ का घाटा दर्ज किया गया, जिसने ऑपरेशनल प्रदर्शन पर दबाव डाला.

nmdc

Goldman Sachs मंदी के रुख पर क्यों कायम है?

Goldman Sachs के मुताबिक, आयरन ओर बिक्री वॉल्यूम अनुमान के अनुरूप रहा, जबकि ब्लेंडेड रियलाइजेशन अनुमान से बेहतर रहा. इसके बावजूद ब्रोकरेज ने रिसीवेबल्स में तेज बढ़ोतरी को चिंता का विषय बताया. कंपनी के रिसीवेबल्स बढ़कर ₹9,210 करोड़ हो गए, जिसमें मुख्य योगदान NMDC Steel और Rashtriya Ispat Nigam Limited से बकाया राशि का रहा.

आयरन ओर की बिक्री पर कंपनी का EBITDA/टन ₹1,728 रहा, जो गोल्डमैन के ₹1,732 के अनुमान के बिल्कुल आसपास ही है. यानी इसमें कोई बड़ा सकारात्मक सरप्राइज नहीं मिला.

ब्रोकरेज का मानना है कि NMDC Steel की HRC बिक्री से राजस्व में मजबूत उछाल जरूर दिखा है, लेकिन मार्जिन पर दबाव और बढ़ते रिसीवेबल्स आगे भी शेयर के प्रदर्शन पर असर डाल सकते हैं.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

नवरत्न पीएसयू में भारत के राष्ट्रपति की 60.79% हिस्सेदारी है. वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 4.89% होल्डिंग है.

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता0.02%
2 हफ्ता-3.85%
1 महीना-4.22%
3 महीना7.46%
YTD5.16%
6 महीना18.88%
1 साल21.61%
2 साल2.27%
3 साल147.05%
5 साल80.53%
10 साल249.78%

शेयर का प्रदर्शन

पिछले कारोबारी सत्र में NMDC के शेयर 4.74% गिरकर ₹87.90 पर बंद हुए थे. हालांकि इस साल अब तक स्टॉक ने करीब 5.16% की मामूली बढ़त दिखाई है. वहीं, बीते 6 महीनों में स्टॉक 18.88 फीसदी और पिछले एक साल में 21.61 फीसदी तक बढ़ा है. पिछले 3 वर्षों में शेयर ने 147 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6