&format=webp&quality=medium)
इन शेयरों में हालिया तेज रैली के बाद वैल्यूएशन काफी महंगे हो चुके हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)
तिमाही नतीजों (Q4FY26) के बाद ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ने 3 स्टॉक्स पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। ब्रोकरेज ने इन शेयरों की रेटिंग डाउनग्रेड करते हुए टारगेट प्राइस में भी कटौती की है. हालांकि कंपनियों के तिमाही नतीजे मजबूत रहे और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ आउटलुक भी पॉजिटिव दिख रहा है, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया तेज रैली के बाद इन शेयरों के वैल्यूएशन काफी महंगे हो गए हैं। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ब्रोकरेज हाउस PL Capital ने Hitachi Energy India, Gujarat Fluorochemicals और Jubilant Ingrevia पर रेटिंग डाउनग्रेड की है. इन स्टॉक्स में 18% तक की गिरावट आ सकती है.
ब्रोकरेज ने Hitachi Energy India पर अपनी रेटिंग ‘Hold’ से घटाकर ‘Reduce’ कर दी है. कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में शानदार प्रदर्शन किया. रेवेन्यू में सालाना आधार पर 46% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि EBITDA मार्जिन 16.3% तक पहुंच गया.
ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल्स, डेटा सेंटर और HVDC प्रोजेक्ट्स से कंपनी को मजबूत ऑर्डर फ्लो मिल रहा है. कंपनी का ऑर्डर बुक करीब ₹29,560 करोड़ है, जो उसके पिछले 12 महीने के रेवेन्यू का 3.6 गुना है.
हालांकि ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक में हालिया तेजी के बाद वैल्यूएशन काफी महंगे हो गए हैं. शेयर FY27 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 109x P/E पर ट्रेड कर रहा है. इसी वजह से टारगेट प्राइस घटाकर ₹30,768 किया गया. मौजूदा स्तर से करीब 18% गिरावट की आशंका जताई गई है.
ये भी जरूर पढ़ें- 37% तक रिटर्न का मौका! ब्रोकरेज ने चुने ये 3 टेक्निकल पिक्स
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Gujarat Fluorochemicals ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में ₹1,360 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर करीब 12% ज्यादा रहा. फ्लोरोपॉलिमर बिजनेस में मजबूत डिमांड देखने को मिली, खासकर सेमीकंडक्टर, EV, BESS और क्लीन एनर्जी सेक्टर से.
कंपनी ने नई फ्लोरोपॉलिमर कैपेसिटी विस्तार के लिए ₹250 करोड़ के कैपेक्स का ऐलान भी किया है. वहीं बैटरी केमिकल्स बिजनेस से शुरुआती योगदान मिला, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि इस सेगमेंट से बड़ी कमाई आने में अभी समय लगेगा.
स्टॉक फिलहाल FY28 अनुमानित EPS के 53x वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने इसे महंगा बताते हुए रेटिंग घटाकर ‘Reduce’ कर दी और ₹3,478 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 5.5% डाउनसाइड दिखाता है.
| स्टॉक का नाम | रेटिंग | टारगेट |
| Hitachi Energy India | Reduce | ₹30,768 |
| Gujarat Fluorochemicals | Reduce | ₹3,478 |
| Jubilant Ingrevia | Reduce | ₹647 |
Jubilant Ingrevia का चौथी तिमाही (Q4FY26) का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा. केमिकल इंटरमीडिएट्स बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली, जिसकी वजह मिडिल ईस्ट सप्लाई डिसरप्शन के चलते एसेटिक एसिड की ऊंची कीमतें रहीं
स्पेशल्टी केमिकल्स और न्यूट्रिशन बिजनेस में भी मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज हुई. कंपनी ने अपने 300 मिलियन डॉलर के एग्रोकेमिकल CDMO कॉन्ट्रैक्ट की डिलीवरी भी शुरू कर दी है, जिससे आने वाले वर्षों में ग्रोथ की उम्मीद है.
हालांकि, चीनी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण Pyridine और Picoline प्राइसिंग पर दबाव बना हुआ है. ब्रोकरेज का मानना है कि नियर टर्म में केमिकल इंटरमीडिएट्स बिजनेस चुनौतियों में रह सकता है. इसी वजह से स्टॉक की रेटिंग घटाकर ‘Reduce’ कर दी गई और ₹647 का टारगेट दिया गया, जो मौजूदा स्तर से करीब 5% नीचे है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)