ये तो कमाल हो गया... एक साथ 3 ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर में पैसा लगाने की दी सलाह, आपने खरीदा?

Stock To Buy: देश की दिग्गज सीमेंट कंपनी UltraTech Cement ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को प्रभावित किया है. कंपनी का शुद्ध लाभ 9.92% की वृद्धि के साथ ₹2,482.04 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹2,258.12 करोड़ था.

कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 12.95% बढ़कर ₹23,063.32 करोड़ पहुंच गई, जो कि पिछले वर्ष ₹20,418.94 करोड़ थी. EBITDA की बात करें तो कंपनी ने ₹4,618.4 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो बाजार अनुमानों से बेहतर रहा. इतना ही नहीं, UltraTech Cement ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देते हुए ₹77.50 प्रति शेयर (775%) का डिविडेंड भी घोषित किया है, जो ₹10 के फेस वैल्यू पर आधारित है. यह डिविडेंड कंपनी के आगामी एजीएम में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा.

ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Add Zee Business as a Preferred Source

UltraTech Cement के मजबूत नतीजों पर तीन प्रमुख ब्रोकरेज फर्म्स ने खरीदारी की सलाह (Buy rating) बरकरार रखी है और टार्गेट प्राइस में भी बढ़ोतरी की है. Jefferies ने कंपनी की रेटिंग 'Buy' पर बरकरार रखते हुए टार्गेट प्राइस को ₹13,265 से बढ़ाकर ₹14,000 कर दिया है. Jefferies का कहना है कि कंपनी ने तीन तिमाहियों की गिरावट के बाद EBITDA में मजबूती दिखाई है. साथ ही अधिग्रहित इकाइयों के मार्जिन में सुधार और Q1FY26 में कीमतों में बढ़ोतरी से और लाभ मिल सकता है. Goldman Sachs ने भी 'Buy' की रेटिंग को कायम रखते हुए टार्गेट ₹12,000 से बढ़ाकर ₹12,500 कर दिया है. वहीं Citi ने टार्गेट प्राइस ₹13,100 से बढ़ाकर ₹13,875 किया है और 'Buy' की सिफारिश की है.

UltraTech Cement के ताजा नतीजे न केवल इसके मजबूत फंडामेंटल्स को दर्शाते हैं, बल्कि आने वाले समय में कीमतों और मार्जिन में और सुधार की उम्मीदें भी जताई जा रही हैं. तीन ब्रोकरेज फर्मों की एकसाथ सकारात्मक राय इस बात की पुष्टि करती है कि यह शेयर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अभी भी आकर्षक बना हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6